NCERT Solutions Class 6th Maths Chapter – 1 अपनी संख्याओं की जानकारी (Knowing Our Numbers) प्रश्नावली – 1.3 in hindi

NCERT Solutions Class 6th Maths Chapter – 1 अपनी संख्याओं की जानकारी (Knowing Our Numbers)

TextbookNCERT
Class  6th
Subject गणित (Mathematics)
Chapter1st
Chapter Nameअपनी संख्याओं की जानकारी
(Knowing Our Numbers)
CategoryClass  6th गणित
MediumHindi
SourceLast Doubt

NCERT Solution Class 6th Maths Chapter – 1 अपनी संख्याओं की जानकारी (Knowing Our Numbers) हम इस अध्याय में संख्याओं, इकाई, दहाई, सैकड़ा, हजार, दस हजार, लाख, दस लाख, करोड़, मिलियन, बिलियन आदि जैसे बड़ी या छोटी राशियों को पहचानना साथ ही साथ वस्तुओं को गिनना, गुणा, भाग की संक्रियाएँ इत्यादि के बारे में पढ़ेंगे और जानेने के साथ-साथ Class 6th Maths Chapter – 1 अपनी संख्याओं की जानकारी प्रश्नावली – 1.3 in hindi के सभी प्रश्न-उत्तर को हल करेंगे।

NCERT Solutions Class 6th Maths Chapter – 1 अपनी संख्याओं की जानकारी (Knowing Our Numbers)

Chapter – 1

अपनी संख्याओं की जानकारी

प्रश्नावली – 1.3

प्रश्न 1. व्यापक नियम का प्रयोग करते हुए, निम्नलिखित में से प्रत्येक का आकलन कीजिए:

(a) 730 + 998

हल: 730 की सन्निकट संख्या = 700
998 की सन्निकट संख्या = 1000
इसलिए, दोनों का अनुमानित योगफल = 700 + 1000 = 1700

(b) 796 – 314

हल: 796 की सन्निकट संख्या = 800
314 की सन्निकट संख्या = 300
इसलिए, दोनों का अनुमानित अंतर = 800 – 300 = 500

(c) 12,904 + 2,888

हल: 12,904 की सन्निकट संख्या = 13,000
2,888 की सन्निकट संख्या = 3,000
इसलिए, दोनों का अनुमानित योगफल = 13,000 + 3,000 = 16,000 

(d) 28,292 – 21,496

हल: 28,292 की सन्निकट संख्या = 28,000
21,496 की सन्निकट संख्या = 21,000
इसलिए, दोनों का अनुमानित अंतर = 28,000 – 21,000 = 7,000 

प्रश्न 2. एक मोटेतौर पर (Rough) आकलन (सौ तक सन्निकटन) और एक निकटतम आकलन (दस तक सन्निकटन) दीजिए:

(a) 439 + 334 + 4,317

हल: मोटेतौर पर आकलन:
439 की सन्निकट संख्या = 400
334 की सन्निकट संख्या = 300
4,317 की सन्निकट संख्या = 4,300
तीनों का अनुमानित योगफल = 400 + 300 + 4,300 = 5,000

निकटतम आकलन:
439 की सन्निकट संख्या = 440
334 की सन्निकट संख्या = 330
4,317 की सन्निकट संख्या = 4320
तीनों का अनुमानित योगफल = 440 + 330 + 4320 = 5090

(b) 1,08,734 – 47,599

हल: मोटेतौर पर आकलन:
1,08,734 की सन्निकट संख्या = 1,08,700
47,599 की सन्निकट संख्या = 47,600
दोनों का अनुमानित अंतर = 1,08,700 – 47,600 = 61,100

निकटतम आकलन:
1,08,734 की सन्निकट संख्या = 1,08,730
47,599 की सन्निकट संख्या = 47,600
दोनों का अनुमानित अंतर = 1,08,730 – 47,600 = 61,130

(c) 8325 – 491

हल: मोटेतौर पर आकलन:
8325 की सन्निकट संख्या = 8300
491 की सन्निकट संख्या = 500
दोनों का अनुमानित अन्तर = 8300 – 500 = 7800

निकटतम आकलन:
8325 की सन्निकट संख्या = 8330
491 की सन्निकट संख्या = 490
दोनों का अनुमानित अन्तर = 8330 – 490 = 7840

(d) 4,89,348 – 48,365

हल: मोटेतौर पर आकलन:
4,89,348 की सन्निकट संख्या = 4,89,300
48,365 का सन्निकट संख्या = 48,400
दोनों का अनुमानित अंतर = 4,89,300 – 48,400 = 4,40,900

निकटतम आकलन:
4,89,348 की सन्निकट संख्या = 4,89,350
48,365 का सन्निकट संख्या = 48,370
दोनों का अनुमानित अंतर = 4,89,350 – 48,370 = 4,40,980

प्रश्न 3. व्यापक नियम का प्रयोग करते हुए, निम्नलिखित गुणनफलों का आकलन कीजिए:

(a) 578 × 161

हल: मोटेतौर पर आकलन:
578 की सन्निकट संख्या = 600
161 की सन्निकट संख्या = 200
दोनों का गुणनफल = 600 × 200 = 1,20,000

(b) 5281 × 3491

हल: मोटेतौर पर आकलन:
5281 की सन्निकट संख्या = 5000
3491 की सन्निकट संख्या = 3500
दोनों का गुणनफल = 5000 × 3500 = 1,75,00,000

(c) 1291 × 592

हल: मोटेतौर पर आकलन:
1291 की सन्निकट संख्या = 1300
592 की सन्निकट संख्या = 600
दोनों का गुणनफल = 1300 × 600 = 7,80,000

(d) 9250 × 29

हल: मोटेतौर पर आकलन:
9250 की सन्निकट संख्या = 9000
29 की सन्निकट संख्या = 30
दोनों का अनुमानित गुणनफल = 9000 × 30 = 2,70,000

NCERT Solutions Class 6th Maths All Chapter

You Can Join Our Social Account

YoutubeClick here
FacebookClick here
InstagramClick here
TwitterClick here
LinkedinClick here
TelegramClick here
WebsiteClick here