NCERT Solutions Class 6th Maths Chapter – 12 अनुपात और समानुपात (Ratios and Proportions) प्रश्नावली – 12.3 in Hindi

NCERT Solutions Class 6th Maths Chapter – 12 अनुपात और समानुपात (Ratios and Proportions)

TextbookNCERT
Class 6th
Subject (गणित) Mathematics
Chapter12th
Chapter Nameअनुपात और समानुपात(Ratios and Proportions)
CategoryClass 6th गणित 
Medium Hindi
SourceLast Doubt

NCERT Solutions Class 6th Maths Chapter – 12 अनुपात और समानुपात हम इस अध्याय में अनुपात, समानुपात और ऐकिक विधि आदि के बारे में पढ़ेंगे और जानने के साथ-साथ NCERT Solutions Class 6th Maths Chapter – 12 Ratios and Proportions अनुपात और समानुपात प्रश्नावली – 12.3 के सभी प्रश्न-उत्तर  को हल करेंगे।

NCERT Solutions Class 6th Maths Chapter – 12 अनुपात और समानुपात (Ratios and Proportions)

Chapter – 12

अनुपात और समानुपात

प्रश्नावली – 12.3

प्रश्न 1. यदि 7 m कपड़े का मूल्य ₨ 1470 हो तो 5 m कपड़े का मूल्य ज्ञात कीजिए।

हल: क्योंकि 7 m कपड़े का मूल्य रु 1470 है
इसलिए 1 m कपड़े का मूल्य = 1470/7 = 210
इसलिए 5 m कपड़े का मूल्य = 210 × 5 = 1050

प्रश्न 2. एकता 10 दिन में ₨ 3000 अर्जित करती है। 30 दिन में वह कितना अर्जित करेगी?

हल: एकता 10 दिन में रु 3000 कमाती है।
इसलिए एकता 1 दिन में 3000/10 = 300 रु कमाती है।
इसलिए एकता 30 दिन में 300 × 30 = 9000 रु कमाती है।

प्रश्न 3. यदि पिछले 3 दिन में 276 mm बारिश होती है, तो एक सप्ताह (7 दिन) में कितने cm वर्षा होगी? यह मानते हुये कि वर्षा उसी गति से हो रही है।

हल: 3 दिन में बारिश 276 mm
इसलिए 1 दिन में बारिश 276/3 = 92 mm
इसलिए 7 दिन में बारिश = 92 × 7 = 644 mm
= 644/10
= 64.4 cm

प्रश्न 4. 5 किग्रा गेहूँ का मूल्य ₨ 91.50 है।

(A) 8 किग्रा गेहूँ का मूल्य क्या होगा?

हल: 5 किग्रा गेहूँ का मूल्य 91.50 रु है
इसलिए 1 किग्रा गेहूँ का मूल्य  91.50/5 = 18.30 रु
इसलिए 8 किग्रा गेहूँ का मूल्य =18.30 × 8 = 146.40 रु

(B) ₨ 183 में कितना गेहूँ खरीदा जा सकता है?

हल: 183/18.30 = 10 किग्रा

प्रश्न 5. पिछले 30 दिनों में तापमान 15˚ सेल्सियस गिरता है। यदि तापमान की गिरावट इसी गति से जारी रहे, तो अगले 10 दिनों में तापमान कितने डिग्री गिरेगा?

हल: 30 दिनों में तापमान में गिरावट 15 डिग्री सेल्सियस
इसलिए 1 दिन में होने वाली गिरावट =15/30 = 1/2
इसलिए 10 दिनों में होने वाली गिरावट =1/2 × 10 = 5˚ सेल्सियस

प्रश्न 6. शाइना 3 महीने का किराया ₨ 15000 देती है। उसे पूरे वर्ष का किराया कितना देना होगा यदि वर्ष भर किराया समान रहे?

हल: 3 महीने का किराया 15000 रु है।
इसलिए 1 महीने का किराया 15000/3 = 5000 रु है।
इसलिए 12 महीने का किराया  =5000 × 12 = 60000 रु

प्रश्न 7. 4 दर्जन केले का मूल्य ₨ 180 है। ₨ 90 में कितने केले खरीदे जा सकते हैं?

हल: 180 रु में 4 दर्ज़न केले मिलते हैं
इसलिए 1 रु में 4/180 दर्ज़न केले 
इसलिए 90 रु में 4×90/180 = 2 दर्ज़न केले मिलेंगे

प्रश्न 8. 72 पुस्तकों का भार 9 किग्रा है। ऐसी 40 पुस्तकों का भार कितना होगा?

हल: 72 पुस्तकों का भार 9 किग्रा
इसलिए 1 पुस्तक का भर 9/72 = 1/8 किलोग्राम 
इसलिए 40 पुस्तक का भर = 1/8×40 = 5 

प्रश्न 9. एक ट्रक में 594 किमी चलने में पर 108 ली डीजल लगता है। 1650 किमी की दूरी तय करने में कितने लीटर डीजल लगेगा।

हल: 594 किमी चलने पर खर्च डीजल 108 ली.
इसलिए 1 किमी चलने पर खर्च डीजल 108/594
इसलिए 1650 किमी चलने पर खर्च डीजल
= 108 × 1650/594 = 300 ली

प्रश्न 10. राजू ने ₨ 150 में 10 पेन और मनीष ने ₨ 84 में 7 पेन खरीदे। ज्ञात कीजिए कि किसने सस्ते पेन खरीदे?

हल: राजू के 1 पेन का मूल्य  =150/10 = 15 रु
मनीष के 1 पेन का मूल्य  = 84/7 = 12
इसलिए, मनीष ने सस्ते में पेन ख़रीदा।

प्रश्न 11. अनीश ने 6 ओवर में 42 रन बनाए और अनूप ने 7 ओवर में 63 रन बनाए। एक ओवर में किसने अधिक रन बनाए?

हल: अनीष द्वारा 1 ओवर में बने रन = 42/6 = 7
अनूप द्वारा 1 ओवर में बने रन = 63/7 = 9
अनूप ने अधिक रन बनाए

Examples
प्रश्नावली – 12.1
प्रश्नावली – 12.2
NCERT Solution Class 6th Maths All Chapters In Hindi
Chapter – 1 अपनी संख्याओं की जानकारी
Chapter – 2 पूर्ण संख्याएँ
Chapter – 3 संख्याओं के साथ खेलना
Chapter – 4 आधरभूत ज्यामितीय अवधरणाएँ
Chapter – 5 प्रारंभिक आकारों को समझना
Chapter – 6 पूर्णांक
Chapter – 7 भिन्न
Chapter – 8 दशमलव
Chapter – 9 आँकड़ों का प्रबंधन
Chapter – 10 क्षेत्रमिति
Chapter – 11 बीजगणित
Chapter – 12 अनुपात और समानुपात

You Can Join Our Social Account

YoutubeClick here
FacebookClick here
InstagramClick here
TwitterClick here
LinkedinClick here
TelegramClick here
WebsiteClick here