NCERT Solution Class 6th Hindi Grammar (व्याकरण) वाच्य

NCERT Solution Class 6th Hindi Grammar (व्याकरण) वाच्य

TextbookNCERT
Class 6th
Subject Hindi Grammar (व्याकरण)
Grammar Nameवाच्य
CategoryClass 6th हिन्दी व्याकरण
MediumHindi
SourceLast Doubt
NCERT Solution Class 6th Hindi Grammar (व्याकरण) वाच्य जिस में हम वाच्य, वाच्य के भेद, कर्तृवाच्य, कर्मवाच्य, भाव वाच्य, वाच्य परिवर्तन, कर्तृवाच्य से कर्मवाच्य बनाना, कर्तृवाच्य से भाववाच्य बनाना, वाच्य की पहचान कैसे करें, राम खाना खाता है में कौन सा वाच्य है, मुझ से चला नहीं जाता कौन सा वाच्य है, वाच्य कितने प्रकार के होते हैं उदाहरण सहित, मुझसे पढ़ा नहीं जाता में कौन सा वाच्य है, उसे बैठा नहीं जाता मैं कौन सा वाच्य है, गोली चलाई जाती है में कौन सा वाच्य है, मोहन से उठा नहीं जाता में कौन सा वाच्य है, राम से खड़ा नहीं हुआ जाता है वाक्य में कौन सा वाच्य है, आदि इसके बारे में हम बिस्तार से पढ़ेगे।

NCERT Solution Class 6th Hindi Grammar (व्याकरण) वाच्य

हिन्दी व्याकरण

वाच्य

वाच्य – वाच्य का अर्थ है बोलने का विषय। क्रिया के जिस रूप से यह ज्ञात हो कि वाक्य में क्रिया द्वारा किए गए व्यापार का विषय कर्ता, कर्म अथवा भाव में से कौन है, उसे वाच्य कहते हैं।

वाच्य के भेद – वाच्य के मुख्य तीन भेद हैं-

1. कर्तृवाच्य
2. कर्मवाच्य
3. भाववाच्य

1. कर्तृवाच्य – जिस वाक्य में कर्ता की प्रधानता हो तथा क्रिया के लिंग, वचन और पुरुष कर्ता के अनुसार हों, उसे कर्तृवाच्य कहते हैं। जैसे-

1. मैं व्यायाम करता हूँ।
2. लड़की दौड़ रही है।
3. अंशु फूल तोड़ रही है।

उपर्युक्त वाक्यों में आए क्रिया-पद करता हूँ’ ‘तोड़ रही है’ तथा दौड़ रही है। कर्ता के लिंग वचन के अनुसार प्रयोग किए गए हैं। इन वाक्यों में प्रधानता कर्ता की है। अतः विभक्ति चिह्न के साथ कारक वाले वाक्य भी कर्तृवाच्य कहलाते हैं।

2. कर्मवाच्य – क्रिया के जिस रूप से यह पता चले कि क्रिया का प्रयोग कर्म के अनुसार हुआ है यानी उसके लिंग, वचन और पुरुष कर्म के अनुसार हैं, उसे कर्मवाच्य कहते हैं। जैसे-

1. सौरभ से खाना खाया जाता है।
2. भावना से पुस्तक पढ़ी जाती है।

3. भाव वाच्य – की क्रिया में भाव की प्रधानता होती है और क्रिया एकवचन पुल्लिंग होत है उसे भाववाच्य कहते हैं। जैसे-

1. रोगी से सोया नहीं जाता।
2. राम से चला नहीं जाता।

वाच्य परिवर्तन – कर्तृवाच्य से कर्मवाच्य बनाना-

1. कर्ता के साथ ‘से’ या ‘के द्वारा जोड़िए तथा उसके साथ यदि ‘ने’ विभक्ति लगी हो, तो उसे हटा दीजिए।
2. क्रिया में ‘आ’ ‘ई’ ‘ए’ अथवा ‘या’ जोड़ दीजिए।
3. क्रिया में ‘जा’ धातु को कर्म के लिंग, वचन, काल पुरुष आदि के अनुसार प्रयोग कीजिए।

