NCERT Solution Class 6th Hindi बाल राम कथा Chapter – 1 अवधपुरी में राम प्रश्न – उत्तर

NCERT Solution Class 6th Hindi बाल राम कथा Chapter – 1 अवधपुरी में राम

TextbookNCERT
Class  6th
Subject  (बाल राम कथा)
Chapter1st
Chapter Nameअवधपुरी में राम
CategoryClass 6th  Hindi बाल राम कथा 
Medium Hindi
SourceLast Doubt
NCERT Solution Class 6th Hindi Bal Ram Katha Chapter – 1 अवधपुरी में राम प्रश्न – उत्तर जिसमें हम अवधपुरी में राम, अवधपुरी, राम, अयोध्या, अयोध्या नगर, राजा, पुत्र, कौशल, राजा दशरथ, राजा दशरथ की तीन रानियाँ, ऋषि, कौशल राज्य, अयोध्या के अवध, पुत्र राम, भगवान राम से हमें क्या सीखना चाहिए?, श्री राम हमें क्या सिखाते हैं?, राम कथा का अर्थ क्या है?, राम राम करने से क्या फायदा होता है?, भगवान राम किसका प्रतीक है?, भगवान राम महान क्यों हैं?, भगवान राम को कौन हरा सकता है?, राम कितने समय तक जीवित रहे?, राम का हिंदी में क्या अर्थ होता है?, राम ने किसकी पूजा की?, राम जी की कितनी पत्नियां थी?, हनुमान जी की मृत्यु कैसे हुई?, राम की मृत्यु कैसे हुआ?, हनुमान जी की जाति क्या है?, हनुमान जी के कितने बच्चे थे?, हनुमान जी के पैर के नीचे कौन है?, आदि इसके बारे में हम बिस्तार से पढ़ेगे।

NCERT Solution Class 6th Hindi बाल राम कथा Chapter – 1 अवधपुरी में राम

Chapter – 1

अवधपुरी में राम

प्रश्न – उत्तर

प्रश्न 1. अयोध्या नगर कहाँ स्थित है?
उत्तर – अयोध्या नगरी सरयू नदी के किनारे स्थित है।

प्रश्न 2. अयोध्या किस राज्य की राजधानी थी? वहां के राजा कौन थे?
उत्तर – अयोध्या के अवध के कौशल राज्य की राजधानी थी। राजा दशरथ अयोध्या के राजा थे।

प्रश्न 3. राजा दशरथ किसके पुत्र थे?
उत्तर – राजा दशरथ रघुवंशी राजा अज के पुत्र थे।

प्रश्न 4. राजा दशरथ किस बात से दुखी थे?
उत्तर – कोई संतान न होने के कारण राजा दशरथ दुखी थे।

प्रश्न 5. राजा दशरथ की कितनी रानियां थी?
उत्तर – राजा दशरथ की तीन रानियाँ थीं उनके नाम कौशल्या, सुमित्रा और कैकई थे।

प्रश्न 6. राजा दशरथ ने वशिष्ठ मुनि से किस बात की चर्चा की? और मुनि ने उन्हें क्या सलाह दी?
उत्तर – राजा दशरथ ने रघुकुल के अगले उत्तराधिकारी के बारे में वशिष्ठ मुनि से चर्चा की। वशिष्ठ मुनि ने उन्हें ‘पुत्रेष्ठि यज्ञ’ करने की सलाह दी।

प्रश्न 7. पुत्रेष्टि यज्ञ की तैयारी राजा दशरथ ने किस प्रकार कि?
उत्तर – श्रृंगी ऋषि  की देखरेख में पुत्रेष्टि यज्ञ की तैयारी हुई। यज्ञशाला सरयू मादी के किनारे बनाई गयी थी और राजा दशरथ ने अनेकों राजाओं को बुलाया था।

प्रश्न 8. राजा दशरथ की तीन रानियों ने किन-किन पुत्रो को जन्म दिया?
उत्तर – राजा दशरथ की रानियों ने चार पुत्रों को जन्म दिया। कौशल्या के पुत्र थे राम,सुमित्रा के लक्ष्मण और शत्रुघन और कैकई के भरत।

