NCERT Solution Class 6th Social Science भूगोल Chapter – 6 हमारा देश: भारत (Our Country India) Question & Answer in Hindi

NCERT Solution Class 6th Social Science भूगोल Chapter – 6 हमारा देश: भारत (Our Country India)

TextbookNCERT
Class 6th
Subject भूगोल (Geography)
Chapter6th
Chapter Nameहमारा देश: भारत(our country india)
 GeographyClass 6th भूगोल (Geography)
Medium Hindi
SourceLast Doubt
NCERT Solution Class 6th Social Science भूगोल Chapter – 6 हमारा देश: भारत (Our Country India) Question & Answer in Hindi हम इस अध्याय के प्रश्न – उत्तर रॉक क्लास 6 क्या है?, सादा किसे कहते हैं?, प्राकृतिक भू-आकृति क्या है?, पहाड़ कैसे बनते हैं?, मैदान के 3 प्रकार कौन से हैं?, पठारी उत्तर क्या है?, पठार कैसे बनते हैं?, 5 भौतिक विशेषताएं क्या हैं?, भूमि कैसे बनती है?, जलप्रपात एक स्थलरूप है?, भारत में कितने पठार हैं?, पठार को टेबललैंड क्यों कहा जाता है?, पठारी चरण क्या है?, सबसे पहले लैंड कहां हुआ था?, भूमि उपयोग के 7 प्रकार कौन से हैं?, पहली बार भूमि कब बनाई गई थी?, कक्षा 6 भूगोल अध्याय 6 नोट्स, Class 6 Geography Chapter 6 question answer, हमारा देश भारत कक्षा 6 question answer, हमारा देश : भारत के प्रश्न उत्तर, कक्षा 6 भूगोल अध्याय 7 pdf, कक्षा 6 भूगोल एनसीईआरटी पुस्तक, Class 6 Geography Chapter 6 question answer, NCERT Class 6 Geography Chapter 1 in Hindi PDF करेंगे।

NCERT Solution Class 6th Social Science Geography Chapter – 6 हमारा देश: भारत (Our Country India)

Chapter – 6

हमारा देश: भारत

प्रश्न – उत्तर

प्रश्न 1. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर संक्षेप में दीजिए।

(i) भारत को कितने भौातिक भागों में विभाजित किया जा सकता है? उनके नाम लिखो।
उत्तर –
भारत को निम्नलिखित भौगोलिक भागो में विभाजित किया जा सकता है।

• हिमालय पर्वत
• भारत का उत्तरी मैदान
• भारतीय महामरुस्थल
• दक्कन का पठार
• पश्चिमी घाट और पूर्वी घाट

(ii) भारत की स्थलीय सीमा सात देशों से जुड़ी है। उनके नाम लिखो।
उत्तर –
भारत की स्थलीय सीमा पर स्थित सात देश पाकिस्तान, अफगानिस्तान, चीन, नेपाल, भूटान, बांग्लादेश और म्यांमार हैं।

(iii) कौन सी दो प्रमुख नदियाँ अरब सागर में गिरती है?
उत्तर –
नर्मदा और ताप्ती नदियाँ अरब सागर में गिरती है।

(iv) गंगा एवं ब्रह्मपुत्र द्वारा बनाए गए डेल्टा का नाम लिखिए।
उत्तर –
गंगा और ब्रह्मपुत्र द्वारा बनाया गया डेल्टा सुंदरवन डेल्टा है।

(v) भारत में कितने राज्य और कितने केन्द्रशासित प्रदेश हैं? किन दो राज्यों की राजधानी एक ही है?
उत्तर –
भारत में 29 राज्य और 7 केन्द्र शासित प्रदेश हैं। पंजाब और हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ है। आंध्राप्रदेश और तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद है।

