Class 12th Hindi (अभिव्यक्ति और माध्यम) नए और अप्रत्याशित विषयों पर लेखन MCQ

Class 12th Hindi (अभिव्यक्ति और माध्यम) नए और अप्रत्याशित विषयों पर लेखन

TextbookNCERT
Class 12th
Subject Hindi
Chapter Nameनए और अप्रत्याशित विषयों पर लेखन
CategoryClass 12th Hindi अभिव्यक्ति और माध्यम
Medium Hindi
SourceLast Doubt

Class 12th Hindi (अभिव्यक्ति और माध्यम) नए और अप्रत्याशित विषयों पर लेखन MCQ Question Answer इस अध्याय में हम, नए एवं अप्रत्याशित विषयों पर लेखन से आप क्या समझते हैं यह एक चुनौती कैसे है?, नए एवं अप्रत्याशित विषयों पर लेखन में क्या क्या बाधाएँ आती हैं?, अप्रत्याशित लेखन कैसे लिखते हैं?, रचनात्मक लेखन के लिए क्या अपेक्षित है?, अप्रत्याशित क्या होता है?, रचनात्मक लेखन कैसे करते हैं?, अप्रत्याशित का उदाहरण क्या है?, अप्रत्याशित विषयों पर लिखने से क्या लाभ होगा?, अनपेक्षित का क्या अर्थ है? इत्यादि के बारे में पढ़ेंगे।

Class 12th Hindi (अभिव्यक्ति और माध्यम) नए और अप्रत्याशित विषयों पर लेखन

नए और अप्रत्याशित विषयों पर लेखन

MCQ

प्रश्न 1. कम समय में अपने विचारों को संकलित कर उन्हें सुन्दर और सुघड़ ढंग से अभिव्यक्त करने की कला क्या कहलाती है ?

(क) संस्मरण
(ख) निबन्ध
(ग) नए और अप्रत्याशित विषयों पर लेख
(घ) रेखाचित्र

उत्तर – (ग) नए और अप्रत्याशित विषयों पर लेख

प्रश्न 2. नए और अप्रत्याशित विषयों पर लेखन में अप्रत्याशित विषय का क्या अर्थ है ?

(क) प्राचीन विषय
(ख) गम्भीर विषय
(ग) सामान्य विषयों से हटकर नवीन विषय
(घ) आधुनिक विषय

उत्तर – (ग) सामान्य विषयों से हटकर नवीन विषय

प्रश्न 3. नए और अप्रत्याशित विषयों पर लिखने का सम्बन्ध है –

(क) रचनात्मकता से
(ख) ज्ञानात्मकता से
(ग) भावात्मकता से
(घ) उपरोक्त में से कोई नहीं

उत्तर – (क) रचनात्मकता से

प्रश्न 4. किसी भी दिए गए विषय पर जो भी सार्थक और सुसंगत विचार हमारे मन में आते हैं, उन्हें हम व्यक्त कर सकते हैं –

(क) लेख में
(ख) निबन्ध में
(ग) पत्र में
(घ) संस्मरण में

उत्तर – (क) लेख में

प्रश्न 5. निबन्ध या उसके चिर-परिचित विषय लिखते समय किस कारण से कुछ नया लिखने, सोचने समझने की जहमत नहीं उठानी पड़ती ?

(क) तैयार की गई सामग्री का प्रचुर मात्रा में उपलब्ध होना
(ख) सामग्री पर निर्भरता
(ग) क और ख दोनों
(घ) निबन्ध की आवश्यकता न होना

उत्तर – (ग) क और ख दोनों

प्रश्न 6. मोलिक प्रयास एवं अभ्यास को बाधित करने वाली निर्भरता व्यक्ति के अन्दर किस क्षमता को विकसित नहीं होने देती ?

(क) मौखिक अभिव्यक्ति की
(ख) लिखित अभिव्यक्ति की
(ग) चिन्तन अभिव्यक्ति की
(घ) स्मरण अभिव्यक्ति की

उत्तर – (ख) लिखित अभिव्यक्ति की

प्रश्न 7. मौलिक अधिकारों में से एक अभिव्यक्ति के अधिकार का पूरा-पूरा उपयोग करने की सामर्थ्य किससे मिलेगी ?

(क) नए तरह के विषयों पर लिखने से
(ख) अधिकार का प्रयोग करने से
(ग) मौलिक अधिकारों के प्रति जागरूक रहने से
(घ) मन के विचार अभिव्यक्त करने से

उत्तर – (क) नए तरह के विषयों पर लिखने से

प्रश्न 8. अप्रत्याशित विषयों पर लिखते समय सर्वप्रथम क्या करना चाहिए ?

(क) विषय के बारे में सोच-विचार
(ख) बिना सोच-विचार के लिखना
(ग) शिक्षक की सहायता लेना
(घ) माता-पिता की सहायता लेना

उत्तर – (क) विषय के बारे में सोच-विचार

प्रश्न 9. किसी ज्वलंत सामाजिक, सांस्कृतिक प्रश्न पर लिखते समय किस पद्धति का अनुसरण किया जाएगा ?

(क) तथ्य और उसका विश्लेषण प्रस्तुत करना
(ख) मन की स्मृतियों को क्रमबद्ध करना
(ग) घटना का अवलोकन करना
(घ) गुण-अवगुण पर तर्कपूर्ण विचार करना

उत्तर – (क) तथ्य और उसका विश्लेषण प्रस्तुत करना

प्रश्न 10. किसी भी विषय पर एक व्यक्ति के जेहन में सोचने की प्रवृत्ति किस तरह की होती है ?

(क) कई तरीकों से
(ख) एक तरीके से
(ग) निश्चित तरीके से
(घ) इनमें से कोई नहीं

उत्तर – (क) कई तरीकों से

प्रश्न 11. नए और अप्रत्याशित विषयों पर लेख लिखने के चरण कौन-से हैं ?

(क) मन में उभरने वाले विचारों को विस्तार
(ख) आकर्षक – सी शुरुआत
(ग) क और ख दोनों
(घ) उपरोक्त में से कोई नहीं

उत्तर – (ग) क और ख दोनों

प्रश्न 12. किसी भी तरह के लेखन का एक बुनियादी नियम है-

(क) सुसम्बद्धता
(ख) शुद्धता
(ग) वस्तुनिष्ठता
(घ) इनमें से कोई नहीं

उत्तर – (क) सुसम्बद्धता

प्रश्न 13. अप्रत्याशित लेखन के विषयों की संख्या है –

(क) सीमित
(ख) असीमित
(ग) (क) और (ख) दोनों
(घ) इनमें से कोई नहीं

उत्तर – (ख) असीमित

प्रश्न 14. रटने की बुरी आदत हमें अवसर नहीं देती –

(क) लिखने का
(ख) पढ़ने का
(ग) अभ्यास का
(घ) ये सभी

उत्तर – (ग) अभ्यास का

प्रश्न 15. किस यात्रा का अनुभव एक अनोखा रोमांच प्रदान करता है ?

(क) बस का
(ख) रेल का
(ग) हवाई जहाज का
(घ) इनमें से कोई नहीं

उत्तर – (ख) रेल का

NCERT Solutions Class 12th हिंदी All Chapters अभिव्यक्ति और माध्यम MCQ

इकाई एक : जनसंचार माध्यम और लेखन

इकाई एक : जनसंचार माध्यम और लेखन