NCERT Solutions Class 10th Hindi क्षितिज Chapter – 12 संस्कृति New Syllabus प्रश्न उत्तर

NCERT Solutions Class 10th Hindi क्षितिज Chapter – 12 संस्कृति प्रश्न उत्तर
Last Doubt

NCERT Solutions Class 10th Hindi क्षितिज New Syllabus Chapter – 12 संस्कृति

TextbookNCERT
Class Class 10th
Subject Hindi
ChapterChapter – 17
Chapter Name संस्कृति
CategoryClass 10th Hindi
Medium Hindi
SourceLast Doubt
NCERT Solutions Class 10th Hindi क्षितिज New Syllabus Chapter – 12 संस्कृति प्रश्न उत्तर – संस्कृति की सबसे अच्छी परिभाषा क्या है?, संस्कृति के 5 उदाहरण क्या हैं?, संस्कृति क्या है?, संस्कृति के कितने प्रकार होते हैं?, संस्कृति का अर्थ क्या होता है?, सांस्कृतिक का पूरा अर्थ क्या है?, संस्कृति में क्या क्या आता है?, संस्कृति का क्या महत्व है?, संस्कृति का आधार क्या है?, संस्कृति की 5 विशेषताएं क्या हैं?, संस्कृति की विशेषता क्या है?, संस्कृति कैसे बनती है?, कौन सी 5 चीजें संस्कृति को परिभाषित करती हैं?, संस्कृति कहां से आती है?, संस्कृति के 8 पहलू क्या हैं?, मानव जीवन में संस्कृति का क्या महत्व है?, भारत की संस्कृति क्या है?, सरल शब्दों में संस्कृति क्या है?, संस्कृति का काम क्या है?, कला और संस्कृति में क्या अंतर है?, संस्कृति में कौन सा गुण है?, संस्कृति के लक्षण क्या है?, संस्कृति का अर्थ, भारतीय संस्कृति, संस्कृति क्षेत्र पर चर्चा करें, भारतीय संस्कृति और समाज, भारतीय संस्कृति का अर्थ, संस्कृति in English, संस्कृति क्या है PDF, स्थानीय संस्कृति आदि के बारे में पढ़ेंगे।

