NCERT Solutions Class 6th Maths Chapter – 1 अपनी संख्याओं की जानकारी (Knowing Our Numbers) प्रश्नावली – 1.1 in hindi

NCERT Solutions Class 6th Maths Chapter – 1 अपनी संख्याओं की जानकारी (Knowing Our Numbers)

TextbookNCERT
Class  6th
Subject गणित (Mathematics)
Chapter1st
Chapter Nameअपनी संख्याओं की जानकारी (Knowing Our Numbers)
CategoryClass 6th गणित
MediumHindi
SourceLast Doubt

NCERT Solutions Class 6th Maths Chapter – 1 अपनी संख्याओं की जानकारी (Knowing Our Numbers) हम इस अध्याय में संख्याओं, इकाई, दहाई, सैकड़ा, हजार, दस हजार, लाख, दस लाख, करोड़, मिलियन, बिलियन आदि जैसे बड़ी या छोटी राशियों को पहचानना साथ ही साथ वस्तुओं को गिनना, गुणा, भाग की संक्रियाएँ इत्यादि के बारे में पढ़ेंगे और जानेने के साथ-साथ Class 6th Maths Chapter – 1 अपनी संख्याओं की जानकारी प्रश्नावली – 1.1 in hindi के सभी प्रश्न-उत्तर को हल करेंगे।

NCERT Solutions Class 6th Maths Chapter – 1 अपनी संख्याओं की जानकारी (Knowing Our Numbers)

Chapter – 1

अपनी संख्याओं की जानकारी

प्रश्नावली – 1.1

प्रश्न 1. रिक्त स्थानों को भरिए:

(a) 1 लाख = ——– दस हजार
(b) 1 मिलियन = ———- सौ हजार
(c) 1 करोड़ = ———- दस लाख
(d) 1 करोड़ = ———- मिलियन
(e) 1 मिलियन = ——— लाख

हल: (a) 10, (b) 10, (c) 10, (d) 10, (e) 10

प्रश्न 2. सही स्थानों पर अल्प विराम लगाते हुए, संख्यांकों को लिखिए:

(a) तिहत्तर लाख पचहत्तर हजार तीन सौ सात

हल: 73,75,307

(b) नौ करोड़ पाँच लाख इकतालीस

हल: 9,05,00,041

(c) सात करोड़ बावन लाख इक्कीस हज़ार तीन सौ दो

हल: 7,52,21,302

(d) अट्ठावन मिलियन चार सौ तेईस हज़ार दो सौ दो

हल: 58,423,202

(e) तेईस लाख तीस हजार दस

हल: 23,30,010

प्रश्न 3. उपयुक्त स्थानों पर अल्प विराम लगाइए और संख्या नामों को भारतीय संख्यांकन पद्धति में लिखिए:

(a) 87595762

हल: 87595762 – आठ करोड़ पचहत्तर लाख पिचानवे हज़ार सात सौ बासठ

(b) 8546283

हल: 8546283 – पिचासी लाख छियालीस हज़ार दो सौ तिरासी

(c) 99900046

हल: 99900046 – नौ करोड़ निन्यानवे लाख छियालीस

(d) 98432701

हल: 98432701 – नौ करोड़ चौरासी लाख बत्तीस हज़ार सात सौ एक

प्रश्न 4. उपयुक्त स्थानों पर अल्प विराम लगाइए और संख्या नामों को अंतर्राष्ट्रीय संख्यांकन पद्धति में लिखिए:

(a) 78921092

हल: 78921092 – अठहत्तर मिलियन नौ सौ इक्कीस हजार बानवे

(b) 7452283

हल: 7452283 – सात मिलियन चार सौ बावन हजार दो सौ तिरासी

(c) 99985102

हल: 99985102 – निन्यानवे मिलियन नौ सौ पिचासी हजार एक सौ दो

(d) 48049831

हल: 48049831 – अड़तालीस मिलियन उनचास हजार आठ सौ इकतीस

Example
प्रश्नावली – 1.2
NCERT Solution Class 6th Maths All Chapters In Hindi
Chapter – 1 अपनी संख्याओं की जानकारी
Chapter – 2 पूर्ण संख्याएँ
Chapter – 3 संख्याओं के साथ खेलना
Chapter – 4 आधरभूत ज्यामितीय अवधरणाएँ
Chapter – 5 प्रारंभिक आकारों को समझना
Chapter – 6 पूर्णांक
Chapter – 7 भिन्न
Chapter – 8 दशमलव
Chapter – 9 आँकड़ों का प्रबंधन
Chapter – 10 क्षेत्रमिति
Chapter – 11 बीजगणित
Chapter – 12 अनुपात और समानुपात

You Can Join Our Social Account

YoutubeClick here
FacebookClick here
InstagramClick here
TwitterClick here
LinkedinClick here
TelegramClick here
WebsiteClick here