NCERT Solution Class 8th Maths New Syllabus Chapter – 4 आंकड़ों का प्रबंधन (Data Handling) Examples in Hindi

NCERT Solution Class 8th Maths Chapter – 4 आंकड़ों का प्रबंधन (Data Handling)

TextbookNCERT
Class8th
Subject(गणित) Mathematics
Chapter4th
Chapter Nameआंकड़ों का प्रबंधन (Data Handling)
MathematicsClass 8th गणित
MediumHindi
SourceLast Doubt

NCERT Solution Class 8th Maths Chapter – 4 आंकड़ों का प्रबंधन (Data Handling)

Chapter – 4

आकड़ो का प्रबंधन

Examples

उदाहरण 1: संलग्न पाई चार्ट (आकृति 4.4) एक महीने में एक परिवार के विभिन्न मदों में व्यय और उसकी बचत (प्रतिशतों में) को दर्शाता है।

(i) किस मद में व्यय सबसे अधिक है?
(ii) किस मद पर हुआ व्यय परिवार की कुल बचत बराबर है?
(iii) यदि परिवार की मासिक बचत ₹3000 है, तो कपड़ों पर हुआ मासिक व्यय क्या है?

हल –

(i) भोजन पर व्यय सबसे अधिक है।
(ii) बच्चों की शिक्षा पर हुआ व्यय (15%) परिवार की कुल बचत के बराबर है।
(iii) 15% निरूपित करता है, ₹3000। अतः, 10% निरूपित करता है, 3000/15 x 10 =2000

उदाहरण 2: एक विशेष दिन किसी बेकरी की दुकान में हुई विभिन्न वस्तुओं की बिक्री (रुपयों में) नीचे दी गई है:

सामान्य ब्रेड320
फ्रूट ब्रेड80
केक और पेस्ट्री160
बिस्कुट120
अन्य40
कुल720

इन आँकड़ों के लिए एक पाई चार्ट खींचिए।

हल – हम प्रत्येक त्रिज्यखंड का केंद्रीय कोण ज्ञात करते हैं। यहाँ कुल बिक्री ₹720 है। इससे हमें निम्नलिखित सारणी प्राप्त होती है:

वस्तुबिक्री (₹ में)संपूर्ण का भागकेंद्रीय कोण
सामान्य ब्रेड320320/720 = 4/94/9 x 360° = 160°
बिस्कुट120120/720 = 1/61/6 x 360° = 60°
केक और पेस्ट्री160160/720 = 2/92/3 x 360° = 80°
फ्रूट ब्रेड8080/720 = 1/91/9 x 360° = 40°
अन्य4040/720 = 1/181/18 x 360° = 20°

उदाहरण 3: एक थैले में 4 लाल गेंदें और 2 पीली गेंदें हैं। (ये गेंदें रंग के अतिरिक्त सभी प्रकार से एक जैसी, अर्थात् सर्वसम (identical) हैं।) थैले के अंदर से बिना देखे एक गेंद निकाली जाती है। एक लाल गेंद प्राप्त करने की क्या प्रायिकता है? क्या यह एक पीली गेंद प्राप्त करने की प्रायिकता से अधिक है या कम ?

हल – यहाँ घटना के कुल (4 + 2 =) 6 परिणाम हैं। लाल गेंद प्राप्त करने के लिए 4 परिणाम हैं। (क्यों?)

अतः, लाल गेंद प्राप्त करने की प्रायिकता 4/6 = 2/3 है।

इसी प्रकार, पीली गेंद प्राप्त करने की प्रायिकता 2/6 = 1/3 है। (क्यों?)

अतः, लाल गेंद प्राप्त करने की प्रायिकता पीली गेंद प्राप्त करने की प्रायिकता से अधिक है।

NCERT Solution Class 8th Maths All Chapters In Hindi
Chapter – 1 परिमेय संख्याएँ
Chapter – 2 एक चर वाले रैखिक समीकरण
Chapter – 3 चतुर्भुजों को समझना
Chapter – 4 आँकड़ो का प्रबंधन
Chapter – 5 वर्ग और वर्गमूल
Chapter – 6 घन और घनमूल
Chapter – 7 राशियों की तुलना
Chapter – 8 बीजीय व्यंजक एवं सर्वसमिकाएँ
Chapter – 9 क्षेत्रमिति
Chapter – 10 घातांक और घात
Chapter – 11 सीधा और प्रतिलोम समानुपात
Chapter – 12 गुणनखंडन
Chapter – 13 आलेखों से परिचय

You Can Join Our Social Account

YoutubeClick here
FacebookClick here
InstagramClick here
TwitterClick here
LinkedinClick here
TelegramClick here
WebsiteClick here