NCERT Solutions Class 12th Hindi अंतरा Chapter – 5 एक कम Question & Answer

NCERT Solutions Class 12th Hindi अंतरा Chapter – 5 एक कम

TextbookNCERT
Class 12th
Subject Hindi
Chapter5th
Grammar Nameएक कम
CategoryClass 12th Hindi अंतरा
Medium Hindi
SourceLast Doubt

NCERT Solutions Class 12th Hindi अंतरा Chapter – 5 एक कम Question & Answer इस में हम पढ़ेंगे कवि क्या बनना चाहता है?, कविता में हम कौन हैं?, कवि बच्चे को क्या कहता है?, रसखान का पूरा नाम क्या है?, कवि को अकेले में किसकी याद आती है?, 3 लाइन की कविता को क्या कहते हैं?, कविता में आवाज क्या है?, कविता में रेखा को क्या कहते हैं?, कवि के अनुसार सबसे भूल क्या है?, कवि के अनुसार मनुष्य कौन है?, मनुष्य को मृत्यु का भय क्यों नहीं होना चाहिए?, कवि के अनुसार सबसे बड़ा कौन है?, मनुष्यता का सबसे बडा विवेक क्या है?, मानव जाति का सबसे बड़ा अनर्थ क्या है?

NCERT Solutions Class 12th Hindi अंतरा Chapter – 5 एक कम

Chapter – 5

एक कम

प्रश्न – उत्तर

अभ्यास प्रश्न – उत्तर

प्रश्न 1. कवि ने लोगों के आत्मनिर्भर, मालामाल और गतिशील होने के लिए किन तरीकों की ओर संकेत किया है? अपने शब्दों में लिखिए।
उत्तर – कवि के अनुसार आत्मनिर्भर, मालामाल और गतिशील होने के लिए लोगों ने गलत रास्तों को अपनाया है। लोग अपने स्वार्थ सिद्धि के लिए किसी का भी गला काटने से परहेज़ नहीं करते हैं। देश को खोखला बनाने में ये बहुत सहयोग दे रहे हैं। देश का पैसा गबन कर विदेशी बैंकों में डाल रहे हैं। बेईमानी करने में इन्हें ज़रा संकोच नहीं होता। इस मारे ये मालामाल, आत्मनिर्भर तथा गतिशील बने हुए हैं। कवि ने इनके ऐसे ही भ्रष्ट तरीकों की ओर संकेत किया है।
प्रश्न 2. हाथ फैलाने वाले व्यक्ति को कवि ने ईमानदार क्यों कहा है? स्पष्ट कीजिए।
उत्तर – हाथ फैलाने वाला व्यक्ति स्वयं को भ्रष्टाचार में लिप्त नहीं करता। इस कारण उसकी ऐसी दशा हो जाती है कि उसे दूसरों के आगे हाथ फैलाने पड़ते हैं। उसका परिवार दर-दर की ठोकरें खाने को विवश हो जाता है। यदि वह अन्य लोगों की भांति भ्रष्टाचार में लिप्त हो जाता, तो उसकी चाँदी हो जाती। उसके पास दुनिया की हर सुख-सुविधा विद्यमान होती। परन्तु वह स्वयं को इन सबसे दूर रखता है। वह गरीबी का जीवन तथा दूसरे के आगे हाथ फैलाना उचित समझता है लेकिन बेईमानी की एक दिन की रोटी कमाना उचित नहीं समझता। इसलिए कवि ने उसे ईमानदार कहा है। उसकी दशा उसकी ईमानदारी का प्रमाण है।
प्रश्न 3. कवि ने स्वयं को लाचार, कामचोर, धोखेबाज़ क्यों कहा है?
उत्तर – प्रत्येक व्यक्ति में ऐसी शक्ति विद्यमान होती है कि वह समाज में क्रांति उत्पन्न कर सकता है। समाज के प्रति उसके कुछ कर्तव्य बनते हैं। समाज में जो अनैतिक घट रहा है, उसका विरोध करना उसका कर्तव्य बनता है। वह आवाज़ उठा सकता है परन्तु उठाता नहीं है क्योंकि वह डरता है। हाथ फैलाने वाला व्यक्ति ऐसा ही व्यक्ति है। वह कुछ गलत नहीं करता है मगर गलत का विरोध भी नहीं करता। उसकी अच्छाई उसकी कमज़ोरी बन जाती है। वह लाचार हो जाता है। उसे लोगों के आगे हाथ फैलाना पड़ता है। यह उसकी लाचारी ही है, जो लोग उसका फायदा उठाते हैं। इस तरह वह स्वयं के साथ और समाज के प्रति अपने कर्तव्य के साथ धोखा करता है। यही कारण है कि कवि ने उसे लाचार, कमचोर तथा धोखेबाज़ कहा है।
प्रश्न 4. ‘मैं तुम्हारा विरोधी प्रतिद्वंद्वी या हिस्सेदार नहीं’ से कवि का क्या अभिप्राय है?
उत्तर – प्रस्तुत पंक्तियों में कवि ऐसे तबके को संबोधित करता है, जो भ्रष्टाचार तथा अनैतिकता में लिप्त हैं। कवि कहता है कि तुम्हें मुझसे डरने या प्रतिस्पर्धा करने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि में तुम्हारा प्रतिद्वंद्वी नहीं हूँ। प्राय: अपने प्रतिद्वंद्वी के कारण लोग भयग्रस्त रहते हैं तथा उसे आगे निकलने या उसे गिराने का प्रयास करते हैं। लेखक उन्हें पहले से ही आगह कर देते हैं कि वह इस दौड़ में सम्मिलित नहीं है। अत: उन लोगों को उसे अपना प्रतिद्वंद्वी मानने की भूल नहीं करनी चाहिए। इसके साथ ही जो लोग यह समझते है कि वे भ्रष्टाचार तथा अनैतिकता में इनका साथ देगें और इसमें उनका हिस्सेदार बनेगा, तो यह धारण भी सत्य नहीं है। क्योंकि लेखक इस अनैतिकता तथा भ्रष्टाचार के विरूद्ध आवाज़ नहीं उठा सकता है परन्तु इसमें अपनी हिस्सेदारी भी नहीं चाहता है। वह स्वयं को इससे दूर रखना चाहता है। प्रस्तुत पंक्ति में कवि का विरोध तथा कुछ न कर पाने का दुख साफ अभिलक्षित होता है।

