NCERT Solutions Class 9th Social Science Geography Chapter – 3 अपवाह (Drainage) Question & Answer In Hindi

NCERT Solutions Class 9th Social Science Geography Chapter – 3 अपवाह (Drainage)

Text BookNCERT
Class  9th
Subject भूगोल
Chapter3rd
Chapter Nameअपवाह (Drainage)
CategoryClass 9th Social Science Geography (भूगोल)
Medium Hindi
SourceLast Doubt
NCERT Solutions Class 9th Social Science Geography Chapter – 3 अपवाह (Drainage) Question & Answer In Hindi कक्षा 9 भूगोल अध्याय 3 question and answer, कक्षा 9 भूगोल अध्याय 3 नोट्स, कक्षा 9 भूगोल अध्याय 3 PDF, अपवाह Class 9 Notes, अपवाह तंत्र नोट्स PDF, अपवाह पाठ के प्रश्न उत्तर, Class 9 Social Science Chapter 3 Question Answer, कक्षा 9 भूगोल अध्याय 3 MCQ आदि के बारे में पढ़ेंगे।

NCERT Solutions Class 9th Social Science Geography Chapter – 3 अपवाह (Drainage)

Chapter – 3

अपवाह

प्रश्न – उत्तर

प्रश्न 1. दिए गए चार विकल्पों में से सही विकल्प चुनिए।

(i) वूलर झील निम्नलिखित में से किस राज्य में स्थित है?


(क) राजस्थान
(ख) पंजाब
(ग) उत्तर प्रदेश
(घ) जम्मू-कश्मीर

उत्तर – (घ) जम्मू-कश्मीर

(ii) नर्मदा नदी का उद्गम कहाँ से है?

(क) सतपुड़ा
(ख) अमरकंटक
(ग) ब्रह्मगिरी
(घ) पश्चिमी घाट के ढाल

उत्तर – (ग) ब्रह्मगिरी

(iii) निम्नलिखित में से कौन-सी लवणीय झील है ?

(क) सांभर
(ख) वूलर
(ग) डल
(घ) गोबिंद सागर

उत्तर  – (क) सांभर

(iv) निम्नलिखित में से कौन-सी नदी प्रायद्वीपीय भारत की सबसे बड़ी नदी है ?

(क) नर्मदा
(ख) गोदावरी
(ग) कृष्णा
(घ) महानदी

उत्तर – (ख) गोदावरी

(v) निम्नलिखत नदियों में से कौन-सी नदी भ्रंश घाटी में होकर बहती है ?

(क) महानदी
(ख) कृष्णा
(ग) तुंगभद्रा
(घ) तापी

उत्तर  – (घ) तापी

प्रश्न 2. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर संक्षिप्त में दीजिए –

(i) जल विभाजक का क्या अर्थ है? एक उदाहरण दीजिए।
उत्तर – कोई उच्चभूमि जैसे पर्वत जो दो पड़ोसी अपवाह द्रोणियों को अलग करता है उसे जल विभाजक कहा जाता है। उदाहरणतः सिंधु और गंगा नदी तंत्र के बीच का जल विभाजक। अंबाला इसके जल विभाजक पर स्थित है।

(ii) भारत में सबसे विशाल नदी द्रोणी कौन सी है?
उत्तर – गंगा नदी की द्रोणी जो कि 2,500 किमी. से अधिक लंबी है भारत में सबसे बड़ी है।

(iii) सिन्धु  एवं गंगा नदियाँ कहाँ से निकलती हैं?
उत्तर – सिन्धु नदी तिब्बत में मानसरोवर झील के पास से निकलती है। गंगा नदी गंगोत्री नामक हिमानी से निकलती है जो हिमालय की दक्षिणी ढलान पर स्थित है।

(iv) गंगा की दो मुख्य धाराओं के नाम लिखिए? ये कहाँ पर एक-दूसरे से मिलकर गंगा नदी का निर्माण करती हैं?
उत्तर – गंगा नदी की दो मुख्य धाराएँ भागीरथी और अलकनंदा हैं। ये उत्तराखंड के देवप्रयाग नामक स्थान पर एक-दूसरे से मिलकर गंगा नदी का निर्माण करती हैं।

