Class 8th Science Chapter – 4 पदार्थ धातु और अधातु (Materials : Metals and Non-metals) MCQ in Hindi

Class 8th Science Chapter – 4 पदार्थ धातु और अधातु (Materials : Metals and Non-metals)

TextbookNCERT
Class8th
SubjectScience
Chapter4th
Chapter Nameपदार्थ धातु और अधातु (Materials : Metals and Non-metals)
CategoryClass 8th Science
Medium Hindi
SourceLast Doubt

यहाँ हम आप के लिए लाये है हिंदी में एनसीईआरटी समाधान कक्षा 8 विज्ञान पुस्तक के अध्याय 4 पदार्थ: धातु और अधातु का पूर्ण समाधान | कक्षा 8 के लिए ये एनसीईआरटी समाधान हिंदी माध्यम में पढ़ रहे छात्रों के लिए बहुत उपयोगी हैं। 

Class 8th Science Chapter – 4 पदार्थ धातु और अधातु (Materials : Metals and Non-metals)

Chapter – 4

पदार्थ धातु और अधातु

MCQ

(1) तन्यता क्या है?

A. धातु को पीटकर तार बनाना
B. धातु को पीटकर शीट बनाना
C. धातु को पिघलाना
D. धातु में आवाज आना

उत्तर – A. धातु को पीटकर तार बनाना

(2) जब हम एक धातु के चम्मच को जमीन पर गिरता है, तो एक विशेष ध्वनि उत्पन्न होती है, और धातुओं के इस गुण को क्या कहा जाता है?

A. लचीलापन
B. नरमी
C. ध्वानिक
D. तन्यता

उत्तर – C. ध्वानिक

(3) निम्नलिखित में से किसके टुकड़े हो जाते है?

A. लोहे की कील
B. एल्युमिनियम की तार
C. कोयला
D. इनमे से कोई नहीं 

उत्तर – C. कोयला

(4) निम्न में से धातु के कौन-कौन-से गुण है?

A. चमकीली
B. कठोर
C. ध्वानिक
D. उपरोक्त सभी

उत्तर – D. उपरोक्त सभी

(5) कौन -सा पदार्थ चमकदार दिखता है?

A. कोयला
B. गंधक
C. ऐल्युमिनियम
D. कार्बन

उत्तर – C. ऐल्युमिनियम

(6) धातु कठोर होते है,लेकिन कौन -सा धातु है, जो कमरे के तापमान पर द्रव अवस्था में पाया जाता है?

A. सोडियम
B. कैल्सियम
C. मर्करी (पारा)
D. पोटैशियम

उत्तर – C. मर्करी (पारा)

(7) निम्न में से कौन – सा ऊष्मा तथा विद्युत सुचालक है?

A. ताँबे की तार
B. गँधक का टुकड़ा
C. कोयला
D. रबड़

उत्तर – A. ताँबे की तार

(8) धातुओं का ऑक्सीजन के साथ प्रतिक्रिया करने पर क्या उत्पादित होती है?

A. धातु हाइड्राॅक्साइड
B. धातु क्लोराइड
C. धातु ऑक्साइड
D. धातु सल्फेट

उत्तर – C. धातु ऑक्साइड

(9) कौन -सी धातु जल के साथ अत्यन्त तीव्र अभिक्रिया करती है?

A. सोडियम
B. आयरन
C. कॉपर
D. मैग्नीशियम

उत्तर – A. सोडियम

(10) सोडियम को किस में रखा जाता है?

A. जल
B. वायु
C. मिट्टी के तेल में
D. सरसों के तेल में

उत्तर – C. मिट्टी के तेल में

(11) कौन अम्ल के साथ अभिक्रिया करते हैं?

A. धातु
B. अधातु
C. उपधातु
D. उपरोक्त सभी

उत्तर – A. धातु

(12) धातु अम्ल के साथ अभिक्रिया करके क्या उत्पन्न करते है जो पॉप ध्वनि के साथ जलती है?

A. ऑक्सीजन
B. हाइड्रोजन
C. जल
D. वाष्प

उत्तर – B. हाइड्रोजन

(13) कैल्शियम हाइड्रोक्साइड में कौन -सी धातु मौजूद होती है?

A. C (कार्बन )
B. O (ऑक्सीजन )
C. Ca (कैल्शियम )
D. H (हाइड्रोजन )

उत्तर – C. Ca (कैल्शियम )

(14) जब अधिक अभिक्रियाशील धातु जब कम अभिक्रियाशील धातु को विस्थापित करती है उस अभिक्रिया को क्या कहते है?

A. विस्थापित अभिक्रिया
B. प्रतिस्थापन अभिक्रिया
C. दहन अभिक्रिया
D. सड़न अभिक्रिया

उत्तर – A. विस्थापित अभिक्रिया

(15) कॉपर सल्फेट जिंक के साथ अभिक्रिया करके क्या उत्पादित करता है?

A. जिंक सल्फेट
B. कॉपर
C. ऑक्सीजन
D. 1 और 2 दोनों

उत्तर – D. 1 और 2 दोनों

(16) कॉपर सल्फेट का रासायनिक सूत्र क्या होता है?

A. CuSO4
B. CuSO3
C. CuCI2
D. CuO

उत्तर – A. CuSO4

(17) कॉपर सल्फेट (CuSO4 ) किस रंग का होता है?

A. लाल
B. नीले
C. हरे
D. पीले

उत्तर – B. नीले

(18) कॉपर के बर्तन को लम्बे समय तक नम वायु में खुला रखने से उस पर कैसी परत जम जाती है?

A. काली परत
B. लाल परत
C. हरी परत
D. सफेद परत

उत्तर – C. हरी परत