Class 12th Hindi (अभिव्यक्ति और माध्यम) नाटक लिखने का व्याकरण MCQ

Class 12th Hindi (अभिव्यक्ति और माध्यम) नाटक लिखने का व्याकरण

TextbookNCERT
Class 12th
Subject Hindi
Chapter Nameनाटक लिखने का व्याकरण
CategoryClass 12th Hindi अभिव्यक्ति और माध्यम
Medium Hindi
SourceLast Doubt

Class 12th Hindi (अभिव्यक्ति और माध्यम) नाटक लिखने का व्याकरण MCQ Question Answer इस अध्याय में हम, नाटक लिखने का व्याकरण क्या है?, नाटक कैसे लिखा जाता है?, नाटक लिखने का प्रारूप क्या है?, नाटक लिखने का उद्देश्य क्या है?, नाटक में कितने अंक होते हैं?, नाटक लिखने में कितना समय लगता है?, नाटक कितने पेज का होता है?, सबसे पहला नाटक कौन सा है?, नाटक कितने तत्व हैं?, नाटक में क्रिया क्या है?,नाटक की 5 विशेषताएं क्या हैं? इत्यादि के बारे में पढ़ेंगे।

Class 12th Hindi (अभिव्यक्ति और माध्यम) नाटक लिखने का व्याकरण

नाटक लिखने का व्याकरण

MCQ

प्रश्न 1. नाटक को कोन-सा काव्य कहते हैं ?

(क) दृश्य काव्य
(ख) श्रव्य काव्य
(ग) मुक्तक काव्य
(घ) खण्ड काव्य

उत्तर – (क) दृश्य काव्य

प्रश्न 2. लिखित रूप में नाटक कितने आयामों में होता है ?

(क) द्वि-आयामी
(ख) बहु-आयामी
(ग) एक-आयामी
(घ) त्रि-आयामी

उत्तर – (ग) एक-आयामी

प्रश्न 3. नाटक किस काल में लिखा जाता है ?

(क) भूत काल
(ख) भविष्य काल
(ग) वर्तमान काल
(घ) देशकाल

उत्तर – (ग) वर्तमान काल

प्रश्न 4. नाटक का महत्त्वपूर्ण अंग कोन-सा है ?

(क) कथ्य
(ख) चरित्र-चित्रण
(ग) संवाद
(घ) देशकाल

उत्तर – (ग) संवाद

प्रश्न 5. नाटक में कितने अंक होने चाहिए ?

(क) तीन
(ख) एक
(ग) दो
(घ) चार

उत्तर – (क) तीन

प्रश्न 6. भरत के नाट्यशास्त्र में किस साहित्यिक विधा की चर्चा की गई है ?

(क) कहानी
(ख) नाटक
(ग) महाकाव्य
(घ) गद्यकाव्य

उत्तर – (ख) नाटक

प्रश्न 7. नाट्यशास्त्र के अनुसार नाटक के प्रत्येक अंक की अवधि कितनी होनी चाहिए ?

(क) 30 मिनट की
(ख) 40 मिनट की
(ग) 50 मिनट की
(घ) 48 मिनट की

उत्तर – (घ) 48 मिनट की

प्रश्न 8. प्रतिशोध का सशक्त माध्यम है –

(क) रंगमंच
(ख) कहानी
(ग) कविता
(घ) फिल्म

उत्तर – (क) रंगमंच

प्रश्न 9. नाटक किस प्रकार का माध्यम हे ?

(क) जटिल
(ख) जीवंत
(ग) साधारण
(घ) इनमें से कोई नहीं

उत्तर – (ख) जीवंत

प्रश्न 10. अस्वीकार की स्थिति किस विधा में बराबर नहीं होती ?

(क) उपन्यास में
(ख) कविता में
(ग) नाटक में
(घ) संस्मरण में

उत्तर – (ग) नाटक में

प्रश्न 11. नाटक की महत्त्वपूर्ण विशेषता क्या हे ?

(क) समय का बंधन
(ख) भाषा
(ग) चरित्र-चित्रण
(घ) कथ्य

उत्तर – (क) समय का बंधन

प्रश्न 12. नाटकों के चरित्रों की विशेषता नहीं है-

(क) टाइप्ड
(ख) सपाट
(ग) सतही
(घ) तीनों

उत्तर – (घ) तीनों

प्रश्न 13. नाटक अपनी संपूर्णता कव प्राप्त करता है ?

(क) जब लिखित रूप में होता है।
(ख) जब वह लेखक के दिमाग में होता है
(ग) जब उस का मंचन किया जाता है।
(घ) जब उसकी पब्लिसिटी की जाती है

उत्तर – (ग) जब उस का मंचन किया जाता है।

प्रश्न 14. साहित्य की किस विधा को नाटक के सबसे निकट माना जाता है ?

(क) उपन्यास
(ख) कहानी
(ग) कविता
(घ) संस्मरण

उत्तर – (ग) कविता

प्रश्न 15. कौन सफल नाटककार हो सकता है ?

(क) उपन्यासकार
(ख) नाटककार
(ग) कवि
(घ) रचनाकार

उत्तर – (ग) कवि

NCERT Solutions Class 12th हिंदी All Chapters अभिव्यक्ति और माध्यम MCQ

इकाई एक : जनसंचार माध्यम और लेखन

इकाई एक : जनसंचार माध्यम और लेखन