NCERT Solutions Class 6th Social Science (Civics) Chapter – 2 विविधता और भेदभाव (Diversity and Discrimination) Question Answer in Hindi

NCERT Solutions Class 6th Social Science (Civics) Chapter – 2  विविधता और भेदभाव (Diversity and Discrimination)

TextbookNCERT
Class6th
SubjectSocial Science (Civics)
Chapter 2nd
Chapter Name विविधता और भेदभाव (Diversity and Discrimination)
CategoryClass 6th Social Science Civics
Medium Hindi
Source Last Doubt
NCERT Solutions Class 6th Social Science (Civics) Chapter – 2 विविधता और भेदभाव Question Answer in Hindi जिसमे हम विविधता और भेदभाव क्या है?, भेदभाव की परिभाषा क्या है?, समाज में भेदभाव क्यों होता है?, क्या विविधता भेदभाव का कारण हो सकती है उदाहरण सहित समझाएं?, विविधता और भेदभाव क्यों महत्वपूर्ण है?, विविधता क्या है कोई दो उदाहरण बताइए?, भेदभाव के 3 प्रकार क्या हैं?, भेदभाव के दो प्रमुख कारण कौन से हैं?, विविधता भेदभाव को कैसे कम कर सकती है?, भेदभाव का मूल शब्द क्या है?, भेदभाव हमें कैसे प्रभावित करता है?, भेदभाव के परिणाम क्या हैं?, भेदभाव की भावना कब पैदा होती है? आदि के बारे में पढ़ेंगे।

NCERT Solutions Class 6th Social Science (Civics) Chapter – 2 विविधता और भेदभाव (Diversity and Discrimination)

Chapter – 2

विविधता और भेदभाव

प्रश्न – उत्तर

अभ्यास प्रश्न उत्तर

प्रश्न 1. निम्नलिखित कथनों का मेल कराइए। रूढिबद्ध धारणाओं को कैसे चुनौती दी जा रही है, इस पर चर्चा कीजिए
कॉलम I कॉलम II
(क) दो डॉक्टर खाना खाने बैठे थे और उनमें से एक ने मोबाइल पर फोन करकेदमा का पुराना मरीज है।
(ख) जिस बच्चे ने चित्रकला प्रतियोगिता जीती, वह मंच परएक अंतरिक्ष यात्री बनने का सपना अंतत: पूरा हुआ।
(ग) संसार के सबसे तेज धावकों में से एकअपनी बेटी से बात की जो उसी समय स्कूल से लौटी थी।
(घ) वह बहुत अमीर नहीं थी, लेकिन उसकापुरस्कार लेने के लिए एक पहियोंवाली कुर्सी पर गया।
उत्तर –
कॉलम I कॉलम II
(क) दो डॉक्टर खाना खाने बैठे थे और उनमें से एक ने मोबाइल पर फोन करके3. अपनी बेटी से बात की जो उसी समय स्कूल से लौटी थी।
(ख) जिस बच्चे ने चित्रकला प्रतियोगिता जीती, वह मंच पर4. पुरस्कार लेने के लिए एक पहियोंवाली कुर्सी पर गया।
(ग) संसार के सबसे तेज धावकों में से एक1. दमा का पुराना मरीज है।
(घ) वह बहुत अमीर नहीं थी, लेकिन उसका2. एक अंतरिक्ष यात्री बनने का सपना अंतत: पूरा हुआ।

प्रश्न 2. लड़कियां मां-बाप के लिए बोझ हैं, यह रूढिबद्ध धारणा एक लड़की के जीवन को किस तरह प्रभावित करती है? उसके अलग-अलग पांच प्रभावों का उल्लेख कीजिए।

उत्तर –
समाज में एक रूढ़िवादी धारणा बन गई है कि लड़की मां-बाप के लिए एक बोझ है। इस धारणा का लड़की के जीवन पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ता है जिसका वर्णन इस प्रकार से है।

(1) वह अपनी क्षमताओं का पूरा विकास नहीं कर पाती है।
(2) उसे स्कूल या कॉलेज में नहीं भेजा जाता है जिससे वह दब्बू.. प्रवृति की बनी रह जाती है।
(3) उसे पौष्टिक आहार प्रदान नहीं किया जाता जिससे वह अनेक रोगों से ग्रस्त हो जाती है।
(4) उसे घर की चार दीवारी के अंदर बंद करके रखा जाता है, इसलिए उसके मानसिक और बौद्धिक विकास में रुकावट आती है।
(5) उनके साथ दुर्व्यवहार किया जाता है और उन पर अधिक निगरानी रखी जाती है।

प्रश्न 3. भारत का संविधान समानता के बारे में क्या कहता है? आपको यह क्यों लगता है कि सभी लोगों में समानता होना जरूरी है?

