Class 12th Political Science (समकालीन विश्व राजनीति) Chapter – 1 शीत युद्ध का दौर (Cold War Era) MCQ Question & Answer in hindi

Class 12th Political Science (समकालीन विश्व राजनीति) Chapter – 1 शीत युद्ध का दौर (Cold War Era)

TextbookNCERT
Class 12th
Subject राजनीति विज्ञान (1st Book)
Chapter1st
Chapter Nameशीत युद्ध का दौर (Cold War Era)
CategoryClass 12th राजनीति विज्ञान (1st Book)
Medium Hindi
SourceLast Doubt

Class 12th Political Science (समकालीन विश्व राजनीति) Chapter – 1 शीतयुद्ध का दौर (Cold War Era) MCQ Question & Answer in hindi जिसमे हम, शीत युद्ध का अंत, शीत युद्ध का अर्थ, नाटो क्या है, नाटो के संस्थापक, रूस का दूसरा नाम, भारत में सीटों एवं नाटो का सदस्य, नाटो का मुख्यालय, यूक्रेन का पुराना नाम, शीत युद्ध कहां हुआ, NATO का सदस्य, दुनिया का सबसे बड़ा देश कौन सा है, नाटो के 30 देश कौन कौन से हैं? आदि के बारे में पढ़ेंगे।

Class 12th Political Science (समकालीन विश्व राजनीति) Chapter – 1 शीत युद्ध का दौर (Cold War Era)

Chapter – 1

शीत युद्ध का दौर

MCQ

(1) लाल सेना निम्नलिखित में से किस देश की सेना को कहा जाता है ?

A. ब्रिटेन की सेना
B. सोवियत संघ की सेना
C. अमेरिका की सेना
D. फ्रांस की सेना

उत्तर – (B) सोवियत संघ की सेना

(2) मार्शल योजना कब शुरू हुई ?

A. 1945
B. 1946
C. 1947
D. 1948

उत्तर – (D) 1948

(3) कौन से दो गुटों के बीच शीत युद्ध चला ?

A. जर्मनी-फ्रांस के बीच
B. भारत-चीन के बीच
C. अमेरिका-सोवियत संघ के
D. अमेरिका-ब्रिटेन के बीच

उत्तर – (C) अमेरिका-सोवियत संघ के

(4) निम्नलिखित में कौन शीतयुद्ध के प्रमुख कारण रहे हैं ?

A. अमेरिका एवं सोवियत संघ के बीच सैद्धांतिक मतभेद
B. विजित प्रदेशों पर अधिपत्य संबंधी विवाद
C. युद्धकालीन निर्णयों का अतिक्रमण
D. उपर्युक्त सभी

उत्तर – (D) उपर्युक्त सभी

(5) शीत युद्ध की शुरुआत कब से माना जाता है ?

A. 1945 के बाद से
B. 1947 के बाद से
C. 1950 के बाद से
D. 1960 के बाद से

उत्तर – (A) 1945 के बाद से

6. सोवियत संघ में साम्यवादी शासन की स्थापना कब हुई ?

A. 1917
B. 1922
C. 1925
D. 1991

उत्तर – (A) 1917

(7) हिरोशिमा और नागासाकी पर अणुबम का प्रयोग कब किया गया था ?

A. 1943
B. 1944
C. 1945
D. 1946

उत्तर – (C) 1945

(8) नाटो की स्थापना कब हुई ? 

A. 4 अप्रैल, 1949
B. 15 अगस्त, 1947
C. 8 अप्रैल, 1975
D. 9 जून, 1975

उत्तर – (A) 4 अप्रैल, 1949

(9) सोवियत संघ द्वारा बर्लिन की नाकेबंदी कब की गई ?

A. 1948
B. 1950
C. 1952
D. 1956

उत्तर – (A) 1948

(10) नाटो के स्थापना का मुख्य उद्देश्य क्या था ?

A. शीतयुद्ध के प्रभाव को कम करना
B. अमेरिका में आंतरिक सुरक्षा को मजबूत करना
C. पश्चिम यूरोप में सोवियत प्रभाव के विस्तार को रोकना
D. दुनिया को युद्ध की विभिषिका से बचना

उत्तर – (C) पश्चिम यूरोप में सोवियत प्रभाव के विस्तार को रोकना

(11) नाटो के स्थापना के समय कितने सदस्य देशों ने हस्ताक्षर किया था ?

A. 12
B. 15
C. 10
D. 25

उत्तर – (A) 12

(12) अमेरिका में वाटरगेट-कांड की घटना कब हुई ?

