NCERT Solutions Class 8th Science Chapter -18 वायु तथा जल का प्रदूषण Question & Answer in Hindi

NCERT Solutions Class 8th Science Chapter – 18 वायु तथा जल का प्रदूषण

TextbookNCERT
Class 8th
Subject Science
Chapter18th
Chapter Nameवायु तथा जल का प्रदूषण
CategoryClass 8th Science
Medium Hindi
SourceLast Doubt

NCERT Solutions Class 8th Science Chapter – 18  वायु तथा जल का प्रदूषण

Chapter – 18

वायु तथा जल का प्रदूषण

प्रश्न उतर

पाठ्य-पुस्तक के प्रश्न अभ्यास

प्रश्न 1. किन विभिन्न विधियों द्वारा जल का संदूषण होता है ?

उत्तर- जल के संदूषित होने की विभिन्न विधियाँ हैं

(i) कपड़े धोने, नहाने और घर के अन्य कार्यों से
(ii) सीवेज़ (Sewage) से
(iii) उद्योग द्वारा फेंके गए जहरीले पदार्थों से
(iv) कूड़ा-कर्कट और मृत शरीरों को पानी स्रोतों में फेंकने से
(v) उर्वरकों, कीटनाशकों, जीवनाशकों से
(vi) खनिजों, धातुओं आदि के नदी तल पर बैठने से

प्रश्न 2. व्यक्तिगत स्तर पर आप वायु प्रदूषण को कम करने में कैसे सहायता कर सकते हैं ?

उत्तर- व्यक्तिगत स्तर पर वायु प्रदूषण कम करने के उपाय

(i) वाहनों के उपयोग को कम करना और उसकी अच्छी तरह रख-रखाव करना। डीज़ल अथवा सीसा रहित पेट्रोल का उपयोग करना
(ii) पत्तों, टायरों आदि के जलाने पर रोक लगाना 
(iii) घरों के आस-पास पेड़-पौधे लगाना
(iv) जन परिवहन का उपयोग करना

प्रश्न 3. स्वच्छ, पारदर्शी जल सदैव पीने योग्य होता है। टिप्पणी कीजिए।

उत्तर- यह कथन सही नहीं है ! स्वच्छ, पारदर्शी जल देखने में साफ़ है, परंतु इसमें कई घुली हुई अशुद्धियाँ और सूक्ष्मजीव हो सकते हैं। ये सूक्ष्मजीव, रोगों के वाहक हो सकते हैं। इसलिए पीने योग्य जल साफ़, स्वच्छ, पारदर्शी, गंधरहित, सूक्ष्मजीवों रहित और घुली हुई अशुधियों रहित होना चाहिए। शुद्ध जल पाने का उत्तम तरीका उबालना है।

प्रश्न 4. आप अपने शहर की नगरपालिका के सदस्य हैं। ऐसे उपायों की सूची बनाइए जिससे नगर के सभी निवासियों को स्वच्छ जल की आपूर्ति सुनिश्चित हो सके।

उत्तर- शुद्ध जल पाने के उपायों की सूची

(i) उद्योगों के अपशिष्ट का जल स्रोतों में फेंकने से पहले उपचारित करना चाहिए।
(ii) सीवेज का भौतिक और रसायनों से उपचार करने के बाद जल स्रोतों में निष्कासित करना चाहिए।

प्रश्न 5. शुद्ध वायु और प्रदूषित वायु में अंतर स्पष्ट कीजिए।

उत्तर- शुद्ध वायु तथा प्रदूषित वायु में अंतर

शुद्ध वायु (Pure Air)प्रदूषित वायु (Polluted Air)
(i) वायु साफ़ और पारदर्शी है।

(ii) धुआँ और धूलकण दिखाई नहीं देते।

(iii) कोई गंध नहीं होती।

(iv) सूक्ष्मजीव अनुपस्थित होते हैं।

(i) वायु गंदी और पारभासी है।

(ii) धुआँ और धूलकणों की मात्रा अत्यधिक होती है

(iii) दुर्गंध हो सकती है।

(iv) सूक्ष्मजीव उपस्थित होते हैं।

प्रश्न 6. शुद्ध वायु और प्रदूषित वायु में अंतर स्पष्ट कीजिए।

उत्तर- शुद्ध वायु तथा प्रदूषित वायु में अंतर

प्रश्न 7. उन अवस्थाओं की व्याख्या कीजिए जिनसे अम्ल वर्षा होती है ? अम्ल वर्षा हमें कैसे प्रभावित करती

उत्तर- अम्ल वर्षा (Acid Rain)-जीवाश्म ईंधनों के अपूर्ण जलने और अधातुओं के परिष्करण से निकली गैसें, जैसे-SO,, SO, NO,, N,0 आदि, जब जल में घुलती हैं, तो H,SO, H,SO4 , HNO, अम्ल बनाती हैं। यह अम्ल वर्षा के रूप में गिरते हैं, जिन्हें अम्ल वर्षा कहते हैं।अम्ल वर्षा फसल, जंगली पौधों, स्टील, रेल पटरियों और विद्युत् उपकरणों को नष्ट करती है। यह गले, नाक और आँखों में जलन पैदा करती है।

प्रश्न 8. निम्नलिखित में से कौन-सी पौधा-घर गैस नहीं है ?

