NCERT Solutions Class 9th Hindi Grammar चित्र-वर्णन

NCERT Solutions Class 9th Hindi Grammar चित्र-वर्णन

TextbookNCERT
Class Class 9th
Subject Hindi
Chapterहिन्दी व्याकरण  (Grammar)
Grammar Nameचित्र-वर्णन
CategoryClass 9th  Hindi हिन्दी व्याकरण वा प्रश्न अभ्यास 
Medium Hindi
SourceLast Doubt
NCERT Solutions Class 9th Hindi Grammar चित्र-वर्णन चित्र से आप क्या समझते हैं? चित्र वर्णन का उद्देश्य क्या है? चित्र विधि क्या है? “चित्र का वर्णन” कैसे लिखते हैं? चित्र वर्णन का उद्देश्य क्या है? चित्र से आप क्या समझते हैं? चित्र कितने प्रकार के होते हैं? चित्र किसे कहते हैं? चित्र की विशेषताएं क्या है? शब्द किसे कहते हैं? चित्र का क्या अर्थ होता है? चित्र का अर्थ क्या है? चित्र का क्या मतलब होता है? चित्र क्या है समझाइए? आदि के बारे में पढ़ेंगे और जानने के साथ हम NCERT Solutions Class 9th Hindi Grammar (व्याकरण) समास एवं व्याकरण करेंगे।

NCERT Solutions Class 9th Hindi Grammar चित्र-वर्णन

हिन्दी व्याकरण

चित्र-वर्णन

हिंदी साहित्य की दो प्रमुख विधाएँ हैं –

(i) पद्य विधा (ii) गद्य विधा। गद्य शैली में अपने मन के भाव-विचार व्यक्त करने की अनेक विधाओं में एक है चित्र वर्णन। मानव द्वारा अपने भाव-विचार की अभिव्यक्ति के लिए अपनाई गई विधाओं में यह प्राचीनतम विधाओं में एक है। आदिमानव, गुफा आदि की दीवार पर चित्र बनाकर ऐसा किया करता था।

किसी चित्र को देखकर हमारे मन में अनेक भाव उठते हैं। हम इस चित्र से जुड़ी नाना प्रकार की कल्पनाएँ करते हैं। इसी कल्पना शक्ति एवं अभिव्यक्ति कौशल को बढ़ावा देने तथा जाँचने-परखने के लिए इसे पाठ्यक्रम में शामिल किया गया है। एक ही चित्र को देखकर अलग-अलग छात्रों के मन में अलग-अलग भाव उठते हैं।

अतः उनकी अभिव्यक्ति में थोड़ा-बहुत अंतर हो सकता है, पर उनका मूलभाव समान होता है। किसी चित्र को देखकर उसका लिखित वर्णन करना या लेखन करना भी एक कला है। इसमें छात्र अपने ज्ञान, बुद्धि कौशल और भाषा-कौशल का प्रयोग करते हुए विभिन्न कोणों से चित्र की परख करता है और उसे शब्दबद्ध करता है। इस लेखन में कल्पनाशीलता का रंग भरकर इसे और भी आकर्षक बनाया जाता है।

चित्र-वर्णन करते समय निम्नलिखित बातों का ध्यान रखना चाहिए –

1. चित्र को दो-तीन बार ध्यान से देखना चाहिए।
2. चित्र के मूलभाव को समझने का प्रयास करना चाहिए।
3. चित्र में समाहित कथ्य का प्रारूप तैयार करना चाहिए।
4. लिखने से पूर्व विचारों को चित्र के अनुसार क्रमबद्ध कर लेना चाहिए।
5. वाक्य छोटे, सरल और विषयानुकूल होने चाहिए।
6. भाषा स्पष्ट, सरल, रोचक और प्रभावपूर्ण होनी चाहिए।
7. चित्र-वर्णन मुख्य रूप से वर्तमान काल में करना चाहिए।

चित्र-वर्णन के कुछ उदाहरण नीचे दिए गए हैं। आइए, इन्हें ध्यानपूर्वक पढ़कर अभ्यास करते हैं।

यह चित्र भक्तिकाल प्रसिद्ध कवि तुलसीदास का है। इन्होंने अमर ग्रंथ ‘रामचरितमानस’ के अलावा और भी कई ग्रंथों की रचना की। इनकी अमरकृति का मूलविषय भगवान राम की पावन लीला का गायन है। अवधी भाषा में रचित इस ग्रंथ में दोहा; चौपाई, सोरठा आदि छंदों का प्रयोग किया गया है। तुलसीकृत दोहे और चौपाइयाँ लोगों की जुबान पर सरलता से चढ़ जाती हैं।

यह नई दिल्ली में खेले जा रहे अंडर-17 फुटबॉल विश्व कप के फुटबॉल मैच का एक दृश्य है। इसमें खिलाड़ियों का जोश देखते ही बन रहा है। भारतीय खिलाड़ी गेंद को लेकर आगे बढ़ रहे हैं और गोल करना चाहते हैं। अमेरिकी खिलाडी इस गोल को बचाने का हर संभव प्रयास कर रहे हैं।

