NCERT Solutions Class 6th Social Science (Civics) Chapter – 3 सरकार क्या है? (What is Government) Question Answer in Hindi

NCERT Solutions Class 6th Social Science (Civics) Chapter – 3 सरकार क्या है? (What is Government)

TextbookNCERT
Class6th
SubjectSocial Science (Civics)
Chapter3rd
Chapter Nameसरकार क्या है? (What is Government)
CategoryClass 6th Social Science Civics
Medium Hindi
Source Last Doubt
NCERT Solutions Class 6th Social Science (Civics) Chapter 3 – सरकार क्या है? Notes in Hindi जिसमे हम सरकार, सरकार क्यों जरूरी है?, सरकार क्या है?, सरकार अपने लोगों के लिए क्या करती है?, सरकार किसे कहते हैं?, सरकार का मूल अर्थ क्या है?, सरकार के कितने अंग होते हैं?, सरकार के कितने स्तर होते हैं?, संविधान में कितने अंग हैं?, राज्य में कितने अंग हैं?, सरकार का क्या काम है?, भारत सरकार का मतलब क्या है?, भारत में सरकार कैसे बनती है?, लोकतंत्र का अर्थ क्या है?, लोकतंत्र कितने प्रकार के होते हैं?, भारत में लोकतंत्र की स्थापना कब हुई थी?, भारत लोकतंत्र क्यों बनता है?, सरकार के स्तर, सरकार के प्रकार, इत्यादि के बारे में पढ़ेंगे।

NCERT Solutions Class 6th Social Science (Civics) Chapter – 3 सरकार क्या है? (What is Government)

Chapter – 3

सरकार क्या है

प्रश्न – उत्तर

अभ्यास प्रश्न उत्तर

प्रश्न 1. आप ‘सरकार’ शब्द से क्या समझते हैं? एक सूची बनाइए कि किस तरह से सरकार आपके जीवन को प्रभावित करती है ?

उत्तर – किसी भी देश के ऊपर उस देश के संविधान के अनुसार उस देश पर शासन चलाने वाली संस्था को सरकार कहते हैं। सरकार हमारे जीवन को प्रभावित करती है।

(1) हमारे लिए जन-सुविधाओं; जैसे सड़कें, अस्पताल, स्कूल, पीने का पानी इत्यादि की व्यवस्था करती है।
(2) देश की सीमाओं की रक्षा करती है।
(3) देश में शांति और व्यवस्था बनाए रखती है तथा लोगों के जान-माल की रक्षा करती है।
(4) लोगों को न्याय उपलब्ध कराती है।
(5) दूसरे देशों के साथ शांतिपूर्ण संबंध बनाए रखती है।
(6) प्राकृतिक आपदाओं; जैसे भूकंप या सुनामी के समय लोगों की सहायता करती है।
(7) लोगों के विकास के लिए योजनाएं बनाती है और उन्हें लागू करती है।

प्रश्न 2. सरकार को कानून के रूप में सबके लिए नियम बनाने की क्या जरूरत है ?

उत्तर – देश में शांति और व्यवस्था बनाए रखने के लिए और सभी लोगों को सुरक्षा की भावना का बोध कराने के लिए सरकार को सभी लोगों के लिए समान कानून बनाने पड़ते हैं। यदि देश में समान कानून नहीं होंगे, तो लोगों में आपसी भेदभाव की भावना बढ़ जाती है। समाज में अफरा-तफरी फैल जाती है और दलित-शोषित तथा पिछड़े लोग न्याय से वंचित रह जाते हैं। अतः सरकार ने एक समान कानून बनाकर सभी लोगों के जीवन को उससे नियमित कर दिया है।

प्रश्न 3. लोकतांत्रिक सरकार के आवश्यक लक्षण क्या हैं ?

उत्तर- एक लोकतांत्रिक सरकार के आवश्यक लक्षण इस प्रकार से हैं

(1) लोकतंत्र में देश के नागरिकों को अपनी पसंद का शासक चुनने की छूट होती है।
(2) लोकतंत्र में शासक (सरकार) द्वारा लिए गए निर्णयों का लोग विरोध कर सकते हैं।
(3) लोकतंत्र में लोग निर्वाचन प्रक्रिया के माध्यम से शासक को उसके पद से हटा सकते हैं।
(4) लोकतांत्रिक सरकार जनता के प्रति उत्तरदायी होती है।

प्रश्न 4. महिला मताधिकार आंदोलन क्या है? इसकी उपलब्धि क्या है?

