NCERT Solution Class 6th Hindi Grammar (व्याकरण) प्रत्यय
Textbook | NCERT |
Class | 6th |
Subject | Hindi |
Chapter | हिन्दी व्याकरण (Grammar) |
Grammar Name | प्रत्यय |
Category | Class 6th Hindi हिन्दी व्याकरण |
Medium | Hindi |
Source | Last Doubt |
NCERT Solution Class 6th Hindi Grammar (व्याकरण) प्रत्यय जिस में हम नदी में कौन सा प्रत्यय है, शरीर में कौन सा प्रत्यय है, सुंदर में कौन सा प्रत्यय है, पंचायत शब्द में कौन सा प्रत्यय है, तुर एक प्रत्यय है, भूत शब्द में प्रत्यय क्या है, प्रत्यय कैसे लिखते हैं, बैंक खाते का प्रत्यय क्या है, 1 गायिका में कौन सा स्त्री प्रत्यय है, शिक्षक शब्द प्रत्यय है, उपसर्ग और प्रत्यय उदाहरण क्या है, प्रत्यय का क्या कार्य है, लड़का शब्द में प्रत्यय क्या है, आदि इसके बारे में हम बिस्तार से पढ़ेगे। |
NCERT Solution Class 6th Hindi Grammar (व्याकरण) प्रत्यय
हिन्दी व्याकरण
प्रत्यय
प्रत्यय – शब्दों के अंत में लगाए गए शब्दांश प्रत्यय कहलाते हैं; जैसे-
• नेहा पढ़ाकू है।
• दुकानदार दालों में मिलावट करते हैं।
ऊपर दिए गए वाक्यों में रेखांकित शब्दों को आपने देखा। इनमें मूल शब्दों के अंत में शब्दांश जोड़कर नए शब्द बनाए हैं, जैसे पढ़ + आकू, मिल + आवटे।
हिंदी में प्रत्यय के दो भेद हैं।
1. कृत् प्रत्यय
2. तद्धित प्रत्यय
1. कृत प्रत्यय –
जो प्रत्यय धातुओं अथवा क्रियाओं के अंत में लगकर नए शब्दों का निर्माण करते हैं, वे कृत् प्रत्यय तद्धित कहलाते हैं। इनके योग से बने शब्दों को कृदंत भी कहते हैं; जैसे- पालन + हार = पालनहार, लिख + आवट = लिखावट
कृत् प्रत्ययों से संज्ञा तथा विशेषण शब्दों की रचना होती है। अतः कृत् प्रत्यय के कुछ उदाहरण इस प्रकार हैं।
प्रत्यय | प्रत्यय से बने शब्द |
आई | सुनाई, लड़ाई, लिखाई, पढ़ाई, चढ़ाई। |
आहट | चिल्लाहट, घबराहट, मुसकराहट |
आवट | सजावट, बनावट, रुकावट, मिलावट। |
आन | थकान, पढ़ान, पठान। |
ऊ | झाडू, आडू, उतारू। |
आवा | छलावा, दिखावा, चढ़ावा। |
2. तद्धित प्रत्यय – संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण आदि में जुड़कर बनने वाले प्रत्यय तद्धित प्रत्यय कहलाते हैं। जैसे- धन + ई = धनी, बुरा + ई = बुराई। कुछ उदाहरण प्रत्यय-
प्रत्यय | प्रत्यय से बने शब्द |
इन | धोबिन, लुहारिन |
इयो | चुहिया, बुढ़िया |
आहट | घबराहट, चिकनाहट, कड़वाहट |
ई | धनी, क्रोधी, लोभी, मानी, पंजाबी, बंगाली। |
ईय | भारतीय, अनुकरणीय, आदरणीय। |
इंक | धार्मिक, मासिक, साप्ताहिक, दैनिक |
वाला | सब्जीवाला, फलवाला, दिलवाला, रिक्शावाला। |
प्रश्न 1. प्रत्यय किसे कहते हैं ?
वे शब्दांश, जो शब्दों के अंत में लगकर उनके अर्थ में कुछ परिवर्तन कर दें, प्रत्यय कहलाते हैं।
प्रश्न 2. ‘बिकाऊ’ शब्द में प्रत्यय क्या होगा ?
‘आऊ’।
प्रश्न 3. ‘वी’ प्रत्यय जोड़ने से शब्द क्या होगा ?
तपस्वी।
प्रश्न 4. ‘घबराहट’ शब्द में प्रत्यय क्या होगा ?
आहट।
प्रश्न 5. ‘वाला’ प्रत्यय लगने से शब्द क्या बनेगा ?
फलवाला।
प्रश्न 6. प्रत्यय के कितने भेद होते हैं ?
हिंदी में प्रत्यय के दो भेद होते है।
प्रश्न 7. प्रत्यय के दो भेदों का नाम लिखिए ?
प्रत्यय के भेद- 1. कृत् प्रत्यय, 2. तद्धित प्रत्यय।
प्रश्न 8. कृत प्रत्यय का एक उदाहरण दीजिए ?
पालन + हार = पालनहार, लिख + आवट = लिखावट।
प्रश्न 9. तद्धित प्रत्यय का एक उदाहरण दीजिए ?
धन + ई = धनी, बुरा + ई = बुराई।
प्रश्न 10. तद्धित प्रत्यय किसे है ?
संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण आदि में जुड़कर बनने वाले प्रत्यय तद्धित प्रत्यय कहलाते हैं।
प्रश्न 11. तद्धित किसका भेद है ?
जो प्रत्यय संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण के अंत में लगने के बाद नए शब्दों की रचना करते हैं , उन्हें तद्धित प्रत्यय कहते हैं
प्रश्न 12. कृदंत और तद्धित में क्या अंतर है ?
कृत्-प्रत्यय क्रिया अथवा धातु के अंत में लगता है, तथा इनसे बने शब्दों को कृदंत कहते हैं । तद्धित प्रत्यय संज्ञा, सर्वनाम तथा विशेषण के अंत में लगता है और इनसे बने शब्दों को तद्धितांत कहते हैं ।
NCERT Solution Class 6th Hindi Grammar Vyaakaran |
You Can Join Our Social Account
Youtube | Click here |
Click here | |
Click here | |
Click here | |
Click here | |
Telegram | Click here |
Website | Click here |