NCERT Solutions Class 9th Social Science भूगोल Chapter – 5 प्राकृतिक वनस्पति तथा वन्य प्राणी (Natural Vegetation and Wild life) प्रश्न – उत्तर

NCERT Solutions Class 9th Social Science भूगोल Chapter – 5 प्राकृतिक वनस्पति तथा वन्य प्राणी (Natural Vegetation and Wild life)

Text BookNCERT
Class  9th
Subject  Social Science (Geography)
Chapter 5th
Chapter Nameप्राकृतिक वनस्पति तथा वन्य प्राणी 
CategoryClass 9th Social Science Geography (भूगोल)
Medium hindi
SourceLast Doubt
NCERT Solutions Class 9th Social Science Geography Chapter – 5 प्राकृतिक वनस्पति तथा वन्य प्राणी प्रश्न – उत्तर जिसमे हम प्राकृतिक वनस्पति एवं वन्य प्राणी पर्यावरण के लिए क्या है?, प्राकृतिक वनस्पति से आप क्या समझते हैं?, प्राकृतिक वनस्पति कितने प्रकार के होते हैं?, प्राकृतिक वनस्पति का क्या महत्व है?, वनस्पति जगत और प्राणी जगत में क्या अंतर है?, वनस्पति के 3 प्रकार कौन से हैं?, प्राकृतिक वनस्पति क्या है और इसके प्रकार?, प्राकृतिक वनस्पति कहाँ कहाँ पाई जाती है?, वनस्पति से आप क्या समझते हैं?, प्राणी जगत का क्या अर्थ होता है?, प्राकृतिक वनस्पति से क्या आशय है देशज और विदेशी वनस्पति में अंतर लिखिए?, प्राकृतिक वनस्पति और वन्य जीवन का संरक्षण क्यों है?, प्राकृतिक वनस्पति क्या है संक्षिप्त जिसमे हम आदि के बारे में पढ़ेंगे

NCERT Solutions Class 9th Social Science भूगोल Chapter – 5 प्राकृतिक वनस्पति तथा वन्य प्राणी (Natural Vegetation and Wild life)

Chapter – 5

प्राकृतिक वनस्पति तथा वन्य प्राणी

प्रश्न – उत्तर

प्रश्न 1. वैकल्पिक प्रश्न

(i) रबड़ का संबंध किस प्रकार की वनस्पति से है?

(क) टुंड्रा
(ख) हिमालय
(ग) मैंग्रोव
(घ) उष्णकटिबंधीय वर्षा वन

उत्तर – (घ) उष्णकटिबंधीय वर्षा वन

(ii) सिनकोना के वृक्ष कितनी वर्षा वाले क्षेत्र में पाए जाते हैं?

(क) 100 से.मी.
(ख) 70 से.मी.
(ग) 50 से.मी.
(घ) 50 से.मी. से कम वर्षा

उत्तर – (क) 100 से.मी.

(iii) सिमलीपाल जीव मंडल निचय कौन से राज्य में स्थित है?

(क) पंजाब
(ख) दिल्ली
(ग) उडीसा
(घ) पश्चिमी बंगाल

उत्तर – (ग) उडीसा

(iv) भारत में कौन-से जीव मंडल निचय विश्व के जीव मंडल निचयों के लिए गए हैं?

(क) मानस
(ख) मत्रार की खाड़ी।
(ग) दिहांग-दिबांग
(घ) नंदादेवी

उत्तर – (क) मानस

प्रश्न 2. संक्षिप्त उत्तर वाले प्रश्नः

प्रश्न. (i) भारत में पादपों तथा जीवों का वितरण किन तत्त्वों द्वारा निर्धारित होता है?
उत्तर –
पादपों तथा जीवों का वितरण इन तत्त्वों द्वारा निर्धारित होता है-

• धरातल- भूभाग, मृदा।
• जलवायु- तापमान. वर्षण तथा सूर्य का प्रकाश।
• पारिस्थितिक तंत्र।

प्रश्न. (ii) जीव मंडल निचय से क्या अभिप्राय है? कोई दो उदहारण दो।
उत्तर –
जैव विविधता को संरक्षित करने के लिए जीव मंडल निचय एक ऐसा क्षेत्र है जहाँ वनस्पति तथा वन्य जीवन को संरक्षण दिया जाता है। भारत में चौदह जीव मंडल निचय स्थापित किये गए हैं। उदहारणस्वरुप, पश्चिम बंगाल में सुंदरवन तथा उत्तरांचल में नंदादेवी।

