NCERT Solutions Class 6th Hindi Grammar (व्याकरण) संज्ञा के विकार

NCERT Solutions Class 6th Hindi Grammar (व्याकरण) संज्ञा के विकार

TextbookNCERT
Class 6th
Subject Hindi Grammar (व्याकरण)
Grammar Name संज्ञा के विकार
CategoryClass 6th हिन्दी व्याकरण 
Medium Hindi
SourceLast Doubt
NCERT Solutions Class 6th Hindi Grammar (व्याकरण) संज्ञा के विकार जिस में हम लिंग, लिंग के भेद, पुल्लिंग, स्त्रीलिंग, सर्वनाम पर, विशेषण पर, क्रिया पर, क्रियाविशेषण पर, लिंग पहचान के कुछ सामान्य नियम, ‘अ’ ‘आ’ को ‘इया’ करके, संज्ञा के विकार, लिंग के भेद, लिंग, पुल्लिंग, स्त्रीलिंग, देशों के नाम, विशेषण पर, क्रियाविशेषण पर, महीनों के नाम, पुरुष जाति, क्रिया पर, ग्रहों के नाम, संज्ञा के विकारक रूप कौन से हैं?, 7 संज्ञा के कितने भेद होते हैं?, संज्ञा की परिभाषा और भेद क्या है?, संज्ञा के कितने भाग होते हैं?, गाय में कौन सी संज्ञा है?, फूल में कौन सी संज्ञा है?, बचपन में कौन सी संज्ञा है?, लड़के में कौन सी संज्ञा है?, राजा में कौन सी संज्ञा है?, चिड़िया में कौन सी संज्ञा है?, संज्ञा के विकार Class 6, हिन्दी व्याकरण Class 6 NCERT, संज्ञा के विकार Class 8, संज्ञा में किस कारण से विकार उत्पन्न होता है, भाववाचक संज्ञा के 100 उदाहरण, काल MCQ Class 6, उपसर्ग for Class 6, पुलिंग और स्त्रीलिंग शब्द हिंदी pdf आदि इसके बारे में हम बिस्तार से पढ़ेगे।

NCERT Solutions Class 6th Hindi Grammar (व्याकरण) संज्ञा के विकार

हिन्दी व्याकरण

संज्ञा के विकार

लिंग किसे कहते है – संज्ञा शब्द के जिस रूप से यह ज्ञात हो कि वह शब्द पुरुष जाति का है या स्त्री जाति का, उसे लिंग कहते हैं। उदाहरण – मोहन पढ़ता है। ‘पढ़ता’ का रूप पुल्लिंग है, इसका स्त्रीलिंग रूप ‘पढ़ती’ है।, गीता गाती है। ‘गाती’ का रूप स्त्रीलिंग है, इसका पुलिंग रूप ‘गाता’ है।

लिंग के कितने भेद होते हैं – हिंदी भाषा में लिंग के दो भेद होते हैं-

• पुल्लिंग
• स्त्रीलिंग

पुल्लिंग – जिन संज्ञा शब्दों से पुरुष जाति का बोध होता है वे शब्द पुल्लिंग कहलाते हैं जैसे की बैल, पिता, घोड़ा, स्टेशन, अखबार, पेड़, घर आदि।

स्त्रीलिंग – जिन संज्ञा शब्दों से स्त्री जाति का बोध होता है, वे शब्द स्त्रीलिंग कहलाते हैं जैसे की सेठानी, चिड़िया, मेज, कुरसी, टोकरी, लोमड़ी, दादी, मोरनी, अध्यापिका आदि। हिंदी भाषा के सही प्रयोग के लिए संज्ञा शब्दों के लिंग का ज्ञान अत्यंत आवश्यक है, क्योंकि संज्ञा शब्दों के लिंग का प्रभाव सर्वनाम, विशेषण, क्रिया तथा क्रियाविशेषण।

सर्वनाम पर – (पुल्लिंग) अपना कमरा खोलो।
(स्त्रीलिंग) अपनी कोठरी खोलो।

विशेषण पर – (पुल्लिंग) मुझे नीला पेंट चाहिए।
(स्त्रीलिंग) मुझे नीली साड़ी चाहिए।

क्रिया पर – (पुल्लिंग) लड़का दौड़ा।
(स्त्रीलिंग) लड़की दौड़ी।

क्रियाविशेषण पर – (पुल्लिंग) आयुष दौड़ता हुआ आया
(स्त्रीलिंग) नेहा दौड़ती हुई आई।

