NCERT Solutions Class 10th Hindi व्याकरण Grammar मुहावरे

NCERT Solutions Class 10th Hindi व्याकरण Grammar मुहावरे

TextbookNCERT
Class 10th
Subject हिन्दी व्याकरण
Chapterव्याकरण
Grammar Nameमुहावरे
CategoryClass 10th  Hindi हिन्दी व्याकरण
Medium Hindi
SourceLast Doubt
NCERT Solutions Class 10th Hindi व्याकरण Grammar मुहावरे मुहावरे लिखो व उनके अर्थ मुहावरों का वाक्यों में भी प्रयोग करो? मुहावरे क्या है उदाहरण सहित लिखिए? मुहावरे कैसे होते हैं? मुहावरे लिखकर उनका वाक्यों में प्रयोग कीजिए? मुहावरे को क्या कहते हैं? मुहावरे का दूसरा नाम क्या है? चार प्रकार के मुहावरे कौन से हैं? मुहावरे का क्या महत्व है? 100 वाक्यांश के लिए एक शब्द? “मुझे पसंद नहीं है” का मुहावरा क्या है? प्यारा का मुहावरा क्या है? दुश्मन का मुहावरा क्या है? मुंह का मुहावरा क्या है? मुंह का मुहावरा क्या है? दांत का मुहावरा क्या है? चेहरा का मुहावरा क्या है? आंखों का मुहावरा क्या होगा? आदि के बारे में पढ़ेंगे और जानने के साथ हम NCERT Solutions Class 10th Hindi व्याकरण Grammar मुहावरे (व्याकरण) समास एवं व्याकरण करेंगे।

NCERT Solutions Class 10th Hindi व्याकरण Grammar मुहावरे

हिन्दी व्याकरण

मुहावरे

मुहावरे की विशेषताएँ – मुहावरों का रूप सदा एक-सा रहता है। इन पर लिंग, वचन का प्रभाव नहीं पड़ता है। जैसे–’दीवार खड़ी करना’की जगह दीवारें खड़ी करना नहीं होता है। मुहावरा हमेशा वाक्य का अंग बनकर प्रयुक्त होता है, स्वतंत्र रूप में नहीं।

मुहावरे में प्रयुक्त शब्दों के स्थान पर उनके पर्यायवाची शब्दों का प्रयोग नहीं होता है। जैसे-‘आँखें खुलना’ की जगह ‘नेत्र खुलना’ नहीं लिखा जा सकता है।

मुहावरों का शब्दार्थ नहीं वाच्यार्थ लिया जाता है।

मुहावरों की एक पहचान यह है कि इनके अंत में क्रियापद अवश्य पाया जाता है। जैसे- नौ दो ग्यारह होना, गाँठ बाँध लेना, डेरा डालना, हथेली पर सरसों उगाना आदि।

मुहावरे अपूर्ण वाक्य या वाक्यांश होते हैं- अतः प्रयोग करते समय इनमें कभी-कभी कुछ बदलाव आ जाता है।

पाठ-1 :बड़े भाई साहब

• प्राण सूखना डर लगना।
आतंकवादियों को देखकर गाँव वालों के प्राण सूख गए।

हँसी-खेल होना – छोटी-मोटी बात।
जंगल में अकेले जाना कोई हँसी-खेल नहीं होता।

आँखें फोड़ना – बड़े ध्यान से पढ़ना।
कक्षा में प्रथम आने के लिए निखिल आँखें फोड़कर पढ़ाई करता है।

गाढ़ी कमाई – मेहनत की कमाई।
तुम तो अपनी गाढ़ी कमाई जुएँ में उड़ा रहे हो।

ज़िगर के टुकड़े – टुकड़े होना-दिल पर भारी आघात लगना।
बेटे की मृत्यु की खबर सुनकर माता-पिता के जिगर के टुकड़े-टुकड़े हो गए।

हिम्मत टूटना – साहस समाप्त होना।
परीक्षा में असफल होने पर पिता की हिम्मत टूट गई।

जान तोड़ मेहनत करना – खूब परिश्रम होना।
मैच जीतने के लिए सभी खिलाड़ियों ने जान-तोड़कर मेहनत की।

दबे पाँव आना – चोरी-चोरी आना।
चोर ने दबे पाँव आकर घर का सारा सामान साफ़ कर दिया।

घुड़कियाँ खाना  – डाँट-डपट सहना।
बड़े भाईसाहब की घुड़कियाँ खाकर अचानक छोटे भाई ने मुँह खोल दिया।

आड़े हाथों लेना – कठोरतापूर्ण व्यवहार करना।
गलती करके पकड़े जाने पर माता-पिता ने पुत्र को आड़े हाथों लिया।

घाव पर नमक छिड़कना – दुखी को और दुखी करना।
एक तो वह पहले से ही दुखी है, तुम उसे चिढ़ाकर उसके घाव पर नमक क्यों छिड़क रहे हो।

तलवार खींचना – लड़ाई के लिए तैयार रहना।
छोटे भाई को गुंडों से पिटता देखकर बड़े भाइयों ने तलवार खींच ली।

अंधे के हाथ बटेर लगना – अयोग्य को कोई महत्त्वपूर्ण वस्तु मिलना।
अनपढ़ श्याम की सरकारी नौकरी लग गई। ऐसा लगता है जैसे अंधे के हाथ बटेर लग गई।