प्रश्न 9. राजकुमारों के शिक्षा-दीक्षा के विषय में  लिखिए?
उत्तर – राजकुमारों को शिक्षा दीक्षा के लिए गुरुकुल भेजा गया। वहां उन्होंने शास्त्रों का अध्ययन किया और शस्त्र विद्या सीखी।

प्रश्न 10. विश्वामित्र के बारे में लिखिए?
उत्तर – विश्वामित्र पहले एक राजा थे परन्तु बाद में उन्होंने अपना राजपाठ त्याग कर संस्यास ले लिया और ऋषि बन गये। उन्होंने अपना एक आश्रम बनाया जिसक अनाम सिद्धाश्रम रखा।

प्रश्न 11. महर्षि विश्वामित्र ने राजा दशरथ ने क्या माँगा?
उत्तर – महर्षि विश्वामित्र ने राजा दशरथ से उनके बड़े पुत्र राम को माँगा। महर्षि एक सिद्धि प्राप्त करने के लिए यज्ञ कर रहे तह जिसमे दो राक्षस बाधा दाल रहे थे। उन्हें केवल राम ही मार सकते थे। इसलिए उन्होंने राजा दशरथ से यह मांग की।

प्रश्न 12. “अपना ज्येष्ठ पुत्र मुझे दे दें” विश्वामित्र द्वारा ऐसा कहे जाने पर राज दशरथ पर क्या असर पड़ा?
उत्तर – राजा दशरथ ज्येष्ठ और सबसे प्रिय पुत्र के वियोग की बारे में सोच कर कंप गये। उन्हें कभी यह उम्मीद न थी कि महर्षि उनसे राम को मांग लेंगें। वह बेहोश हो गये और दरबार में सन्नाटा छा गया।

प्रश्न 13. निम्नलिखित शब्द के लिए अनेक शब्द लिखे? दर्शनीय,आलीशान,समृद्ध,मनोरम,उत्तराधिकारी, पुत्रेष्टि यज्ञ
उत्तर –
दर्शनीय – जो देखने योग्य हो
आलीशान – जो बहुत बड़ा हो
समृद्ध – जो हर रूप में सम्पन्न हो
मनोरम – जो मन को भाये
उत्तराधिकारी – कुल का वारिस
पुत्रेष्टि यज्ञ – पुत्र  की प्राप्ति के लिए किये जाने वाला यज्ञ

प्रश्न 14. निम्नलिखित वाक्यों में से सही और गलत वाक्य चुने।

(क) क्या राजा दशरथ के पांच पुत्र थे।
उत्तर –
गलत

(ख) क्या राजा दशरथ की तीन रानियाँ थी।
उत्तर –
सही

(ग) अयोध्या गंगा नदी के तट पर स्थित थी।
उत्तर –
गलत

(घ) मुनि वशिष्ठ एक राजा थे।
उत्तर –
गलत

(ड) राजा दशरथ के सबसे छोटे पुत्र का नाम भरत था।
उत्तर –
गलत

(च) राम के माता का नाम कौशल्या था।
उत्तर –
सही

प्रश्न 15. अयोध्या नगरी की सुन्दरता का वर्णन कीजिये।
उत्तर – अयोध्या नगरी सरयू नदी के किनारे स्थित है। अयोध्या में केवल महल ही सुंदर नहीं है बल्कि उसकी पूरी की पूरी इमारत भी बहुत सुंदर थी। वहां की जो सड़के थी वह बहुत चौड़ी, बाग बगीचे अति सुंदर थे। अगर सरल शब्दों में कहा जाए तो अयोध्या नगरी देखने योग्य थी।