(v) लंबी धारा होने के बावजूद तिब्बत के क्षेत्रों में ब्रह्मपुत्र में कम गाद (सिल्ट) क्यों है?
उत्तर – तिब्बत में ब्रह्मपुत्र नदी को सांपो कहा जाता है तथा तिब्बत में इसे बहुत कम पानी प्राप्त होता है इसलिए इसमें तिब्बत के क्षेत्रों में कम गाद पाई जाती है। इसके विपरीत जब यह नदी भारत में प्रवेश करती है तो यह ऐसे क्षेत्रों से गुजरती है जहाँ बहुत अधिक वर्षा होती है। यहाँ नदी बहुत अधिक पानी लेकर जाती है और इसी कारण इसमें गाद की मात्रा भी बढ़ जाती है। क्योंकि तिब्बत का मौसम ठण्डा व शुष्क है, इसलिए तिब्बत में इसे बहुत कम पानी प्राप्त होता है और इस क्षेत्र में गाद भी कम पाई जाती है।

(vi) कौन-सी दो प्रायद्वीपीय नदियाँ गर्त से होकर बहती हैं? समुद्र में प्रवेश करने के पहले वे किस प्रकार की आकृतियों का निर्माण करती हैं?
उत्तर – गर्त से होकर बहने वाली दो नदियाँ नर्मदा एवं तापी हैं जो ज्वारनदमुख का निर्माण करती हैं।

प्रश्न 3. नीचे भारत की कुछ झीलों के नाम दिए गए हैं। इन्हें प्राकृतिक एवं मानव निर्मित वर्गों में बांटिए।

(क) वूलर

(ख) डल
(ग) नैनीताल
(घ) भीमताल
(ड.) गोविन्द सागर
(च) लोकताक
(छ) बारापानी
(ज) चिल्का
(झ) सांभर
(ञ) राणा प्रताप सागर
(ट) निजाम सागर
(ठ) पुलीकट
(ड) नागार्जुन सागर
(ढ) हीराकुण्ड

उत्तर –

प्राकृतिक झीलमानव निर्मित झील
वूलरगोविन्द सागर
डलराणा प्रताप सागर
नैनीतालनिजाम सागर
भीमतालनागार्जुन सागर
लोकताकहीराकुण्ड
बारापानी
चिल्का
सांभर
पुलीकाट

प्रश्न 4. हिमालय एवं प्रायद्वीपीय नदियों के मुख्य अंतरों को स्पष्ट कीजिए।
उत्तर –

हिमालयी नदियाँप्रायद्वीपीय नदियाँ
अधिकतर हिमालयी नदियाँ बारहमासी हैं जिसका अर्थ है कि उन्हें पूरा वर्ष बरसात के साथ-साथ ऊँचे पर्वतों पर मौजूद बर्फ के पिघलने से पानी प्राप्त होता रहता है।अधिकतर प्रायद्वीपीय नदियाँ बरसाती हैं। प्रायद्वीपीय नदियों का बहाव बरसात पर निर्भर करता है।
हिमालयी नदियों का उनके उद्गम से समुद्र तक का मार्ग लंबा होता है।प्रायद्वीपीय नदियों का उनके उद्गम से समुद्र तक का मार्ग छोटा तथा छिछला होता है।
हिमालयी नदियों का उद्गम स्थान पर्वत श्रृंखलाओं के उत्तर में है।प्रायद्वीपीय भारत की अधिकतर नदियाँ पश्चिमी घाट से निकलती हैं और बंगाल की खाड़ी की ओर बहती हैं।
ये उत्तर के समतल मैदानों में बहती हैं और सिंचाई, खेतीबाड़ी एवं जहाजरानी उद्देश्यों के लिए बहुत महत्त्वपूर्ण हैं।प्रायद्वीपीय नदियाँ चट्टानी धरातल पर बहती हैं इसलिए वे न तो जहाजरानी के लिए और न ही सिंचाई के लिए उपयुक्त हैं।
ये नदियाँ विशाल डेल्टा बनाती हैं।प्रायद्वीपीय नदियाँ अपेक्षाकृत छोटे डेल्टा बनाती हैं।