प्रश्न 5. भाव सौंदर्य स्पष्ट कीजिए-
(क) 1947 के बाद से ……………. गतिशील होते देखा है
(ख) मानता हुआ कि हाँ मैं लाचार हूँ ……………….. एक मामूली धोखेबाज़
(ग) तुम्हारे सामने बिलकुल …………………….. लिया है हर होड़ से
उत्तर – (क) इन पंक्तियों का भाव यह है कि कवि 1947 के बाद के भारत में बहुत से लोगों ने अनैतिकता तथा भ्रष्टाचार के तरीकों का सहारा लेकर अतुलनीय धन कमाया है। जब उनसे कोई इस धन के विषय में बातचीत करता है, तो उनका जवाब होता कि उन्होंने यह धन आत्मनिर्भर तथा गतिशील होकर कमाया है। अर्थात इस धन को कमाने के लिए उन्होंने स्वयं पर विश्वास रखते हुए निरंतर परिश्रम किया है, जिसका परिणाम है कि वे मालामाल और धनवान हो गए हैं। कवि को ये सब मात्र दिखावा लगता है। उसके अनुसार ऐसा तो सभी करते हैं, फिर क्यों सभी मालामाल और धनवान नहीं होते हैं।

(ख) भाव यह है कि भ्रष्ट लोगों को देखकर भी कवि कुछ नहीं कर पाता इसलिए वह स्वयं को लाचार मानता है। परन्तु यदि प्रयास करता तो शायद कुछ बदलाव हो सकता था। यही कारण है कि वह स्वयं को कामचोर कहने से नहीं हिचकिचाता। ईमानदार लोगों की दशा को अनदेखा करने के कारण स्वयं को धोखेबाज़ भी कह डालता है। लोगों के भ्रष्ट व्यवहार ने उसके हाथ बाँध दिए हैं। वह अपने सम्मुख एक ईमानदार व्यक्ति को हाथ फैलाते देखता है परन्तु हालात उसे विवश कर देते हैं। वह उसकी ऐसी दशा देखकर भी चुप है। यही कारण है कि वह स्वयं को इस प्रकार के नामों से पुकारता है।

(ग) भाव यह है कि कवि के अनुसार ईमानदार लोगों के समक्ष उसका कोई व्यक्तित्व नहीं है। उनके सम्मुख तो वह स्वयं को नंगा, लज्जा रहित तथा इच्छा रहित मानता है। वह किसी भी प्रकार की प्रतिस्पर्धा और टकराव की स्थिति से दूर रहना चाहता है।

प्रश्न 6. शिल्प-सौंदर्य स्पष्ट कीजिए-
(क) कि अब जब कोई …………………… या बच्चा खड़ा है।
(ख) मैं तुम्हारा विरोधी प्रतिद्वंद्वी …………………. निश्चिंत रह सकते हैं।
उत्तर – (क) कवि ने मुक्तछंद में कविता की रचना की है। इसकी भाषा सरल व सहज है। इसमें लाक्षणिकता का गुण है। हाथ फैलाना मुहावरे का बहुत उत्तम प्रयोग किया गया है, यह ईमानदार व्यक्ति की लाचारी का सूचक भी है। चाय तथा रोटी के माध्यम से उसकी भूख का उल्लेख किया गया है। इसके साथ ही पच्चीस पैसे में अनुप्रास अलंकार की छटा बिखरी हुई है।

(ख) कवि ने मुक्तछंद में कविता की रचना की है। इसकी भाषा सरल व सहज है। इसमें प्रतीकात्मकता का गुण है। इसमें व्यंजना का भी प्रयोग किया गया है। कवि तटस्थ रहता हुआ संघर्षशील व्यक्ति के सम्मुख आने से बचता है।

NCERT Solutions Class 12th हिंदी अंतरा Chapter – 5 विष्णु खरे