लिंग पहचान के कुछ सामान्य नियम है

1. पुल्लिंग शब्दों की पहचान – कुछ शब्द प्रायः पुल्लिंग होते हैं।
2. देशों के नाम – भारत, चीन, अमेरिका, फ्रांस, जापान आदि।
3. पेड़ों के नाम – आम, केला, संतरा, अमरूद, आदि। (अपवाद, इमली)
4. पर्वत के नाम – हिमालय, कंचनजंगा, एवरेस्ट, फूजीयामा आदि।
5. ग्रहों के नाम – मंगल, सूर्य, चंद्र, राहु, केतु, शनि, बुध आदि (अपवाद–पृथ्वी, स्त्रीलिंग)
6. दिनों के नाम – सोमवार, मंगलवार, बुधवार, वीरवार, शुक्रवार, शनिवार, रविवार।
7. महीनों के नाम – फरवरी, मार्च, चैत्र, बैशाख आदि। (अपवाद-जनवरी, मई, जुलाई स्त्रीलिंग)
8. सागर के नाम – हिंद महासागर, प्रशांत महासागर।
9. शरीर के अंग – बाल, सिर, कान, गाल, होठ आदि।
10. भाववाचक संज्ञा – प्रेम, बुढ़ापा, क्रोध, आनंद, दुख आदि।
11. धातुओं के नाम – ताँबा, लोहा, सोना, राँगा इत्यादि।
12. अकारांत शब्द – शेर, लेखक, पर्वत, पत्र आदि।
13. स्त्रीलिंग शब्दों की पहचान – निम्नलिखित शब्द प्रायः स्त्रीलिंग होते हैं।
14. भाषाओं के नाम – हिंदी, अंग्रेज़ी, रूसी, जापानी आदि।
15. नदियों के नाम – गंगा, यमुना, सरस्वती, सरयू आदि।
16. बोलियों के नाम – हिंदी, भोजपुरी, मैथिली, अवधी, ब्रजभाषा आदि।
17. ईकारांत शब्द – नदी, पोथी, रोटी, मिठाई, लाठी आदि।
18. अकारांत शब्द – प्रार्थना, आशा, कला, परीक्षा, आदि।
19. तिथियों के नाम – पूर्णिमा, अष्टमी, चतुर्थी, तीज आदि।
20. उकारांत शब्द – आयु, ऋतु।

‘अ’ ‘आ’ को ‘इया’ कैसे करत्ते है?

पुल्लिंगस्त्रीलिंगपुल्लिंगस्त्रीलिंग
लोटालुटिया बूढ़ाबुढ़िया
डिब्बाडिबियाचूहाचूहिया
खाटखटियाकुत्ताकुतिया

अंत में ‘अ’ के स्थान पर आनी लगाकर शब्द बनाए ?

पुल्लिंगस्त्रीलिंगपुल्लिंगस्त्रीलिंग
सेठसेठानीजेठजेठानी
देवरदेवरानी——————————

अंत में ‘आइन’ लगाकर शब्द बनाए ?

पुल्लिंगस्त्रीलिंगपुल्लिंगस्त्रीलिंग
बाबूबबुआइनठाकुरठकुराइन
पंडितपंडिताइनचौधरीचौधराइन

अंत में ‘इका’ लगाकर शब्द बनाए ?

पुल्लिंगस्त्रीलिंगपुल्लिंगस्त्रीलिंग
सेवकसेविकापाठकपाठिका
नायकनायिकागायकगायिका

अंत में ‘इन’ लगाकर शब्द बनाए ?

पुल्लिंगस्त्रीलिंगपुल्लिंगस्त्रीलिंग
सुनारसुनारिननागनागिन
तेलीतेलिनकहारकहारिन
मालीमालिन————————————

इकारांत शब्दों में ‘ई’ को ‘इ’ में बदलकर उसमें ‘णी’ या ‘नी’ लगाकर शब्द बनाए ?

पुल्लिंगस्त्रीलिंगपुल्लिंगस्त्रीलिंग
अधिकारीअधिकारणीसहकारीसहकारिणी
ब्रह्मचारीब्रह्मचारिणीमेधावीमेधाविनी

कुछ सर्वथा भिन्न रूप हैं ?

पुल्लिंगस्त्रीलिंगपुल्लिंगस्त्रीलिंग
पुरुषस्त्रीयुवकयुवती
राजारानीविद्वानविदुषी
पितामाताबापमाँ
गायबैंसवरवधू
कविकवयित्रीवीरवीरांगना
NCERT Solution Class 6th Hindi Grammar Vyaakaran
भाषा, लिपि और व्याकरण
वर्ण-विचार
शब्द-विचार
संज्ञा
संज्ञा के विकार
वचन
कारक
सर्वनाम
विशेषण
क्रिया
काल
वाच्य
अव्यय या अविकारी शब्द
संधि
समास
उपसर्ग
प्रत्यय
वाक्य-विचार
विराम-चिह्न
अशुद्ध वाक्यों का संशोधन
मुहावरे और लोकोक्तियाँ
शब्द-भंडार
निबंध-लेखन
अपठित गद्यांश
अपठित पद्यांश
पत्र-लेखन
अनुच्छेद-लेखन

You Can Join Our Social Account

YoutubeClick here
FacebookClick here
InstagramClick here
TwitterClick here
LinkedinClick here
TelegramClick here
WebsiteClick here