NCERT Solutions Class 6th Home Science Chapter – 3 हमारा भोजन Question Answer in Hindi

NCERT Solutions Class 6th Home Science Chapter – 3 हमारा भोजन

TextbookNCERT
Class6th
Subject गृह विज्ञान
Chapter3rd
Chapter Nameहमारा भोजन
CategoryClass 6th Hindi गृह विज्ञान (Home science)
Medium Hindi
SourceLast Doubt
NCERT Class 6th Home science Chapter – 3 हमारा भोजन – इस पाठ में हम हम भोजन क्यों खाते हैं?, भोजन के मुख्य तत्वों के नाम लिखिए। प्रोटीन, वसा, कार्बोज भोजन कहाँ से आता है?, भोजन के प्रकार कितने हैं?, हमारा मुख्य भोजन क्या है?, भारतीय भोजन के 3 मुख्य स्टेपल क्या हैं?, भारत का राष्ट्रीय नाश्ता कौन सा है?, 29 राज्यों का प्रसिद्ध भोजन क्या है?, भारत में नंबर 1 नाश्ता कौन सा है?, इंडिया का सबसे फेमस खाना कौन सा है?, क्या लोग नाश्ते में चावल खाते हैं?, देसी नाश्ता क्या है?, भारत में लोग लंच कब करते हैं?, सबसे उत्तम नाश्ता क्या है?, सबसे सरल नाश्ता क्या है?, सबसे आसान नाश्ता कौन सा है?, रात के खाने में क्या बना है?, अमेरिकी नाश्ता क्या है?स्वस्थ नाश्ता कैसा दिखता है?आदि के बारे में पढ़ेंगे।

NCERT Solutions Class 6th Home Science Chapter – 3 हमारा भोजन

Chapter – 3

हमारा भोजन

प्रश्न – उत्तर

प्रश्न. 1 हम भोजन क्यों खाते हैं?
उत्तर –
भोजन शरीर मे ईंधन की भांति काम करता है। हम सांस लेते है, चलते फिरते हैं और काम करते हैं। इन सब के लिए हमें ऊर्जा चाहिए होती है शरीर की वृद्धि के लिए भी भोजन आवश्यक तत्व प्रदान करता है इस लिए हम भोजन खाते हैं।

प्रश्न. 2 भोजन के मुख्य तत्वों के नाम लिखिए।
उत्तर – भोजन में पाए जाने वाले तत्व निम्नलिखित हैं
1. प्रोटीन
2. वसा
3. कार्बोज – श्वेतसार व शक्कर देने वाले पदार्थ
4. विटामिन – विटामिन A, B, C, D, E तथा K
5. खनिज लवण – कैल्शियम, लोहा, नमक आदि
6. जल

प्रश्न. 3 प्रत्येक तत्व की प्राप्ति के लिए तीन-तीन अच्छे साधनों के नाम लिखिए।
उत्तर –
1. प्रोटीन → दूध, दालें, मछली
2. वसा → मक्खन, घी, सूखे मेवे
3. कार्बोज → अनाज, गन्ना, आलु
4. विटामिन A → हरी सब्जियाँ, गाजर, पपीता
5. विटामिन B → अंकुरित दालें, अण्डा, दालें
6. विटामिन C → टमाटर, आंवला, अमरुद
7. विटामिन D → सूर्य की किरणे, मछली का तेल, अण्डे का पीला भाग
8. कैल्शियम → दूध, दही, सेब
9. लोहा → प्याज़, पालक, गुड़ा
10. जल → शिकंजी, लस्सी, दूध

प्रश्न. 4 भोजन के चार मुख्य गुट कौन – से है? प्रत्येक गुट का वर्णन करें।
उत्तर –
भोजन के चार मुख्य गुट निम्नलिखित हैं।

1. दूध तथा दूध से बनी चीजें

मुख्य तत्व → प्रोटीन, लवण तथा विटामिन|
कार्य → शरीर की वृद्धि करना तथा टूट – फूटे तन्तुओं की मरम्मत करना।

मांस, मछली, अण्डा तथा दालें।
मुख्य तत्व → प्रोटीन, लवण तथा विटामिन
कार्य → शरीर की वृद्धि करना तथा टूटे-फूटे तन्तुओं की मरम्मत करना।

फल एवं सब्जियां
मुख्य तत्व → विटामिन तथा लवण
कार्य → शरीर को बीमारियों से बचाना तथा स्वस्थ रखना

अनाज
मुख्य तत्व → कार्बोज़
कार्य → शरीर को शक्ति प्रदान करना।

प्रश्न. 5 ‘उपयुक्त भोजन’ से आप क्या समझते हैं और इसे हम कैसे प्राप्त कर सकते हैं ?
उत्तर – ऐसा भोजन जिसमे प्रत्येक गुट में से भोज्य पदार्थ पर्याप्त मात्रा में लिए गए हों उपयुक्त भोजन कहलाता है। इसके लिए हमे अपने दिन भर के भोजन में प्रत्येक गुट से दो या तीन भोज्य पदार्थ अवश्य लें तथा इन भोज्य पदार्थों को सारे दिन के भोजन मे बराबर बांट लेना चाहिए।