NCERT Solutions Class 10th Hindi क्षितिज New Syllabus Chapter – 12 संस्कृति

Chapter – 12

संस्कृति

प्रश्न उत्तर

प्रश्न-अभ्यास

प्रश्न 1. लेखक की दृष्टि में ‘सभ्यता’ और ‘संस्कृति’ की सही समझ अब तक क्यों नहीं बन पाई है?
उत्तर –
लेखक की दृष्टि में सभ्यता और संस्कृति शब्दों का प्रयोग लोग मनमाने ढंग से करते हैं, इनके साथ अनेक विशेषण लगा देते हैं जैसे – भौतिक-सभ्यता और आध्यात्मिक सभ्यता। इन विशेषणों के कारण शब्दों का अर्थ बदल जाता है और उसका वास्तविक अर्थ स्पष्ट नहीं हो पाता। इसी कारण लेखक इस विषय पर अपनी कोई स्थायी सोच नहीं बना पाया है।
प्रश्न 2. आग की खोज एक बहुत बड़ी खोज क्यों मानी जाती है? इस खोज के पीछे रही प्रेरणा के मुख्य स्रोत क्या रहे होंगे?
उत्तर –
सम्भवत: आग की खोज का मुख्य कारण रोशनी की ज़रुरत, पेट की ज्वाला, ठण्ड या जानवरों से बचाव रहा होगा, जब अंधेरे में मनुष्य कुछ नहीं देख पा रहा था या ठण्ड से उसका बुरा हाल था तब उसे आग की ज़रुरत महसूस हुई होगी। कच्चे माँस का स्वाद अच्छा न लगने के कारण उसे पका कर खाने की इच्छा से या जंगली जानवरों से रक्षा के लिए आग का आविष्कार किया होगा। आदिम अवस्था से छुटकारा पाने और कुछ नया करने की भावना ही आग की खोज का प्रेरणा स्रोत रहे होगें। आग की खोज मानव की सबसे बड़ी आवश्कता की पूर्ति करती है।
प्रश्न 3. वास्तविक अर्थों में ‘संस्कृत व्यक्ति’ किसे कहा जा सकता है?
उत्तर –
लेखक के अनुसार संस्कृत व्यक्ति वह है जो अपनी बुद्धि तथा विवेक से किसी नए तथ्य का अनुसन्धान और दर्शन करता हो। जिस व्यक्ति में ऐसी बुद्धि तथा योग्यता जितनी अधिक मात्रा में होगी वह व्यक्ति उतना ही अधिक संस्कृत होगा। जैसे – न्यूटन ने गुरुत्वाकर्षण के सिद्धांत का आविष्कार किया, वह संस्कृत मानव था तथा जिसने भी अपनी योग्यता से सुई-धागे की खोज की वह भी संस्कृत व्यक्ति था।
प्रश्न 4. न्यूटन को संस्कृत मानव कहने के पीछे कौन से तर्क दिए गए हैं? न्यूटन द्वारा प्रतिपादित सिद्धांतों एवं ज्ञान की कई दूसरी बारीकियों को जानने वाले लोग भी न्यूटन की तरह संस्कृत नहीं कहला सकते, क्यों?
उत्तर –
न्यूटन गुरुत्वाकर्षण के सिद्धांत का आविष्कार करने के कारण संस्कृत मानव था। आज भौतिक विज्ञान के विद्यार्थियों को इस विषय पर न्यूटन से अधिक सभ्य कह सकते हैं, परन्तु संस्कृत नहीं कह सकते क्योंकि वह केवल न्यूटन द्वारा दी गई जानकारी को बढ़ा रहे हैं। इसलिए वह न्यूटन से अधिक सभ्य है, संस्कृत नहीं।
प्रश्न 5. किन महत्त्वपूर्ण आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए सुई-धागे का आविष्कार हुआ होगा?
उत्तर –
निम्न महत्त्वपूर्ण आवश्यकताओं की पूर्ति के किए सुई धागे का आविष्कार हुआ होगा –
(i) सुई-धागे का आविष्कार कपड़ो को सिल कर शरीर को ढकने तथा सर्दियों में ठंड से बचाने के उद्देश्य से, हुआ होगा।
(ii) आवश्यकतानुसार शरीर को सजाने की ज़रूरत महसूस हुई होगी इसलिए कपड़े के दो टुकड़ों को एक करके जोड़ने के लिए सुई धागे का आविष्कार हुआ होगा।
(iii) प्रत्येक मौसम मे शरीर की ठीक प्रकार से रक्षा की जा सके इसलिए भी शायद सुई-धागे की खोज हुई होगी।
प्रश्न 6. “मानव संस्कृति एक अविभाज्य वस्तु है।” किन्हीं दो प्रसंगों का उल्लेख कीजिए जब-
(क) मानव संस्कृति को विभाजित करने की चेष्टाएँ की गईं।
उत्तर –
(i) वर्ण व्यवस्था के नाम पर मानव संस्कृति को विभाजित करने की चेष्टाएँ की जाती है।
(ii) धर्म के नाम पर भी मानव संस्कृति को विभाजित करने की चेष्टाएँ की जाती हैं जिसका परिणाम हम हिंदुस्तान तथा पाकिस्तान नामक दो देश के रूप में देखते हैं।

