NCERT Solutions Class 10th Hindi व्याकरण Grammar सूचना लेखन

NCERT Solutions Class 10th Hindi व्याकरण Grammar सूचना लेखन

TextbookNCERT
Class 10th
Subject हिन्दी व्याकरण
Chapterव्याकरण
Grammar Nameसूचना लेखन
CategoryClass 10th  Hindi हिन्दी व्याकरण
Medium Hindi
SourceLast Doubt
NCERT Solutions Class 10th Hindi व्याकरण Grammar सूचना लेखन सूचना से आप क्या समझते हैं? सूचना का क्या महत्व है? सूचना पत्र का अर्थ क्या है? सूचना के तीन प्रकार कौन से हैं? सूचना लेखन क्या होता है? सूचना की कौन सी विशेषता है? सूचना की आवश्यकता क्या है? सूचना के पांच स्रोत क्या हैं? सुचना पत्र क्या है? सूचना का दूसरा अर्थ क्या है? सूचना का हिंदी क्या होगा? सूचना कैसे तैयार की जाती है? सूचना और उदाहरण क्या है? सूचना का क्या अर्थ है इसकी विशेषताएं लिखिए? सूचना की अच्छी परिभाषा क्या है? सूचना की विशेषता क्या है? सूचना क्या है और उदाहरण क्या है? सूचना कितने प्रकार की होती है? सूचना की सरल परिभाषा क्या है? सूचना के स्रोत कितने होते हैं? सूचना लेखन का उद्देश्य क्या है?

NCERT Solutions Class 10th Hindi व्याकरण Grammar सूचना लेखन

हिन्दी व्याकरण

सूचना लेखन

सूचना लेखन – “कम से कम शब्दों में दी जाने वाली जानकारी जो लघु रूप में औपचारिक शैली में लिखी जाती है, वह सूचना लेखन कहलाता है।” जब इस सूचना को सार्वजनिक करते हैं तो इसे सूचना देना कहते हैं”  यानी खबर प्रेषित करना कहते हैं।

किसी भी महत्वपूर्ण बात, तथ्य या विषय को कम से कम शब्दों में सटीक ढंग से लिखना सूचना लेखन कहलाता है। इसका प्रयोग बात, तथ्य या विषय से सम्बन्धित व्यक्तियों को जानकारी देने के लिए किया जाता है सूचना विभिन्न प्रकार की होती हैं।

हम जानेंगे कि-

• सूचना लेखन क्या है?
• सूचना लेखन के कितने प्रकार होते है?
• सूचना लेखन लेखन के क्या उद्देश्य होते है?
• सूचना लेखन तैयार करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
• सूचना-लेखन की विधि
• सूचना लेखन की आवश्यकता क्यों पड़ती है?
• सूचना लेखन और विज्ञापन लेखन में अंतर
• सूचना लेखन लेखन के उदाहरण

सूचना लेखन के प्रकार-  सूचनाएं अनेक प्रकार की होती है। जैसे –

• किसी कार्यक्रम या उत्सव की सूचना
• किसी मीटिंग की सूचना
• सामान गुम हो जाने या पाए जाने की सूचना
• अवकाश, परीक्षा, शिविर, भ्रमण प्रतियोगिता आदि से संबंधित सूचना
• स्कूल से संबंधित किसी अन्य गतिविधि से संबंधित सूचना
• नाम, पता आदि बदलने की सूचना

सूचना लेखन के उद्देश्य – सूचना लेखन के मुख्य उद्देश्य निम्नलिखित हैं-

• सार्वजनिक रूप से सभी लोगों को एक साथ सूचना यानी जानकारी देना।
• किसी महत्त्वपूर्ण घटना या कार्यक्रम के बारे में पूर्व जानकारी उपलब्ध कराना।
• सूचना का उद्देश्य किसी विषय के बारे में अखबारी, पत्र-पत्रिकाओं आदि के माध्यम से सभी लोगों को सूचित करना होता है।
• सूचना लेखन का उद्देश्य संक्षिप्त में पूरी सूचना अथवा जानकारी लोगों को प्रदान करना होता है।