प्रश्न (iii) कोई दो वन्य प्राणियों के नाम बताइए जो उष्ण , कटिबंधीय वर्षा और पर्वतीय वनस्पति में मिलते हैं।
उत्तर –
उष्ण कटिबंधीय वर्षा- हाथी और बाघ।
पर्वतीय वनस्पति- हिम तेंदुआ तथा चितरा हिरण।

प्रश्न 3. निम्नलिखित में अंतर कीजिए:

 (क) वनस्पति जगत तथा प्राणी जगत
(ख) सदाबहार और पर्णपाती वन

उत्तर – (क) वनस्पति जगत तथा प्राणी जगत

वनस्पति जगतप्राणी जगत
1. किसी क्षेत्र विशेष अथवा अवधि में भू पर्पटी पर पाई जाने वाली सभी प्रकार की पौधों की प्रजातियों को वनस्पति कहा जाता है।1. किसी क्षेत्र विशेष या अवधि में भू पर्पटी पर पाई जाने वाली सभी प्राणियों की प्रजातियों को वन्य प्राणी कहा जाता है।
2. ये अपना भोजन सूर्य के प्रकाश से बनाते हैं।2. ये अपना भोजन स्वयं नहीं बना सकते अपितु वनस्पति जगत पर निर्भर होते हैं।

उत्तर – (ख) सदाबहार और पर्णपाती वन

सदाबहार वनपर्णपाती वन
1. ये उन क्षेत्रों में पाए जाते हैं जहाँ वार्षिक वर्षा 200 से0मी0 या इससे अधिक होती है।1. ये उन क्षेत्रों में पाए जाते हैं जहाँ वार्षिक वर्षा 70 से 200 से0मी0 के बीच होती है।
2. इन वनों में पौधे अपने पत्ते वर्ष के अलग-अलग महीनों में गिराते हैं जिससे ये पूरे वर्ष हरे-भरे नजर आते हैं।2. इन वनों में पौधे अपने पत्ते शुष्क गर्मी के मौसम में 6 से 8 सप्ताह के लिए गिरा देते हैं।
3. इन वनों में प्रायः पाये जाने वाले पशुओं में हाथी, बंदर, लैमूर, एक सींग वाले गैंडे और हिरण हैं।3. इन वनों में प्रायः पाये जाने वाले पशुओं में शेर और बाघ हैं।
4. इन पशुओं के अतिरिक्त इन वनों में बहुत से पक्षी, चमगादड़, बिच्छु एवं घोंघे आदि पाए जाते हैं।4. इन पशुओं के अतिरिक्त इन वनों में बहुत से पक्षी, छिपकली, सांप, कछुए आदि पाए जाते हैं।
5. ये वन पश्चिमी घाट की ढलानों, लक्षद्वीप, अंडमान निकोबार, असम के ऊपरी भागों, तटीय तमिलनाडु, पश्चिमी बंगाल, उड़ीसा एवं भारत के उत्तर-पूर्वी राज्यों में पाए जाते हैं।5. ये वन भारत के पूर्वी भागों, उत्तर पूर्वी राज्यों, हिमालय के पास की पहाड़ियों, झारखंड, पश्चिम उड़ीसा, छत्तीसगढ तथा पूर्वी घाट के पूर्वी ढलानों मध्य प्रदेश तथा बिहार में पाए जाते हैं।
6. इन वनों में प्रायः पाये जाने वाले वृक्षों में आबनूस, महोगनी, रोजवुड आदि हैं।6. इन वनों में पाए जाने वाले पेड़ों में सागौन, बाँस, साल, शीशम, चंदन, खैर नीम आदि प्रमुख हैं।

प्रश्न 4. भारत में बहुत संख्या में जीव और पादप प्रजातियाँ संकटग्रस्त हैं। उदाहरण सहित कारण दीजिए।
उत्तर – मनुष्य के लालच के कारण जीवों तथा पादपों को अति दोहन हो रहा है। मनुष्य पेड़ों को काटकर तथा पशुओं को मारकर पारिस्थितिक तंत्र में असंतुलन पैदा कर रहा है। इसके कारण बहुत से जीव और पादप प्रजातियाँ संकटग्रस्त हैं।