प्रश्न. 6 भोजन पकाना क्यों आवश्यक है ?
उत्तर – भोजन पकाना अत्यंत आवश्यक है क्योंकि
1) इससे भोजन स्वादिष्ट लगता है।
2) भोजन सरलता से पच जाता है।
3) गर्मी के कारण कीटाणु नष्ट हो जाते हैं।
4) भोजन अधिक समय तक सुरक्षित रखा जा सकता है।

प्रश्न. 7 भोजन पकाने की विधियों के नाम लिखो।
उत्तर – भोजन पकाने की मुख्य विधियाँ निम्नलिखित हैं
1) उबालना
2) धीमी आंच पर पकाना
3) भाप मे पकाना
4) तलना
5) भूनना
6) सेंकना

प्रश्न. 8 भाप द्वारा भोजन कैसे पकाया जाता है? और इसके क्या लाभ हैं ?
उत्तर – भाप द्वारा भोजन पकाने की दो विधिया काम में लाई जाती हैं।  

(1) अप्रत्यक्ष सम्पर्क – अप्रत्यक्ष सम्पर्क मे एक पतीले मे पानी उबाल कर भाप से पकाया जाने वाला भोजन छोटे पतीले मे डालकर बड़े पतीले के उबलते हुए पानी मे रख दिया जाता है। पतीले में भाप बनती रहती है जो बन्द होने के कारण बाहर नहीं आ पाती और भोजन पका देती है।

(2) प्रत्यक्ष सम्पर्क द्वारा – एक पतीले मे पानी डालकर आंच पर रखकर पतीले का मुंह मल – मल के कपड़े से बांध दिया जाता है। फिर कपड़े के ऊपर पकाने वाले भोज्य पदार्थ रखकर उन्हें ढक दिया जाता है। पतीले मे बनी भाप कपडे द्वारा भोजन मे पहुँचकर भोजन को पका देती है।

प्रश्न. 9 गर्मियों में कौन-कौन से पेय पदार्थ प्रयोग मे लाए जाते हैं? उनके नाम लिखो।
उत्तर – गर्मियों में निम्नलिखित पेय पदार्थ प्रयोग मे लाए जाते हैं।
1) लस्सी
2) ठण्डाई
3) शर्बत
4) जल जीरा
5) शिकंजी
6) वायु युक्त पदार्थ (कैम्पा कोला)
7) फलों का रस

प्रश्न. 10 ठण्डे पेय पदार्थ कौन कौन से हैं? इनका प्रयोग कब और क्यों किया जाता है ?
उत्तर – ठंडे पेय पदार्थ मे लस्सी, ठंडाई, शर्बत, जल जीरा, इमली का पानी, शिकंजी आदि आते हैं। इनका उपयोग गर्मी मे शरीर में पानी की कमी को पूरा करने के लिए किया जाता है।

NCERT Solution Class 6th Home Science All Chapters Question & Answer
Chapter – 1 गृह विज्ञान का अर्थ एवं महत्व
Chapter – 2 हमारे स्वस्थ्य एवं व्यक्तिगत स्वछता
Chapter – 3 हमारा भोजन
Chapter – 4 हमारे वस्त्र
Chapter – 5 सिलाई कढ़ाई एवं बुनाई
Chapter – 6 प्राथमिक सहायता
Chapter – 7 उपभोक्ता ज्ञान
Chapter – 8 पारिवारिक सम्बन्ध
NCERT Solution Class 6th Home Science All Chapters MCQ
Chapter – 1 गृह विज्ञान का अर्थ एवं महत्व
Chapter – 2 हमारे स्वस्थ्य एवं व्यक्तिगत स्वछता
Chapter – 3 हमारा भोजन
Chapter – 4 हमारे वस्त्र
Chapter – 5 सिलाई कढ़ाई एवं बुनाई
Chapter – 6 प्राथमिक सहायता
Chapter – 7 उपभोक्ता ज्ञान
Chapter – 8 पारिवारिक सम्बन्ध
NCERT Solution Class 6th Home Science All Chapters Notes
Chapter – 1 गृह विज्ञान का अर्थ एवं महत्व
Chapter – 2 हमारे स्वस्थ्य एवं व्यक्तिगत स्वछता
Chapter – 3 हमारा भोजन
Chapter – 4 हमारे वस्त्र
Chapter – 5 सिलाई कढ़ाई एवं बुनाई
Chapter – 6 प्राथमिक सहायता
Chapter – 7 उपभोक्ता ज्ञान
Chapter – 8 पारिवारिक सम्बन्ध

You Can Join Our Social Account

YoutubeClick here
FacebookClick here
InstagramClick here
TwitterClick here
LinkedinClick here
TelegramClick here
WebsiteClick here