पटरी पर पलटी रेलगाड़ी के डिब्बे क्रेन उठाती हुई कुछ डिब्बे और आसपास खड़े लोग और पुलिस यह चित्र दुर्घटनाग्रस्त रेलगाड़ी का है। रेलगाड़ी के कई डिब्बे पटरी से उतर गए हैं। कई डिब्बे इतने पिचक गए हैं कि उन्हें काटकर यात्रियों को बाहर निकालना पड़ा। पुलिस घायलों को अस्पताल पहुँचा रही है। क्रेन से डिब्बों को सीधा किया जा रहा है। आसपास खड़े लोग दुखी हैं।

यह भारतीय किसान का चित्र है। किसान परिश्रम एवं सरलता की मूर्ति होता है। वह अपने कठोर परिश्रम से बंजर धरती को भी हरा-भरा बना देता है। किसान अनाज उगाकर दूसरों का पेट भरता है। उसका परिश्रमी जीवन देखकर ही हमारे पूर्व प्रधानमंत्री ने ‘जय जवान जय किसान’ का नारा दिया था।

किसी भी देश में औद्योगिक इकाइयों की स्थापना देश के विकास और समृद्धि के लिए की जाती है, परंतु सावधानी न बरतने पर ये इकाइयाँ प्रदूषण फैलाने लगती हैं। चित्र में फैक्ट्रियाँ प्राणवायु को जहरीला बना रही हैं तथा इनसे निकला जहरीले रसायनों वाला पानी नदियों में मिलकर जल को प्रदूषित कर रहा है।

यह चित्र ‘स्वच्छ भारत अभियान’ से संबंधित है। लोग अपने आसपास साफ़-सफ़ाई रखने के लिए हाथों में झाड़ उठा लिया है। वे कूड़ा उठाकर डस्टबिन में डाल रहे हैं। बच्चे इस अभियान को सफल बनाने के लिए अति उत्साहित हैं। ऐसा हम सबको हर समय करना चाहिए ताकि हमारा देश स्वच्छ हो और लोग स्वस्थ हों।

यह मनभावन वसंत ऋतु का चित्र है। इस समय प्रकृति में सर्वत्र उल्लास का वातावरण छाया है। फ़सलें देखकर किसान हर्षित है। पक्षी वसंत आने की सूचना देते हुए आकाश में उड़-फिर रहे हैं। बालक उछल-कूद रहे हैं। इन्हीं में एक छात्र तितली पकड़ने का प्रयास कर रहा है।

यह कालीनी उद्योग से जुड़ा चित्र है। यहाँ छोटे-छोटे बच्चे कालीन बुन रहे हैं। यहाँ बाल श्रम कानून का उल्लंघन हो रहा है। अधिकाधिक लाभ कमाने के चक्कर में उद्योग स्वामी यह भूल गया है कि बालश्रम अपराध है। इन बच्चों को काम से हटाकर स्कूल भेजना चाहिए।

यह दृश्य ग्रामीण क्षेत्र के किसी प्रौढ़ शिक्षा केंद्र का है। यहाँ अभी भी बिजली नहीं पहुंच पाई है। ग्रामीण अपनी अशिक्षा का अँधेरा भगाने के लिए प्रौढ़ शिक्षा केंद्र पर एकत्र हुए हैं। वे लालटेन की रोशनी में पढ़ना-लिखना सीख रहे हैं। इस केंद्र का प्रभारी इन्हें पढ़ा रहा है। लोग प्रतिदिन कुछ समय निकालकर यहाँ आते हैं।

यह नोटबंदी के बाद उत्पन्न स्थिति का चित्र है। स्टेट बैंक के बाहर लगी लंबी-लंबी लाइनें लोगों की परेशानी प्रकट कर रही हैं। लोग अपने पुराने नोट बदलवाने के लिए काम-काज छोड़कर भूखे-प्यासे खड़े हैं। पुलिस उन्हें रोकने का प्रयास कर रही है। अनिश्चितता की स्थिति में लोगों का धैर्य जवाब दे रहा है।

NCERT Solution Class 9th Hindi Grammar Vyakaran All Chapters
उपसर्ग
प्रत्यय
समास
वाक्य-भेद (अर्थ की दृष्टी से)
अलंकार
चित्र-वर्णन
अनुस्वार एवं अनुनासिक
नुक्ता
उपसर्ग-प्रत्यय
संधि
विराम-चिह्न
अपठित गद्यांश
अपठित काव्यांश
अनुच्छेद लेखन
पत्र लेखन – 1
पत्र लेखन – 2
निबंध लेखन
संवाद लेखन – 1
संवाद लेखन – 2
विज्ञापन लेखन

You Can Join Our Social Account

YoutubeClick here
FacebookClick here
InstagramClick here
TwitterClick here
LinkedinClick here
TelegramClick here
WebsiteClick here