(vi) उत्तरी मैदानों में अधिक जनसंख्या निवास करती है, क्यों?
उत्तर –
उत्तरी मैदानों की भूमि काफी उपजाऊ और समतल है। जिससे वहाँ खेती करना, मकान और सड़क बनाना आसान है। इससे लोगों का जीवन काफी आसान हो जाता है। उपर्युक्त सभी कारणों से उत्तरी मैदानों में अधिक जनसंख्या निवास करती है।

(vii) लक्षद्वीप को प्रवाल द्वीप कहा जाता है, क्यों?
उत्तर –
लक्षद्वीप छोटे समुद्री जंतुओं के कंकाल के ढेर पर बना है इसलिए लक्षद्वीप को प्रवाल द्वीप कहा जाता है।

प्रश्न 2. सही उत्तर चिन्हित कीजिए।
(i) हिमालय के सबसे दक्षिणी भाग को क्या कहा जाता हैं?


(क) शिवालिक
(ख) हिमाद्री
(ग) हिमाचल

उत्तर – (क) शिवालिक

(ii) सह्याद्रि को अन्य किस नाम से जाना जाता है?

(क) अरावली
(ख) पश्चिमी घाट
(ग) हिमाद्री

उत्तर – (ख) पश्चिमी घाट

(iii) पाक जलसंधि किन देशों के बीच स्थित है?

(क) श्रीलंका और मालद्वीप
(ख) भारत और श्रीलंका
(ग) भारत और मालद्वीप

उत्तर – (ख) श्रीलंका और भारत

(iv) अरब सागर में स्थित भारतीय द्वीपसमूह कौन-से हैं?

(क) अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह
(ख) लक्षद्वीप द्वीपसमूह
(ग) मालदीव

उत्तर – (ख) लक्षद्वीप द्वीप समूह

(v) भारत की सबसे पुरानी पर्वत श्रृंखला कौन-सी है?

(क) अरावली
(ख) पश्चिमी घाट
(ग) हिमालय

उत्तर – (क) अरावली

प्रश्न 3. खाली स्थान भरे।

(i) भारत का क्षेत्रफल लगभग ________ है।
उत्तर –
32.8 लाख वर्ग किमी

(ii) महान हिमालय को _______ के नाम से भी जाना जाता है।
उत्तर –
हिमाद्री

(iii) क्षेत्रफल की दृष्टि से ________ भारत का सबसे बड़ा राज्य है।
उत्तर –
राजस्थान 

(iv) नर्मदा नदी _________ सागर में गिरती है।
उत्तर –
अरब सागर

(v) _________ भारत के लगभग मध्य भाग से गुजरने वाली अक्षांश रेखा है।
उत्तर –
कर्क रेखा

NCERT Solution Class 6 भूगोल Question Answer in Hindi
Chapter – 1 सौरमंडल में पृथ्वी
Chapter – 2 ग्लोब: अक्षांश एवं देशांतर
Chapter – 3 पृथ्वी की गतियाँ
Chapter – 4 मानचित्र
Chapter – 5 पृथ्वी के प्रमुख परिमंडल
Chapter – 6 हमारा देश: भारत
NCERT Solution Class 6th Geography All Chapters MCQ in Hindi
Chapter 1 सौरमंडल में पृथ्वी
Chapter 2 ग्लोब: अक्षांश एवं देशांतर
Chapter 3 पृथ्वी की गतियां
Chapter 4 मानचित्र
Chapter 5 पृथ्वी के प्रमुख परिमंडल
Chapter 6 हमारा देश: भारत
NCERT Solution Class 6th Geography All Chapters Notes In Hindi
Chapter – 1 सौरमंडल में पृथ्वी
Chapter – 2 ग्लोब: अक्षांश एवं देशांतर
Chapter – 3 पृथ्वी की गतियाँ
Chapter – 4 मानचित्र
Chapter – 5 पृथ्वी के प्रमुख परिमंडल
Chapter – 6 हमारा देश: भारत

You Can Join Our Social Account

YoutubeClick here
FacebookClick here
InstagramClick here
TwitterClick here
LinkedinClick here
TelegramClick here
WebsiteClick here