प्रश्न 16. मुनि वशिष्ठ ने महाराज दशरथ को क्या समझाया?
उत्तर – मुनि वशिष्ठ ने राजा दशरथ को समझाया की आपके पूर्वजों की रीति है आपको अपना वचन पूरा करना चाहिए। उन्होंने कहा की आप राम की चिंता मत कीजिये महर्षि एक सिद्ध पुरुष हैं उनके होते हुए राम का कोई कुछ भी नही बिगाड़ सकता।

प्रश्न 17. मुनि वशिष्ठ की बातें सुनकर राजा दशरथ ने क्या किया?
उत्तर – राजा दशरथ ने मुनि वशिष्ठ की बातों को स्वीकार किया परन्तु उन्हें राम को अकेले नहीं भेजना चाहते थे। उन्होंने महर्षि विश्वामित्र से प्रार्थना की और लक्ष्मण को राम के साथ भेजने की अनुमति ली। राम और लक्षमण को राजा दशरथ ने अपना निर्णय बताया और दोनों भाइयों ने निर्णय स्वीकार किया।

प्रश्न 18. इस अध्याय में राजा दशरथ की मनोदशा को प्रस्तुत कीजिये?
उत्तर – इस अध्याय में राजा दशरथ की मनोदशा दयनीय और करुणापूर्ण थी। पहले वह संतान न होने के कारन दुखी थे। संतान प्रापर्टी के बाद उनके जीवन में खुशियाँ आयी परन्तु जव राजकुमार दीक्षा प्राप्ति के लिए गुरुकुल गये तो वह फिर से दुखी हो गये। जब राजकुमार बड़े होकर वापिस अयोध्या आये तब तब महर्षि विश्वामित्र ने राम को अपने साथ ले जाने का वचन माँगा। राजा दशरथ ने अपने कुल की नीति अनुसार अपना वचन पूरा किया और दुखी मन से राम और लक्ष्मण को महर्षि विश्वामित्र के साथ भेजा।

प्रश्न 19. जब राजकुमार विदा हो रहे थे उस समय अयोध्या राजमहल की स्थति की व्याख्या कीजिये?
उत्तर – राजा दशरथ ने अपना निर्णय राजकुमारों को बताया और उन्होंने ने यह निर्णय स्वीकार भी किया। राजमहल में सबको इस बात की सुचना दी गयी जिस कारन सभी लोग दुखी थे। माता कौशल्या इस निर्णय से दुखी थी परन्तु उन्होंने राजा का निर्णय स्वीकार किया। सभी ने भावविभोर होकर महर्षि के साथ राजकुमारों को विदा किया।

प्रश्न 20. राजा दशरथ ने महर्षि से क्या विनती की और उस पर महर्षि ने क्या प्रतिक्रिया दी?
उत्तर – राजा दशरथ ने महर्षि से विनती करते हुए कहा की वह अपने साथ राम को न लेकर जाएँ। राम अभी सोलह वर्ष का भी नहीं है वह मायावी राक्षसों से कैसे लडेगा उन्होंने महर्षि से कहा की वह अपने साथ राजा दशरथ की पूरी सेना ले जाये। उन्होंने स्वयं महर्षि के साथ जाकर राक्षसों से युद्ध करने की बात कही उनकी बातों सुकर महर्षि क्रोधित हुए परन्तु वह जानते थे की क्रोध करने से यज्ञ का अनुष्ठान पूरा नहीं हो पायेगा।

NCERT Solution Class 6th Hindi All Chapters Bal Ram Katha
Chapter 1 – अवधपुरी में राम
Chapter 2 – जंगल और जनकपुर
Chapter 3 – दो वरदान
Chapter 4 – राम का वन गमन
Chapter 5 – चित्रकूट में भरत
Chapter 6 – दंडक वन में दस वर्ष
Chapter 7 – सोने का हिरन
Chapter 8 – सीता की खोज
Chapter 9 – राम और सुग्रीव
Chapter 10 – लंका में हनुमान
Chapter 11 – लंका विजय
Chapter 12 – राम का राज्याभिषेक

You Can Join Our Social Account

YoutubeClick here
FacebookClick here
InstagramClick here
TwitterClick here
LinkedinClick here
TelegramClick here
WebsiteClick here