सूचना-लेखन (Suchna Lekhan) में ध्यान देने योग्य बातें

• सूचना प्रायः तीन या चार वाक्यों में लिखी जानी चाहिए।
• सूचना पूर्ण और आसानी से समझ में आने वाली होनी चाहिए।
• सूचना सरल शब्दों में लिखी जानी चाहिए।
• सूचना की भाषा प्रभावपूर्ण और मर्यादित शब्दों में लिखी जानी चाहिए।
• सूचना की लिखावट पठनीय होनी चाहिए।
• सूचना देने वाले का नाम या स्थान विशेष की जानकारी अवश्य होनी चाहिए।
• सूचना देने वाले के हस्ताक्षर और दिनांक अवश्य लिखा जाना चाहिए।

सूचना लेखन का प्रारूप (Suchna Lekhan Format)

सूचना लेखन की विधि – सूचना लेखन soochna lekhan class 10 में सबसे ऊपर विद्यालय या संस्था का नाम लिखा जाता है। इससे ज्ञात होता है कि सूचना किस कार्यालय द्वारा दी जा रही है। जैसे-

विद्या भारती सेकेंड्री स्कूल, ज्योति नगर, दिल्ली
खेल परिषद
अगली पंक्ति में मोटे अक्षरों में लिखना चाहिए

सूचना

इसके बाद शीर्षक और उसके नीचे अगले एक अनुच्छेद में इस तरह लिखनी चाहिए –

हमारे विद्यालय की खेल परिषद दवारा आगामी सोमवार को प्रात: 9 बजे एक ट्रायल कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है जिसके माध्यम से विभिन्न खेलों-क्रिकेट, टेबल-टेनिस, लंबी दौड़, फुटबॉल, वॉलीबाल, कबड्डी आदि की टीम बनाने हेतु संभावित खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। जो छात्र-छात्राएँ इसमें अपनी खेल प्रतिभा दिखाना चाहते हैं वे अधोहस्ताक्षरी के पास तीन दिनों के भीतर अपना नामांकन अवश्य करा दें।

करतार सिंह
(खेल शिक्षक)
सचिव, खेल परिषद्

इस तरह हमने देखा कि –

• सूचना की भाषा की अपनी अलग विशेषता होती है।
• इसे अन्य पुरुष में लिखा जाता है, जैसे सभी छात्रों को सूचित किया जाता है कि।
• सूचना लेखन में कम शब्दों के माध्यम से गागर में सागर भरने का प्रयास किया जाता है।

शीर्षक बीच में दो-तीन शब्दों का होता है। जैसे

• रक्तदान शिविर का आयोजन
• कवि सम्मेलन का आयोजन
• दिल्ली दर्शन का कार्यक्रम

अंत में बाएँ कोने में सूचना लेखक का नाम, पद आदि का उल्लेख होता है।

सूचना लेखन और विज्ञापन लेखन में क्या अंतर है स्पष्ट कीजिए? – विज्ञापन लेखन व सूचना लेखन में कोई तीन अन्तर इस प्रकार हैं।

विज्ञापन लेखन में किसी उत्पाद का प्रचार किया जाता है और उसके गुणों का उल्लेख किया जाता है ताकि उपभोक्ता उत्पाद खरीदने को आकर्षित हो। सूचना लेखन में किसी विषय पर केंद्रित करके उसके विषय में सूचना प्रदान की जाती है।

विज्ञापन लेखन वस्तु के उत्पादक और उपभोक्ता के बीच संप्रेषण का कार्य करता है। सूचना लेखन सूचना प्रदान करने वाले तथा सूचना प्राप्त करने के बीच संप्रेषण का कार्य करता है।