उत्तर –
भारत के संविधान ने सभी नागरिकों को समानता का अधिकार प्रदान किया हुआ है। इस अधिकार में निम्नलिखित बातों का वर्णन किया गया है

(1) सभी व्यक्ति कानून के समक्ष समान हैं।
(2) सभी व्यक्तियों को सरकारी नौकरियों के समान अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे।
(3) मंदिरों, सार्वजनिक कुओं, घाटों तथा तालाबों पर सभी वर्गों के लोगों को जाने की पूर्ण अनुमति होगी।
(4) छुआछूत एक अपराध है जो भी व्यक्ति इस कुप्रथा को जारी रखेगा तो उसे दंड मिलेगा।
(5) सैनिक तथा शिक्षा संबंधी उपाधियों को छोड़कर शेष उपाधियों को समाप्त कर दिया गया है।

समानता की आवश्यकता

(1) समाज के सभी वर्गों के लोगों को उचित सम्मान मिले।
(2) छुआछूत मानवता के प्रति अपराध है।
(3) सभी लोगों को उन्नति के समान अवसर मिल सकें।
(4) देश के विकास में सभी वर्गों के लोगों की भागीदारी हो सके।
(5) मानव होने के नाते किसी व्यक्ति के साथ कोई भेदभाव न हो सके।

प्रश्न 4. कई बार लोग हमारी उपस्थिति में ही पूर्वाग्रह से भरा आचरण करते हैं। ऐसे में अक्सर हम कोई विरोध करने की स्थिति में नहीं रहते, क्योंकि मुंह पर तुरंत कहना मुश्किल जान पड़ता है। अपनी कक्षा को दो समूहों में बांटिए और प्रत्येक समूह में चर्चा करें कि दी गई परिस्थिति में वे क्या करेंगे ?

(क) गरीब होने के कारण एक सहपाठी को आपका दोस्त चिड़ा रहा है।
उत्तर –
मैं अपने दोस्त को इस बात की सख्त हिदायत दूंगा कि वह गरीब सहपाठी पर मत हंसे। अमीरी-गरीबी, धूप-छांव समान है। आज वह गरीब है। भविष्य में वह पढ़ाई करके बड़ा अधिकारी बन सकता है। अतः हमें किसी की गरीबी का मज़ाक ही उड़ाना चाहिए।

(ख) आप अपने परिवार के साथ टी०वी० देख रहे हैं और उनमें से कोई सदस्य किसी खास धार्मिक समुदाय पर पूर्वाग्रहग्रस्त टिप्पणी करता है।
उत्तर –
मैं उस सदस्य को बता दूंगा कि भारत में सभी लोगों को धार्मिक स्वतंत्रता प्राप्त है। वे किसी भी धर्म को मान सकते। अतः दूसरे धर्मों के बारे में पूर्वाग्रहग्रस्त टिप्पणियां नहीं की जानी चाहिएं।

(ग) आपकी कक्षा के बच्चे एक लड़की के साथ मिलकर खाना खाने से इन्कार कर देते हैं क्योंकि वे सोचते हैं कि वह दी है। 
उत्तर –
गंदे बच्चे के साथ मिलकर खाना न खाना तो एक स्वाभाविक सी बात है। ऐसी दशा में उस लड़की को सफाई के हत्त्व के बारे में बताया जाना चाहिए और उस को सफाई रखने के प्रति प्रोत्साहित करना चाहिए। जब आपको लगता है कि अब इ साफ-सुथरी बनकर आती है, तो आप उसके साथ मिलकर खाना खाएं।

(घ) किसी समुदाय के खास उच्चारण का मज़ाक उड़ाते हुए कोई आपको चुटकला सुनाता है।
उत्तर –
हम उसकी बात को सुनना बंद कर दें और उसे समझाएं कि किसी-दूसरे धर्म की भावनाओं को ठेस पहुंचाना अच्छी त नहीं है।

(ङ) लड़के, लड़कियों पर टिप्पणी कर रहे हैं कि लड़कियां उनकी तरह नहीं खेल सकती हैं।
उत्तर –
हम लड़कों को समझा सकते हैं कि भगवान ने लड़कियों को अलग शारीरिक क्षमताओं के साथ बनाया है। हम उन्हें प्रकार की टिप्पणियां करने से रोक देंगे।

NCERT Solution Class 6th Civics All Chapters Question Answer In Hindi
Chapter – 1 विविधता की समझ
Chapter – 2 विविधता एवं भेदभाव
Chapter – 3 सरकार क्या है
Chapter – 4 पंचायती राज
Chapter – 5 गांव का प्रशासन
Chapter – 6 नगर प्रशासन
Chapter – 7 ग्रामीण क्षेत्र में आजीविका
Chapter – 8 शहरी क्षेत्र में आजीविका
NCERT Solution Class 6th Civics All Chapter MCQ In Hindi
Chapter – 1 विविधता की समझ
Chapter – 2 विविधता एवं भेदभाव
Chapter – 3 सरकार क्या है
Chapter – 4 पंचायती राज
Chapter – 5 गांव का प्रशासन
Chapter – 6 नगर प्रशासन
Chapter – 7 ग्रामीण क्षेत्र में आजीविका
Chapter – 8 शहरी क्षेत्र में आजीविका
NCERT Solution Class 6th Civics All Chapters Notes In Hindi
Chapter – 1 विविधता की समझ
Chapter – 2 विविधता एवं भेदभाव
Chapter – 3 सरकार क्या है
Chapter – 4 पंचायती राज
Chapter – 5 गांव का प्रशासन
Chapter – 6 नगर प्रशासन
Chapter – 7 ग्रामीण क्षेत्र में आजीविका
Chapter – 8 शहरी क्षेत्र में आजीविका

You Can Join Our Social Account

YoutubeClick here
FacebookClick here
InstagramClick here
TwitterClick here
LinkedinClick here
TelegramClick here
WebsiteClick here