NCERT Solution Class 6th Hindi Grammar (व्याकरण) काल

NCERT Solution Class 6th Hindi Grammar (व्याकरण) काल

TextbookNCERT
Class   6th
Subject Hindi
Chapterहिन्दी व्याकरण  (Grammar)
Grammar Nameकाल
CategoryClass 6th Hindi हिन्दी व्याकरण
Medium Hindi
SourceLast Doubt
NCERT Solution Class 6th Hindi Grammar Kal (व्याकरण) काल जिस में हम काल, प्रकार, हिंदी, भेद, भारत, भूतकाल, वह, देखता, गाना काल के तीन भेद, वर्तमान काल, भूतकाल, भविष्य काल, काल की परिभाषा उदाहरण सहित लिखो?, काल का अर्थ है, वर्तमान काल किस काल को कहते हैं, काल के कितने भेद होते हैं?, आदि इसके बारे में हम बिस्तार से पढ़ेगे।

NCERT Solution Class 6th Hindi Grammar (व्याकरण) काल

हिन्दी व्याकरण

काल

काल का अर्थ हैसमय। क्रिया के जिस रूप से उसके होने के समय का बोध हो उसे काल कहते हैं।

काल के भेद – काल के तीन भेद होते हैं।
• भूतकाल
• वर्तमान काल
• भविष्यत् काल

1. भूतकाल

क्रिया के जिस रूप से उसके बीते हुए समय का बोध हो, वह भूतकाल कहलाता है; जैसे

• नेहा ने गीत गाया। तुमने पुस्तक पढ़ी।

    भूतकाल के भेद – भूतकाल के छह भेद होते हैं।
• सामान्य भूतकाल
• आसन्न भूतकाल
• पूर्ण भूतकाल
• अपूर्ण भूतकाल
• संदिग्ध भूतकाल
• हेतु-हेतुमद भूतकाल

1. सामान्य भूतकाल – क्रिया के जिस रूप से काम के सामान्य रूप से बीते समय में पूरा होने का बोध हो, उसे सामान्य भूतकाल कहते हैं। जैसे–अंशु ने नृत्य किया। श्रीराम ने रावण को मारा।

2. आसन्न भूतकाल – क्रिया के जिस रूप से उसके अभी-अभी पूरा होने का पता चले, उसे आसन्न भूतकाल कहते हैं। जैसे

• मोहन विद्यालय गया है।
• मैं अभी सोकर उठी हूँ।

आसन्न का अर्थ ‘निकट’ होता है। आसन्न भूतकाल की क्रिया में हूँ, हैं, है, हो लगता है।

3. पूर्ण भूतकाल – क्रिया के जिस रूप से उसके बहुत पहले पूर्ण हो जाने का पता चलता है, उसे पूर्ण भूतकाल कहते हैं। जैसे-अंग्रेजों ने भारत पर राज किया था। वर्षा रुक गई थी।

4. अपूर्ण भूतकाल – क्रिया के जिस रूप से उसके भूतकाल में समाप्त होने का पता न चले। जैसे-वर्षा हो रही थी। फुटबॉल मैच चल रहा था।

5. संदिग्ध भूतकाल – भूतकाल की क्रिया के जिस रूप से उसके भूतकाल में पूरा होने में संदेह हो, उसे संदिग्ध भूतकाल कहते हैं। जैसे – वह घर गया होगा। बस छूट गई होगी।

6. हेतु-हेतुमद भूतकाल – जहाँ भूतकाल की एक क्रिया दूसरे पर आश्रित हो, वहाँ हेतुहेतुमद् भूतकाल होता है। जैसे – यदि वर्षा होती तो फ़सल अच्छी होती।

2. वर्तमान काल

वर्तमान काल अर्थात वह समय जो चल रहा है। क्रिया के जिस रूप से उसके वर्तमान समय में होने का पती । चले, उसे वर्तमान काल कहते हैं; जैसे-पिता जी समाचार सुन रहे हैं। छात्र पढ़ रहे हैं। वर्तमान काल के तीन उपभेद हैं- 

• सामान्य वर्तमान
• अपूर्ण वर्तमान
• संदिग्ध वर्तमान

1. सामान्य वर्तमान काल – में क्रिया वर्तमान में सामान्य रूप से होती है। वह सामान्य वर्तमान काल की क्रिया कहलाती है। जैसे-

• दादी माला जपती है।
• बच्चा दूध पीता है।

2. अपूर्ण वर्तमान काल – क्रिया के जिस रूप से जाना जाए कि काम अभी चल रहा है, उसे अपूर्ण वर्तमानकाल कहते हैं; जैसे

• नेहा पढ़ रही है।
• वह सो रही है।

3. संदिग्ध वर्तमान काल – क्रिया के जिस रूप से उसके वर्तमान काल में होने में संदेह का बोध हो, वह संदिग्ध वर्तमान काल कहलाता है; जैसे
 
• नेहा आ रही होगी।
• परीक्षा परिणाम आ गया होगा।

3. भविष्यत् काल

क्रिया के जिस रूप से उसके भविष्य में सामान्य ढंग से होने का पता चलता है, उसे सामान्य भविष्यत् काल कहते हैं; जैसे

• ओजस्व अपना जन्मदिन मनाएगा।
• राजा अपना गृह कार्य करेगा।

भविष्यत काल के दो भेद होते हैं

(i) सामान्य भविष्यत काल
(ii) संभाव्य भविष्यत काल

(i) सामान्य भविष्यत् काल – जहाँ साधारण रूप से क्रिया के भविष्यत् काल में होने या न होने का बोध हो। वह सामान्य भविष्यत् काल कहलाता है; जैसे

• अमर अखबार बेचेगा।
• हम खेलने जाएँगे।

(ii) संभाव्य भविष्यत् काल – क्रिया के जिस रूप से उसके भविष्य में होने की संभावना का पता चलता है, उसे संभाव्य भविष्यत काल कहते हैं; जैसे

• शायद वह पास हो जाए।
• शायद आज वर्षा हो।

NCERT Solution Class 6th Hindi Grammar Vyaakaran
भाषा, लिपि और व्याकरण
वर्ण-विचार
शब्द-विचार
संज्ञा
संज्ञा के विकार
वचन
कारक
सर्वनाम
विशेषण
क्रिया
काल
वाच्य
अव्यय या अविकारी शब्द
संधि
समास
उपसर्ग
प्रत्यय
वाक्य-विचार
विराम-चिह्न
अशुद्ध वाक्यों का संशोधन
मुहावरे और लोकोक्तियाँ
शब्द-भंडार
निबंध-लेखन
अपठित गद्यांश
अपठित पद्यांश
पत्र-लेखन
अनुच्छेद-लेखन

You Can Join Our Social Account

YoutubeClick here
FacebookClick here
InstagramClick here
TwitterClick here
LinkedinClick here
TelegramClick here
WebsiteClick here