विज्ञापन लेखन की भाषा आकर्षक एवं लुभावनी होती है, जिससे पढ़ने वाला उत्पाद को खरीदने के लिए प्रेरित होता है। सूचना लेखन की भाषा सामान्य होती है। सूचना लेखन में सामान्य औपचारिक भाषा का प्रयोग किया जाता है।

सूचना लेखन के कुछ उदाहरण

प्रश्न. 1. आप केंद्रीय विद्यालय जलवायु विहार दिल्ली की सांस्कृतिक इकाई के सचिव प्रत्यूष/प्रत्यूषा हैं। आपके विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर देशभक्ति पूर्ण कविताओं का पाठ किया जाना है जिसमें शहर के प्रसिद्ध कवि पधार रहे हैं। इसमें छात्र-छात्राओं के अभिभावक भी सादर आमंत्रित हैं। इस संबंध में एक सूचना आलेखन कीजिए।

08 अगस्त, 20XX
केंद्रीय विद्यालय, जलवायु विहार, दिल्ली
सूचना

कवि सम्मेलन का आयोजन
आपको यह जानकर अतीव हर्ष होगा कि लोगों में देशभक्ति भावना भरने करने के लिए विद्यालय परिसर में देशभक्ति पूर्ण
कविता-पाठ का आयोजन किया जा रहा है जिसमें शहर के प्रसिद्ध कवियों को आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम इस प्रकार है-
दिनांक – 14 अगस्त
समय – सायं 7 बजे
स्थान – विद्यालय परिसर

कार्यक्रम में प्रवेश पास द्वारा ही दिया जाएगा। पास के लिए अधोहस्ताक्षरी से संपर्क करें।

प्रत्यूष
(सचिव)
सांस्कृतिक इकाई

प्रश्न 2 . गांधी जयंती के अवसर पर आपके विद्यालय ने स्वच्छता अभियान चलाने का निर्णय लिया है। इसके लिए सामने वाली बस्ती में साफ़ सफाई करने के अलावा लोगों में स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता फैलाए जाने का निश्चय किया गया है इसकी सूचना देते हुए एक सूचना आलेख तैयार कीजिए। आप अपने विद्यालय के हेड ब्वॉय है।

24 सितंबर 20XX
गौतमबुद्ध सीनियर सेकेंड्री स्कूल
गौतमबुद्ध नगर, उ०प्र०
सूचना

स्वच्छता के प्रति जागरूकता अभियान
सभी छात्रों को सूचित किया जाता है कि गांधी जयंती के शुभ अवसर पर उनके सपनों को साकार करने के लिए विद्यालय के सामने वाली बस्ती में सफ़ाई अभियान चलाने एवं वहाँ के लोगों को सफ़ाई के प्रति जागरूक करने का निर्णय लिया गया है। यह कार्यक्रम प्रातः 9 बजे से अपराह्न 12 बजे तक चलेगा। इच्छुक छात्र-छात्राएँ अपना नामांकन अधोहस्ताक्षरी के पास 28 सितंबर,
20XX तक अवश्य करा दें।
सत्कार सैनी
हेड ब्वाय

प्रश्न 3  आप टैगोर अपार्टमेंट टैगोर गार्डन दिल्ली के आर०डब्ल्यू०ए० के सचिव हैं। गांधी जयंती के शुभ अवसर पर आरडब्ल्यू०ए० के सदस्यों ने डॉक्टरों की देखरेख में रक्तदान शिविर का आयोजन किया है। इच्छुक व्यक्ति रक तदान हेतु सादर आमंत्रित हैं। इस संबंध में सूचना आलेख soochna lekhan class 10 तैयार कीजिए।

28 सितंबर, 20XX
टैगोर अपार्टमेंट
टैगोर गार्डन, दिल्ली
सूचना

रक्तदान शिविर का आयोजन
आप सभी को अत्यंत हर्ष के साथ सूचित किया जाता है कि 02 अक्टूबर अर्थात् गांधी जी की जयंती के शुभ अवसर पर अपार्टमेंट सामुदायिक भवन में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। यह आयोजन दीनदयाल उपाध्याय हरिनगर अस्पताल के क्टरों की देखरेख में किया जाएगा। रक्तदान के इच्छुक व्यक्ति 01 अक्टूबर, 20XX तक अधोहस्ताक्षरी के पास अवश्य नामांकन रवा दें।