A. 1971 – 1973
B. 1972 – 1974
C. 1973 – 1974
D. 1974 – 1975

उत्तर – (B) 1972 – 1974

(13) चीन संयुक्त राष्ट्रसंघ का सदस्य कब बना ?

A. 1975
B. 1971
C. 1968
D. 1989

उत्तर – (B) 1971

(14) प्रथम यूरोपीय सुरक्षा शिखर सम्मेलन कब हुआ ?

A. 1973
B. 1980
C. 1985
D. 1991

उत्तर – (A) 1973

(15) क्यूबा के मिसाइल संकट के समय संघ के प्रधानमंत्री कौन थे ?

A. जोसेफ स्टालिन
B. निकिता खुश्चेव
C. निकोलाय बुल्गानिन
D. उपर्युक्त में से कोई नहीं

उत्तर – (B) निकिता खुश्चेव

(16) मार्शल योजना क्या थी ?

A. यूरोप के देशों को पुनर्निर्माण हेतु अमेरिकी सहायता
B. सोवियत संघ पर आर्थिक प्रतिबंध
C. अमेरिका में आतंकवादियों के समाप्ति के लिए योजना
D. साम्यवादी शासन के विस्तार के लिए योजना

उत्तर – (A) यूरोप के देशों को पुनर्निर्माण हेतु अमेरिकी सहायता

(17) नाटो (NATO) से संबंधित कौन-सा विकल्प सही है ?

A. उत्तरी अमेरिकी संधि संगठन
B. उत्तर अटलांटिक संधि संगठन
C. उत्तरी अमेरिका आतंक निरोधक संगठन
D. उपर्युक्त में से कोई नहीं

उत्तर – (B) उत्तर अटलांटिक संधि संगठन

(18) किस देश के प्रभुत्व से एक ध्रुवीयता कायम हुई ?

A. रूसी संघ
B. चीन
C. फ्रांस
D. अमेरिका

उत्तर – (D) अमेरिका

(19) संयुक्त राष्ट्रसंघ के स्थापना से संबंधित निम्नलिखित में से कौन-सा विकल्प सही है ?

A. अंतर्राष्ट्रीय जगत में शांति, सुरक्षा एवं सहयोग के संयुक्त राष्ट्र का गठन
B. आने वाले पीढ़ी को युद्ध की विभीषिका से बचाना
C. राष्ट्रों की सम्प्रभुता की रक्षा
D. उपर्युक्त सभी

उत्तर – (D) उपर्युक्त सभी

(20) गुटनिरपेक्षता की नीति किस महादेश के मूल्य के लोगों के नवजागरण का परिणाम था ?

A. आस्ट्रेलियाई महादेश
B. एशियाई महादेश
C. अमेरिकी महादेश
D. यूरोपीय महादेश

उत्तर – (B) एशियाई महादेश

(21) ‘हेलसिंकी भावना’ का संबंध निम्नलिखित में से किससे है ?

A. परमाणु सुरक्षा से
B. तनाव शैथिल्य से
C. यूरोपीय देशों के आर्थिक विकास से
D. उपरोक्त सभी

उत्तर – (B) तनाव शैथिल्य से

(22) निम्नलिखित में से कौन एक गुट-निरपेक्ष आंदोलन के जनक नहीं थे ?

A. सुकर्णो
B. अराफात
C. मार्शल टीटो
D. पंडित नेहरू

उत्तर – (B) अराफात

(23) निम्नलिखित में से किनके प्रयास से गुटनिरपक्षेता की नीति अस्तित्व में आई ?

A. जवाहर लाल नेहरू
B. जमाल अब्दूल नासिर
C. मार्शल जोशेफ ब्रॉज टोटो।
D. उपर्युक्त सभी

उत्तर – (D) उपर्युक्त सभी

(24) गुटनिरपेक्षता को प्रोत्साहित करने वाले प्रमुख कारक निम्नलिखित में से कौन है ?

A. शीतयुद्ध
B. सैनिक युद्ध से अलग रहना
C. राष्ट्रों का स्वतंत्र अस्तित्व की इच्छा
D. उपर्युक्त सभी

उत्तर – (D) उपर्युक्त सभी

(25) नेहरू, नासिर एवं टीटो के द्वारा बताए गए गुटनिरपेक्षता के आधारों में निम्नलिखित में से कौन सही है ?