(ख) जब मानव संस्कृति ने अपने एक होने का प्रमाण दिया।
उत्तर –
मानव संस्कृति ने अपने एक होने का प्रमाण दिया है.
(i) संसार के मज़दूरों को सुखी देखने के लिए कार्ल मार्क्स ने अपना सारा जीवन दुख में बिता दिया।
(ii) सिद्धार्थ ने अपना घर केवल मानव कल्याण के लिए छोड़ दिया।
(iii) जब जापान पर परमाणु बम गिराया गया तब समस्त मानव संस्कृति ने इसका विरोध किया।
(iv) सांप्रदायिक हिंसा का सम्पूर्ण विश्व विरोधी है, धर्म सम्बंधी भेदभाव भूलाकर एक दूसरे की अच्छी बातों को खुले मन से स्वीकार करते हैं।
प्रश्न 7. आशय स्पष्ट कीजिए
(क) मानव की जो योग्यता उससे आत्मविनाश के साधनों का आविष्कार कराती है, हम उसे उसकी संस्कृति कहें या असंस्कृति?
उत्तर –
मानव हमेशा से ही अपनी सुरक्षा के लिए चिंतित रहा है इसलिए उसने मानव हित और आत्महित की दृष्टि से अनेक आविष्कार किए हैं, जब ये आविष्कार मानव कल्याण की भावना से जुड़ जाते हैं, तो हम उसे संस्कृति कहते हैं। जब मानव की आविष्कार करने की योग्यता, भावना, प्रेरणा और प्रवृत्ति का उपयोग विनाश करने के लिए किया जाता है तब यह असंस्कृति बन जाती है। ऐसी भावनाओं को हम संस्कृति कदापि नहीं कह सकते।

रचना और अभिव्यक्ति

प्रश्न 8. लेखक ने अपने दृष्टिकोण से सभ्यता और संस्कृति की एक परिभाषा दी है। आप सभ्यता और संस्कृति के बारे में। क्या सोचते हैं, लिखिए।
उत्तर –
लेखक द्वारा अपने दृष्टिकोण से सभ्यता और संस्कृति की निम्नलिखित परिभाषा दी गई है।

संस्कृति – संस्कृत मानव द्वारा किया गया ऐसा कोई आविष्कार या नए तथ्य का ज्ञान, जो मनुष्य के लिए कल्याणकारी होता है, उसे संस्कृति कहते हैं। संस्कृति त्याग की भावना से मजबूत एवं समृद्ध होती है। संस्कृति का संबंध मनुष्य के भीतर (मन) से है।
सभ्यता – संस्कृति का परिणाम सभ्यता कहलाता है। हमारे खान-पान का ढंग, जीने-मरने का तरीका, लड़ने-झगड़ने का ढंग, पहनने-ओढ़ने की कला आवागमन के साधन और ढंग सब हमारी सभ्यता है। यह मनुष्य की बाहरी वस्तु है।
NCERT Solutions Class 10th Hindi क्षितिज New Syllabus All Chapter’s Question & Answer
Chapter – 1 पद
Chapter – 2 राम-लक्ष्मण-परशुराम संवाद
Chapter – 3 आत्मकथ्य
Chapter – 4 उत्साह और अट नहीं रही
Chapter – 5 यह दंतुरहित मुस्कान और फसल
Chapter – 6 संगतकार
Chapter – 7 नेताजी का चश्मा
Chapter – 8 बालगोबिन भगत
Chapter – 9 लखनवी अंदाज़
Chapter – 10 एक कहानी यह भी
Chapter – 11 नौबतखाने में इबादत
Chapter – 12 संस्कृति
NCERT Solutions Class 10th Hindi कृतिका New Syllabus All Chapter’s Question & Answer
Chapter – 1 माता का आँचल
Chapter – 2 साना-साना हाथ जोड़ि
Chapter – 3 मैं क्यों लिखता हूँ?
NCERT Solutions Class 10th Hindi स्पर्श New Syllabus All Chapter’s Question & Answer
Chapter – 1 साखी
Chapter – 2 पद
Chapter – 3 मनुष्यता
Chapter – 4 पर्वत प्रदेश में पावस
Chapter – 5 तोप
Chapter – 6 कर चले हम फ़िदा
Chapter – 7 आत्मत्राण
Chapter – 8 बड़े भाई साहब
Chapter – 9 डायरी का एक पन्ना
Chapter – 10 तताँरा-वामीरो कथा
Chapter – 11 तीसरी कसम के शिल्पकार शैलेंद्र
Chapter – 12 अब कहाँ दूसरे के दुख से दुखी होने वाले
Chapter – 13 पतझर में टूटी पत्तियाँ
Chapter – 14 कारतूस

You Can Join Our Social Account

YoutubeClick here
FacebookClick here
InstagramClick here
TwitterClick here
LinkedinClick here
TelegramClick here
WebsiteClick here