प्रश्न 5. भारत वनस्पति जगत तथा प्राणी जगत की धरोहर में धनी क्यों है?
उत्तर – भारत में पृथ्वी की लगभग सभी भौतिक विशेषताएं मौजूद हैं। जैसे–पर्वत, मैदान, मरुस्थल, पठार एवं द्वीप आदि। ये पांचों कारक भारत में वनस्पति जगत एवं प्राणी जगत की वृद्धि एवं विकास के लिए या जैविक विविधता के लिए अनुकूल हैं। हमारा देश भारत विश्व के मुख्य 12 जैव विविधता वाले देशों में से एक है। लगभग 47000 विभिन्न जातियों के पौधे पाए जाने के कारण यह देश विश्व में दसवें स्थान पर और एशिया के देशों में चौथे स्थान पर है। भारत में लगभग 15000 फूलों के पौधे हैं जो कि विश्व में फूलों के पौधे का 6 प्रतिशत है। इस देश में बहुत से बिना फूलों के पौधे हैं।

जैसे फर्न, शवाल (एलेगी) तथा कवक (फंजाई) भी पाए जाते हैं। भारत में लगभग 89000 जातियों के जानवर तथा ताजे तथा समद्री पानी की विभिन्न प्रकार की मछलियाँ पाई जाती हैं। देश के विभिन्न क्षेत्रों में विभिन्न प्रकार की मृदा, आर्द्रता एवं तापमान में अत्यधिक भिन्नता के साथ अलग-अलग प्रकार का वातावरण पाया जाता है। पूरे देश में वर्षा का वितरण भी असमान है। वनस्पति जगत एवं प्राणी की जगत की विभिन्न प्रजातियों को अलग-अलग प्रकार की वातावरण संबंधी परिस्थितियाँ, विभिन्न प्रकार की मृदा चाहिए होती है। इसलिए भारत वनस्पति जगत तथा प्राणी जगत की धरोहर में धनी है।

मानचित्र कौशल

प्रश्न 1. भारत के मानचित्र पर निम्नलिखित दिखाएँ और अंकित करें

(क) उष्ण कटिबंधीय वर्षा वन
(ख) उष्ण कटिबंधीय पर्णपाती वन
(ग) दो जीव मंडल निचय भारत के उत्तरी, दक्षिणी, पूर्वी और पश्चिमी भागों में।

उत्तर – (क) और (ख)

परियोजना कार्य

प्रश्न 1. निम्नलिखित प्रश्न के उत्तर दीजिये। 

(क) अपने पड़ोस में पाए जाने वाले कुछ औषधि पादप का पता लगाएँ।
(ख) किन्हीं दस व्यवसायों के नाम ज्ञात करो जिन्हें जंगल और जंगली जानवरों से कच्चा माल प्राप्त होता है।
(ग) वन्य प्राणियों का महत्त्व बताते हुए एक पद्यांश या गद्यांश लिखिए।
(घ) वृक्षों का महत्त्व बताते हुए एक नुक्कड़ नाटक की रचना करो और उसका अपने गली-मुहल्ले में मंचन करो।
(ङ) अपने या अपने परिवार के किसी भी सदस्य के जन्मदिन पर किसी भी पौधे को लगाइए और देखिए कि वह कैसे बड़ा होता है और किस मौसम में जल्दी बढ़ता है?

उत्तर – 
(क) तुलसी, नीम, बबूल एवं कचनार
(ख) पशुपालन, मछली पालन, बढईगिरी, ऊन उद्योग, कागज उद्योग, चमड़ा उद्योग, रबड़ उद्योग आदि।
(ग) स्वयं कीजिए।
(घ) स्वयं कीजिए।
(ङ) स्वयं कीजिए।

NCERT Solution Class 9th भूगोल Question Answer in Hindi
Chapter – 1 भारत – आकार और स्थिति
Chapter – 2 भारत का भौतिक स्वरुप
Chapter – 3 अपवाह
Chapter – 4 जलवायु
Chapter – 5 प्राकृतिक वनस्पति तथा वन्य प्राणी
Chapter – 6 जनसंख्या
NCERT Solution Class 9th भूगोल Notes in Hindi
Chapter – 1 भारत – आकार और स्थिति
Chapter – 2 भारत का भौतिक स्वरुप
Chapter – 3 अपवाह
Chapter – 4 जलवायु
Chapter – 5 प्राकृतिक वनस्पति तथा वन्य प्राणी
Chapter – 6 जनसंख्या
NCERT Solution Class 9th भूगोल MCQ in Hindi
Chapter – 1 भारत – आकार और स्थिति
Chapter – 2 भारत का भौतिक स्वरुप
Chapter – 3 अपवाह
Chapter – 4 जलवायु
Chapter – 5 प्राकृतिक वनस्पति तथा वन्य प्राणी
Chapter – 6 जनसंख्या

You Can Join Our Social Account

YoutubeClick here
FacebookClick here
InstagramClick here
TwitterClick here
LinkedinClick here
TelegramClick here
WebsiteClick here