प्रश्न 5. प्रायद्वीपीय पठार की पूर्व एवं पश्चिम की ओर बहने वाली नदियों की तुलना कीजिए।
उत्तर – पूर्व एवं पश्चिम की ओर बहने वाली नदियों में अंतर –

पूर्व की ओर बहने वाली नदियाँपश्चिम की ओर बहने वाली नदियाँ
महानदी, गोदावरी, कृष्णा और कावेरी पूर्व की ओर बहने वाली मुख्य नदियाँ हैं।नर्मदा एवं तापी पश्चिम की ओर बहने वाली मुख्य नदियाँ हैं।
ये नदियाँ बंगाल की खाड़ी में गिरती हैं।ये नदियाँ अरब सागर में गिरती हैं।
इन नदियों का अपवाह तंत्र विकसित एवं आकार में बड़ा हैं।इन नदियों का अपवाह तंत्र विकसित नहीं है। उनकी सहायक नदियाँ आकार में छोटी हैं।
ये नदियाँ बहुत गहरी नहीं बहती।ये नदियाँ गर्त से होकर बहती हैं।
ये नदियाँ पूर्वी तट पर बहुत बड़े डेल्टा बनाती हैं ।ये नदियाँ डेल्टा नहीं बनाती। ये ज्वारनदमुख का निर्माण करती हैं।

प्रश्न 6. किसी देश की अर्थव्यवस्था के लिए नदियाँ महत्त्वपूर्ण क्यों हैं?
उत्तर –
नदियाँ किसी देश की अर्थव्यवस्था के लिए महत्त्वपूर्ण हैं। कुछ बिन्दु जो नदियों की महत्व को प्रदर्शित करते हैं वे नीचे दिए गए हैं –

1. नदियों से हमें प्राकृतिक ताजा मीठा पानी मिलता है जो मनुष्य सहित अधिकतर जीव-जंतुओं के जीवन के लिए आवश्यक है।

2. ये नई मृदा बिछाकर उसे खेती योग्य बनाती हैं जिससे बिना अधिक मेहनत के इस पर खेती की जा सके।

3. नदियों के तटों ने प्राचीनकाल से ही आदिवासियों को आकर्षित किया है। ये बस्तियाँ कालांतर में बड़े शहर बन गए।

4. ये जल के बहाव को नियंत्रित करने में सहायता करती हैं।

5. ये भारी वर्षा के समय बाढ़ को रोकती हैं।

6. ये शुष्क मौसम के दौरान पानी का एक समान बहाव बनाए रखती हैं।

7. इनकी सहायता से जल-विद्युत पैदा की जाती है।

8. ये आस-पास के वातावरण को मृदु बना देती हैं।

9. ये जलीय परितंत्र को बनाए रखती हैं।

10. ये प्राकृतिक सौन्दर्य में वृद्धि करती हैं।

11. ये पर्यटन का विकास करने में सहायता प्रदान करती हैं और मनोरंजन करती हैं।

NCERT Solution Class 9th भूगोल Question Answer in Hindi
Chapter – 1 भारत – आकार और स्थिति
Chapter – 2 भारत का भौतिक स्वरुप
Chapter – 3 अपवाह
Chapter – 4 जलवायु
Chapter – 5 प्राकृतिक वनस्पति तथा वन्य प्राणी
Chapter – 6 जनसंख्या
NCERT Solution Class 9th भूगोल Notes in Hindi
Chapter – 1 भारत – आकार और स्थिति
Chapter – 2 भारत का भौतिक स्वरुप
Chapter – 3 अपवाह
Chapter – 4 जलवायु
Chapter – 5 प्राकृतिक वनस्पति तथा वन्य प्राणी
Chapter – 6 जनसंख्या
NCERT Solution Class 9th भूगोल MCQ in Hindi
Chapter – 1 भारत – आकार और स्थिति
Chapter – 2 भारत का भौतिक स्वरुप
Chapter – 3 अपवाह
Chapter – 4 जलवायु
Chapter – 5 प्राकृतिक वनस्पति तथा वन्य प्राणी
Chapter – 6 जनसंख्या

You Can Join Our Social Account

YoutubeClick here
FacebookClick here
InstagramClick here
TwitterClick here
LinkedinClick here
TelegramClick here
WebsiteClick here