चुल्लूभर पानी देने वाला – कठिन समय में साथ देने  वाला।
अगर तुम किसी की मदद नहीं करोगे तो तुम्हें भी कोई बाद में चुल्लू भर पानी देने वाला नहीं मिलेगा।

दाँतों पसीना आना – बहुत अधिक परेशानी उठाना।
शादी वाले घर में इतने काम होते हैं कि जिन्हें निपटाते निपटाते दाँतों पसीने आ जाते हैं।

लोहे के चने चबाना – बहुत कठिनाई उठाना।
कक्षा में प्रथम आने के लिए करन को पीछे करना लोहे के चने चबाने जैसा है।

चक्कर खाना – भ्रम में पड़ना।
रवि-चेतन की एक जैसी शक्ल देखकर लोग चक्कर खा गए।

आटे-दाल का भाव मालूम होना – कठिनाई का अनुभव होना।
दोस्तों के पैसों पर ऐश करने वालों को जब स्वयं कमाना पड़ता है तब उन्हें आटे-दाल का भाव मालूम होता है।

ज़मीन पर पाँव न रखना – बहुत खुश होना।
बेटे को सफ़ल देखकर उसके माता-पिता ज़मीन पर पाँव न रख सके।

हाथ-पाँव फूल जाना – परेशानी देखकर घबरा जाना।
मनोज को नौकरी से निकाले जाने की खबर सुनकर उसकी पत्नी के हाथ-पाँव फूल गए।

पाठ-2 : डायरी का एक पन्ना

रंग दिखाना – प्रभाव या स्वरूप दिखाना।
कठिनाई के समय मदद न करके देव ने अपना रंग दिखा दिया।

ठंडा पड़ना – ढीला पड़ना।
शादी की तैयारियाँ अभी पूरी भी नहीं हुई हैं। पता नहीं घर वाले इतने ठंडे क्यों पड़ गए हैं।

टूट जाना – बिखर जाना।
बड़े भाईसाहब की खबर सुनकर पूरा परिवार बिखर गया।

पाठ-3 : तताँरा-वामीरो कथा

सुध-बुध खोना – अपने वश में न रहना।
उस आकर्षक युवती को देखकर चेतन अपनी सुध-बुध खो बैठा।

बाट जोहना – प्रतीक्षा करना।
राम कब से माता के साथ बाज़ार जाने की बाट जोह रहा है।

खुशी का ठिकाना न रहना – बहुत अधिक खुशी होना।
लड़की का रिश्ता तय होने पर परिवार की खुशी का ठिकाना न रहा।

आग-बबूला होना – बहुत क्रोध आना।
कक्षा में फेल होने की बात सुनकर पिता आग-बबूला हो गए।

राह. न सूझना – उपाय न मिलना।
आतंकवादियों के पकड़े जाने पर यात्रियों को बचने की कोई राह न सूझी।

सुराग न मिलना – पता न मिलना।
चोर घर में चोरी करके चला गया परंतु पुलिस को कोई सुराग न मिला।

पाठ-4 : तीसरी कसम के शिल्पकार शैलेंद्र

चक्कर खाना – घबरा जाना।
परीक्षा में प्रश्न-पत्र देखकर मैं तो चकरा गया।

सातवें आसमान पर होना – ऊँचाई पर होना।
आजकल की महँगाई तो सातवें आसमान पर पहुँच गई है।

तराजू पर तोलना – उचित-अनुचित का निर्णय लेना।
मुँह से कुछ बोलने से पहले उसको तराजू पर तोल लेना चाहिए।

हावी होना – अधिक प्रभावी होना।
आजकल तो अमीर लोग गरीबों पर हावी होने की कोशिश करते हैं।

पाठ-5 : गिरगिट

जिंदगी नर्क होना – बहुत कष्ट में दिन बीतना।
कैंसर की बीमारी के कारण एक साल से बिस्तर पकड़ चुके व्यक्ति ने कहा, “अब तो जिंदगी भी नर्क हो चुकी है।

त्योरियाँ चढ़ाना – गुस्से में आना।
दोस्तों के साथ बेटे को घूमते हुए देखकर पिता अपने पुत्र को त्योरियाँ चढ़ाकर डाँटने लगा।

मज़ा चखाना – बदला लेना।
जिन लोगों ने राम को पीटा है पुलिस उन्हें मज़ा चखाकर रहेगी।

मत्थे मढ़ना – ज़बरदस्ती आरोप लगाना।
मौका पाते ही करन ने अपना आरोप विनय के मत्थे मढ़ दिया।

तबाह होना – बरबाद होना।
अचानक आए भूकंप में सारा शहर तबाह हो गया।

गाँठ बाँध लेना – अच्छी तरह समझ लेना।
अध्यापक ने छात्रों से कहा, “अच्छी तरह गाँठ बाँध लो, बिना पढ़े तुम्हें सफलता नहीं मिलती।

पाठ-6 : अब कहाँ दूसरे के दुख में दुखी होने वाले

दीवार खड़ी करना – बँटवारा कर लेना।
घर में लड़ाई होने के कारण दोनों परिवारों में दीवार खड़ी हो गई।

बेघर करना – आश्रय छीन लेना।
चेन्नई में आई बाढ़ ने न जाने कितने लोगों को बेघर कर दिया।

डेरा डालना – स्थायी रूप से रहना। जब से यहाँ दंगे हुए हैं, तब से सेना ने यहाँ डेरा डाल दिया है।