A. राष्ट्र द्वारा एक स्वतंत्र नीति पर चलना
B. सदस्य राष्ट्रों द्वारा उपनिवेशवाद का विरोध
C. सदस्य राष्ट्र द्वारा किसी सैनिक गुट अलग रहना
D. उपर्युक्त सभी से

उत्तर – (D) उपर्युक्त सभी से

(26) अमेरिका ने 1970 तक किस साम्यवादी देश को संयुक्त राष्ट्र का सदस्य नहीं बनने दिया ?

A. सोवियत संघ को
B. साम्यवादी चीन को
C. उत्तरी कोरिया को
D. हंगरी को

उत्तर – (B) साम्यवादी चीन को

(27) निम्नांकित में शीतयुद्ध का सबसे बड़ा प्रतीक कौन था ?

A. बर्लिन दीवार का खड़ा किया जाना
B. 1989 में पूर्वी जर्मनी की जनता द्वारा बर्लिन दीवार का गिराया जाना
C. जर्मनी में द्वितीय विश्वयुद्ध से पूर्व हिटलर के नेतृत्व में नाजी पार्टी का उत्थान
D. उपर्युक्त में कोई नहीं

उत्तर – (A) बर्लिन दीवार का खड़ा किया जाना

(28) दूसरा विश्व युद्ध कब से कब तक चला ?

A. 1914 से 1919 तक
B. 1939 से 1945 तक
C. 1945 से 1952 तक
D. उपर्युक्त में से कोई नहीं

उत्तर – (B) 1939 से 1945 तक

(29) क्यूबा मिसाइल संकट के समय अमेरिका के राष्ट्रपति कौन थे ?

A. जॉन एफ कैनेडी
B. बेंस जॉनसन
C. टू मैन
D. जिमी कार्टर

उत्तर – (A) जॉन एफ कैनेडी

(30) निम्नलिखित में कौन सोवियत संघ के विखण्डन का परिणाम नहीं है ? 

A. सी० आई० एस० का जन्म
B. अमेरिका एवं सोवियत संघ के बीच वैचारिक युद्ध की समाप्ति
C. शीत युद्ध की समाप्ति
D. मध्य-पूर्व में संकट

उत्तर – (D) मध्य-पूर्व में संकट

(31) शीत युद्ध के दौरान जर्मनी का एकीकरण किस वर्ष में हुआ ?

A. दिसम्बर, 1989
B. सितम्बर, 1990
C. अक्टूबर, 1990
D. जनवरी, 1991

उत्तर – (C) अक्टूबर, 1990

(32) शीत युद्ध के दौरान शक्ति के कितने केंद्र थे ? 

A. 1
B. 2
C. 3
D. 4

उत्तर – (B) 2

(33) गुटनिरपेक्ष देशों का शिखर सम्मेलन नई दिल्ली में कब आयोजित किया गया था ?

A. 1982
B. 1983
C. 1984
D. 1985

उत्तर – (D) 1985

(34) जर्मनी का एकीकरण कब हुआ ?

A. 1988
B. 1989
C. 1990
D. 1991

उत्तर – (C) 1990

(35) 1917 में रूस में साम्यवादी राज्य की स्थापना किसने की ? 

A. लेनिन
B. मार्क्स
C. एंजिल्स
D. स्टालिन

उत्तर – (A) लेनिन

(36) पहले गुट-निरपेक्ष सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व किसने किया ?

A. वाजपेयी
C. पटेल
B. नेहरू
D. कामराज

उत्तर – (B) नेहरू

(37) दूसरी दुनिया के देशों में किस प्रकार के देश आते हैं ? 

A. पूंजीवादी देश
B. साम्यवादी देश
C. विकासशील देश
D. गुट-निरपेक्ष देश

उत्तर – (D) गुट-निरपेक्ष देश

(38) पहला गुट-निरपेक्ष सम्मेलन कहाँ हुआ ? 

A. नई दिल्ली में
B. बेलग्रेड में
C. काहिरा में
D. हवाना में

उत्तर – (B) बेलग्रेड में

NCERT Solution Class 12th समकालीन विश्व राजनीति MCQ

NCERT Solution Class 12th समकालीन विश्व राजनीति Notes (Part-1)

NCERT Solution Class 12th समकालीन विश्व राजनीति Notes (Part-2)

NCERT Solution Class 12th समकालीन विश्व राजनीति MCQ In Hindi

NCERT Solution Class 12th समकालीन विश्व राजनीति Notes In Hindi

NCERT Solution Class 12th समकालीन विश्व राजनीति Question Answer In Hindi

You Can Join Our Social Account

YoutubeClick here
FacebookClick here
InstagramClick here
TwitterClick here
LinkedinClick here
TelegramClick here
WebsiteClick here