उत्तर – जब लोकतांत्रिक प्रणाली का प्रचलन शुरु हुआ तो आरंभ में महिलाओं को मत देने का अधिकार नहीं था। पूरे यूरोप तथा अमेरिका में महिलाओं को मताधिकार दिलाने के लिए आंदोलन छेड़ा गया, जिसे ‘सफ्रेज आंदोलन’ के नाम से जाना जाता था। प्रथम विश्वयुद्ध के दौरान इस आंदोलन ने और मजबूती पकड़ ली। इस दौरान महिलाओं की सामाजिक कार्यों में भागीदारी और अधिक बढ़ गई। महिलाओं को निर्णय लेने में समान रूप से योग्य माना जाने लगा। महिला मताधिकार आंदोलन की साथियों ने सभी महिलाओं के लिए वोट देने के अधिकार की मांग की। इस अधिकार को पाने हेतु उन्होंने अपने-आप को लोहे) की जंजीरों में बांधकर प्रदर्शन किया और भूख हड़ताल पर बैठी। 

उपलब्धि-
(1) अमेरिका में औरतों को वोट का अधिकार 1920 में मिला।
(2) इंग्लैंड में औरतों को वोट का अधिकार 1928 में मिला।

प्रश्न 5. गांधी जी का दृढ़ विश्वास था कि भारत में हरएक वयस्क को वोट देने का अधिकार मिलना चाहिए। लेकिन बहुत सारे लोग उनके विचारों से सहमत नहीं हैं। बहुत लोगों को लगता है कि अशिक्षित लोगों को, जो ज़्यादातर गरीब हैं, वोट देने का अधिकार नहीं मिलना चाहिए। आपका क्या विचार है ? क्या आपको लगता है कि यह भेदभाव का एक रूप होगा ?

उत्तर – मैं गांधी जी के इस विचार से पूर्ण रूप से सहमत हूं कि हर वयस्क व्यक्ति को चाहे वह पुरुष है या महिला, शिक्षित है या अशिक्षित, अमीर है अथवा गरीब वोट देने का अधिकार होना चाहिए। भारत सरकार ने गांधी जी के इस विचार का सम्मान करते हुए देश में 18 वर्ष की आयु पार कर चुके सभी वयस्क नागरिकों को सार्वभौमिक वयस्क मताधिकार प्रदान किया गया है। इसके मुख्य कारण निम्नलिखित हैं।

(1) वयस्क मताधिकार लोकतंत्र में लोगों की भागीदारी को सुनिश्चित करता है।
(2) वयस्क मताधिकार भेदभाव तथा असमानता की भावना को कम करने में सहायक है। 
(3) वयस्क मताधिकार लोगों के आत्म-सम्मान की भावना को बढ़ाता है।
(4) वयस्क मताधिकार निर्वाचित प्रतिनिधियों की मनमर्जी पर अंकुश लगाता है।
(5) वयस्क मताधिकार लोगों में राजनीतिक चेतना जागृत करता है।

NCERT Solution Class 6th Civics All Chapters Question Answer In Hindi
Chapter – 1 विविधता की समझ
Chapter – 2 विविधता एवं भेदभाव
Chapter – 3 सरकार क्या है
Chapter – 4 पंचायती राज
Chapter – 5 गांव का प्रशासन
Chapter – 6 नगर प्रशासन
Chapter – 7 ग्रामीण क्षेत्र में आजीविका
Chapter – 8 शहरी क्षेत्र में आजीविका
NCERT Solution Class 6th Civics All Chapter MCQ In Hindi
Chapter – 1 विविधता की समझ
Chapter – 2 विविधता एवं भेदभाव
Chapter – 3 सरकार क्या है
Chapter – 4 पंचायती राज
Chapter – 5 गांव का प्रशासन
Chapter – 6 नगर प्रशासन
Chapter – 7 ग्रामीण क्षेत्र में आजीविका
Chapter – 8 शहरी क्षेत्र में आजीविका
NCERT Solution Class 6th Civics All Chapters Notes In Hindi
Chapter – 1 विविधता की समझ
Chapter – 2 विविधता एवं भेदभाव
Chapter – 3 सरकार क्या है
Chapter – 4 पंचायती राज
Chapter – 5 गांव का प्रशासन
Chapter – 6 नगर प्रशासन
Chapter – 7 ग्रामीण क्षेत्र में आजीविका
Chapter – 8 शहरी क्षेत्र में आजीविका

You Can Join Our Social Account

YoutubeClick here
FacebookClick here
InstagramClick here
TwitterClick here
LinkedinClick here
TelegramClick here
WebsiteClick here