कुछ उदाहरण लिखि।

कर्तृवाच्यकर्मवाच्य
वह पत्र लिखेगा।उससे पत्र लिखा जाएगा।
रमी कपड़े सुखा रही है।रमा से कपड़े सुखाए जा रहे हैं।
बच्चा दूध पी रहा है।बच्चे के द्वारा दूध पिया जा रहा है।
ओजस्व गाना गाता है।ओजस्व से गाना गाया जाता है।
राम ने रावण को मारी।रमा के द्वारा रावण मारा गया।

कर्तृवाच्य से भाववाच्य बनाना

1. क्रिया को अन्य पुरुष एकवचन में बदल दीजिए।
2. कर्ता के साथ ‘से’ विभक्ति लगाइए।
3. क्रिया को सामान्य भूतकाल में बदलिए।
4. क्रिया में काल के अनुसार ‘जाना’ क्रिया का उचित रूप जोड़िए।

कर्तृवाच्यभाववाच्य
मधु रोती है।मधु से रोया जाता है।
वह चल नहीं सकता।उससे चला नहीं जा सकता
गाय दौड़ती है।गाय से दौड़ा जाता है।
मनोज सो रहा है।मनोज से सोया जा रहा है।

‘मुझसे गाया नहीं जाता’ इसमें कौन सा वाच्य है ?

इसमें भाववाच्य है।

जिस वाक्य में क्रिया का मुख्य संबंध कर्म से हो उसे क्या कहते हैं ?

जिस वाक्य में क्रिया का मुख्य संबंध कर्म से हो उसे कर्मवाच्य कहते हैं।

कौन सा वाच्य का भेद नहीं होता है ?

भाववाच्य का भेद (प्रकार) नहीं होता।

‘माँ खाना बनाती है।’ वाक्य में कौन-सा वाच्य है ?

इस वाक्य में वाच्य कर्तृवाच्य है।

नेहा से उठा नहीं जाता।’ वाक्य में कौन-सा वाच्य है ?

इस वाक्य में वाच्य भाववाच्य है।

वाच्य के कितने भेद होते है ?

वाच्य के तीन भेद होता है।

वाच्य के भेद का नाम लिखिए ?

वाच्य के तीन भेद होते है- 1. कर्तृवाच्य 2. कर्मवाच्य 3. भाववाच्य।

कर्तृवाच्य का दो उदाहरण दीजिये ?

1. मैं व्यायाम करता हूँ।
2. लड़की दौड़ रही है।

कर्मवाच्य के दो उदाहरण दीजिये ?

1. सौरभ से खाना खाया जाता है।
2. भावना से पुस्तक पढ़ी जाती है।

भाव वाच्य के दो उदाहरण दीजिये ?

1. रोगी से सोया नहीं जाता।
2. राम से चला नहीं जाता।
NCERT Solution Class 6th Hindi Grammar Vyaakaran
भाषा, लिपि और व्याकरण
वर्ण-विचार
शब्द-विचार
संज्ञा
संज्ञा के विकार
वचन
कारक
सर्वनाम
विशेषण
क्रिया
काल
वाच्य
अव्यय या अविकारी शब्द
संधि
समास
उपसर्ग
प्रत्यय
वाक्य-विचार
विराम-चिह्न
अशुद्ध वाक्यों का संशोधन
मुहावरे और लोकोक्तियाँ
शब्द-भंडार
निबंध-लेखन
अपठित गद्यांश
अपठित पद्यांश
पत्र-लेखन
अनुच्छेद-लेखन

You Can Join Our Social Account

YoutubeClick here
FacebookClick here
InstagramClick here
TwitterClick here
LinkedinClick here
TelegramClick here
WebsiteClick here