NCERT Solutions Class 12th Hindi अंतरा Chapter – 4 दिशा Question & Answer

NCERT Solutions Class 12th Hindi अंतरा Chapter – 4 दिशा

TextbookNCERT
Class  12th
SubjectHindi
Chapter4th
Grammar Nameदिशा
CategoryClass 12th Hindi अंतरा 
Medium Hindi
SourceLast Doubt

NCERT Solutions Class 12th Hindi अंतरा Chapter – 4 दिशा Question & Answer इस में हम पढेंगें बनारस में रात में क्या करना है?, वाराणसी का पुराना नाम क्या है?, बनारस में सबसे खूबसूरत जगह कौन सा है?, बनारस का दूसरा क्या नाम है?, बनारस क्यों मशहूर है?, बनारस में कौन सी भाषा बोली जाती है?, काशी का पहला राजा कौन था?, वाराणसी की संस्कृति क्या है?, बनारस के कितने नाम है?, बनारस के राजा का क्या नाम है?, बनारस कितने साल पुराना है?, बनारस का नाम वाराणसी कब हुआ?, वाराणसी में कुल कितने मंदिर हैं?, काशी का राजा कौन था?

NCERT Solutions Class 12th Hindi अंतरा Chapter – 4 दिशा

Chapter – 4

दिशा

प्रश्न – उत्तर

प्रश्न 1. बच्चे का उधर-उधर कहना क्या प्रकट करता है?
उत्तर – ‘बच्चे का उधर-उधर कहना’ प्रकट करता है कि उस दिशा में उसकी पतंग उड़ी जा रही है। जहाँ उसकी पतंग उड़ रही है, वह उसी दिशा को जानता है। हिमालय की दिशा का उसे ज्ञान नहीं है। वह तो उसी दिशा पर अपना ध्यान केन्द्रित किए हुए है।
प्रश्न 2. ‘मैं स्वीकार करूँ, मैंने पहली बार जाना हिमालय किधर है’- प्रस्तुत पंक्तियों का भाव स्पष्ट कीजिए।
उत्तर – प्रस्तुत पंक्तियों का भाव है कि मैं पहले समझता था कि मैं जानता हूँ हिमालय कहाँ है। अर्थात मुझे मालूम था कि हिमालय उत्तर दिशा में स्थित है। परन्तु बच्चे से इसके बारे में विपरीत दिशा जानकर मालूम हुआ कि जो मुझे पता है, वह तो गलत है। हर मनुष्य का सोचने-समझने का नजरिया तथा उसका यथार्थ अलग-अलग होता है। उसी के आधार पर वह तय करता है कि क्या सही है। बच्चे के लिए उसकी पतंग बहुत महत्वपूर्ण थी। हिमालय की दिशा से उसे कोई लेना-देना नहीं है। वह तो बस अपनी पतंग को पा लेना चाहता है। वह पतंग जिस दिशा में बढ़ती है, वही उसका सत्य है।

योग्यता विस्तार

प्रश्न 1. आप बनारस के बारे में क्या जानते हैं? लिखिए।
उत्तर – बनारस भारत के प्राचीन क्षेत्रों में से एक है। यह तीन हज़ार वर्ष पुराना शहर माना जाता है। इसे वाराणसी के नाम से भी जाना जाता है। यह हिन्दुओं के पवित्र तीर्थ स्थलों में एक है इसलिए भी यह आध्यात्मिक महत्व रखता है। ‘वरना’ और ‘असि’ नामक दो नदियों के मध्य होने के कारण इसका नाम वाराणसी पड़ा। प्रसिद्ध संत तुलसीदास ने रामचरितमानस की रचना यहीं पर रहकर की थी। बनारस संगीत तथा अध्यात्म का सदियों से केन्द्र रहा है। काशी विश्वनाथ का प्रसिद्ध मंदिर बनारस में ही स्थित है। मशहूर शहनाई वादन और भारत के ताज उस्ताद बिस्मिला खाँ साहब ने यहीं से अपनी शुरूआत की थी। वह यहाँ के प्रसिद्ध संगीत घराने से थे। इस शहर ने भारत के प्रसिद्ध साहित्यकार प्रेमचंद तथा जयशंकर प्रसाद जैसे हीरे दिए हैं। बनारस की बनारसी साड़ी, बनारसी पान, बनारसी ठग तथा कलाकंद मिठाई यहाँ की प्रसिद्ध चीज़ें हैं।
प्रश्न 2. बनारस के चित्र इकट्ठे कीजिए।
उत्तर – विद्यार्थी स्वयं करे
प्रश्न 3. बनारस शहर की विशेषताएँ जानिए।
उत्तर – बनारस शहर की निम्नलिखित विशेषताएँ हैं।-

  • यह भारत के प्राचीनतम शहरों में से एक है।
  • यह अपनी बनारसी साड़ियों के लिए विश्व विख्यात है।
  • यह अध्यात्म का केन्द्र है।
  • यह मंदिरों का शहर है।
  • यहाँ खेली जाने वाली होली स्वयं में अनोखी और विख्यात है।
  • यह संगीत घरानों के लिए भी प्रसिद्ध रहा है। यहाँ के शहनाईवादक विख्यात बिस्मिल्ला खाँ हुए थे।
  • यहाँ पर हिन्दी मुस्लिम एकता का सुंदर रूप देखने को मिलता है। काशी विश्वनाथ के मंदिर में मुस्लिम बिस्मिल्ला खाँ की शहनाई के साथ ही द्वार खुलते थे।
  • बुद्ध का पहला प्रवचन सारनाथ में हुआ था, जो बनारस के ही समीप था।
  • हिन्दुओं के लिए ही नहीं बल्कि बौद्ध और जैन धर्म से जुड़े लोगों के लिए भी बनारस विशेष महत्व रखता है।
  • पूरे भारत में भारतमाता का एकमात्र मंदिर बनारस में ही है। जहाँ उनकी पूजा होती है।

NCERT Solutions Class 12th Hindi अंतरा Chapter – 4 केदारनाथ सिंह

NCERT Solutions Class 12th हिंदी All Chapters अंतरा

काव्य खंड

गद्य खंड

You Can Join Our Social Account

YoutubeClick here
FacebookClick here
InstagramClick here
TwitterClick here
LinkedinClick here
TelegramClick here
WebsiteClick here