आयोजन का दिन – 02 अक्टूबर, 20XX
समय- प्रातः 9 बजे से 5 बजे सायं
स्थान- सामुदायिक भवन, टैगोर गार्डन

पुलकित शर्मा
(सचिव)
आर०डब्ल्यू०ए० टैगोर गार्डन

प्रश्नः 4 आपके विद्यालय में पुस्तक प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है जिसमें हर तरह की पुस्तकों पर 25% छूट दी जाएगी। ये पुस्तकें विभिन्न विषयों से संबंधित होंगी। इस संबंध में एक सूचना आलेख तैयार कीजिए। आप दसवींबी के छात्र गौतम शर्मा हैं।

12 फरवरी, 20XX
डी०एल०डी०ए०वी० पब्लिक स्कूल
शालीमार बाग, दिल्ली
सूचना

पुस्तक प्रदर्शनी का आयोजन
सभी विद्यार्थियों को सूचित किया जाता है कि विद्यालय प्रांगण में एक पुस्तक प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है।
इसका उद्देश्य छात्रों को सस्ती दर पर पुस्तकें उपलब्ध कराने के अलावा पठन के प्रति रुचि उत्पन्न करना है। समय एवं अन्य
विवरण इस प्रकार है-

दिनांक एवं समय – 18 फरवरी, 20XX
समय प्रातः 9 बजे से सायं 6 बजे तक
स्थान – द्यालय प्रांगण
मुख्य आकर्षण- प्रतिशत छूट एम०आर०पी० पर।

गौतम शर्मा
दसवीं-बी

प्रश्न 5  आपके शहर के खादी वस्त्र भंडार ने गांधी जयंती के अवसर पर खादी वस्त्रों पर 10 प्रतिशत से 30 प्रतिशत तक छूट देने का निश्चय किया है ताकि खादी वस्त्रों की लोकप्रियता बढ़े। स्वयं को खादी वस्त्र भंडार का प्रबंधक मानकर एक सूचना आलेख तैयार कीजिए।

15 सितंबर, 20XX
खादी वस्त्र भंडार
कस्तूरबा गांधी मार्ग नई दिल्ली
सूचना

खादी वस्त्रों पर छूट की घोषणा
आप सभी को अत्यंत हर्ष के साथ सूचित किया जाता है कि सरकार द्वारा खादी वस्त्रों को जन-जन तक पहुँचाने और
उन्हें लोकप्रिय बनाने के उद्देश्य से सभी खादी वस्त्रों पर 10 प्रतिशत से 30 प्रतिशत की आकर्षक छूट देने का निश्चय किया गया
है। यह छूट 15 नवंबर, 20XX तक प्रभावी रहेगी। लोग गांधी जी के प्रति आस्था प्रकट करने एवं राष्ट्र की प्रगति में सहयोग देने
के लिए अधिकाधिक संख्या में खादी वस्त्रों का प्रयोग करें तथा छूट का लाभ उठाएँ।

प्रबंधक
खादी वस्त्र भंडार

6 प्रश्न – अपने विद्यालय के प्रधानाचार्य/प्रधानाचार्या की ओर से दीपावली के अवकाश की सूचना  लिखिए। 

शासकीय कस्तूरबा कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय
सुभाष चौक, इन्दौर
सूचना

दिनांक : 17-11-20….

सभी शिक्षकों, कर्मचारियों तथा विद्यार्थियों को सूचित किया जाता है कि दीपावली के उपलक्ष में दिनांक 18-11-20…..से 21-11-20…..तक विद्यालय बन्द रहेगा। दिनांक 22-11-20….को विद्यालय यथासमय खुलेगा।

रोहिणी शर्मा
प्रधानाचार्या