(क) कार्बन डाइऑक्साइड
(ख) सल्फर डाइऑक्साइड
(ग) मेथैन
(घ) नाइट्रोजन।

उत्तर- (घ) नाइट्रोजन ।

प्रश्न 9. पौधा-घर प्रभाव का अपने शब्दों में वर्णन कीजिए।

उत्तर- पौधा-घर प्रभाव (Green House Effect)-वायुमंडल में कार्बन डाइऑक्साइड की थोड़ी मात्रा उपलब्ध है, जो प्रकाश संश्लेषण क्रिया में सहायक है। यह समुद्री जल में घुल कर कार्बोनेट बनाती है। यह पौधा-घर प्रभाव भी उत्पन्न करती है। पृथ्वी के वातावरण का गर्म होना, इसी के प्रभाव का कारण है। सूर्य से निकली किरणों में आरक्त और पराबैंगनी विकिरणें होती हैं। ओजोन परत, पराबैंगनी विकिरणों को अवशोषित कर लेती है, पर अवरक्त विकिरणें धरती पर पहुँचती हैं। इनमें से कुछ किरणें परावर्तित होती हैं। इन परावर्तित किरणों को CO, अवशोषित करती है और वातावरण को गर्म करती हैं, क्योंकि अवरक्त किरणों में गर्मी उत्पन्न करने का गुण है। चार गैसें जैसे-CO,, जल कण (H,O), ओज़ोन (O) तथा मिथेन (CHA) अवरक्त किरणों को अवशोषित कर सकती है। इनमें से CO, ही चारों तरफ फैली है, इसलिए यही पौधा-घर प्रभाव के लिए उत्तरदायी है। यह शब्द शीशा घर से लिया गया है, जहाँ हरे पौधे रखे जाते हैं।

प्रश्न 10. आपके द्वारा कक्षा में विश्व ऊष्णन के बारे में दिया जाने वाला संक्षिप्त भाषण लिखिए।

उत्तर- विश्व ऊष्णन-जैसा कि नाम से ही स्पष्ट है, कि यह विश्व के तापमान में वृधि है। कुछ गैसें, जैसेCO, मैथेन, ओजोन इसके लिए उत्तरदायी हैं। इन गैसों की मात्रा वातावरण में धीरे-धीरे बढ़ रही है। यदि इसको समय पर नियंत्रित न किया गया, तो वातावरण में वृद्धि चारों तरफ समस्याएँ उत्पन्न कर देगी। जैसे-हिमपात पिघल जाएँगे, निम्न क्षेत्र डूब जाएँगे, वर्षा पर प्रभाव पड़ेगा। समुद्र तल ऊँचा उठेगा, जिससे कृषि, वन आदि और रहन-सहन पर प्रभाव पड़ेगा। इसलिए विश्व ऊष्णन को रोकने के लिए उचित और शीघ्र उपाय करने चाहिए।

प्रश्न 11. ताजमहल की सुंदरता पर संकट का वर्णन कीजिए।

उत्तर- ताज, दुनिया के सात अजूबों में से एक है। यह संगमरमर से बनी सफ़ेद इमारत है। यु प्रदूषण से इमारत को खतरा है। ताज का क्षेत्र सल्फर डाइऑक्साइड, नाइट्रोजन ऑक्साइड जैसी जहरीली गैसों से घिरा हुआ है। ये गैसें जीवाश्म ईंधन के अपूर्ण जलने से उत्पन्न होती हैं। ये गैसें वर्षा के जल में घुलकर अम्ल वर्षा बनाती हैं। यह अम्ल वर्षा, इमारत पर गिरती है, उसे घोलती और पीला करती है। यदि अम्ल वर्षा को न रोका गया तो एक दिन इमारत, गिर जाएगी या इसके पत्थर नष्ट हो जाएंगे।

प्रश्न 12. जल में पोषकों के स्तर में वृद्धि किस प्रकार जल जीवों की उत्तरजीविता को प्रभावित करती है ?

उत्तर- पोषकों (नाइट्रेट, फास्फेट) के स्तर की वृद्धि से जल में शैवाल (Algae) की वृधि होती है। इस शैवाल के नष्ट होने पर अपघटित करने के लिए आक्सीजन की उपस्थिति आवश्यक है। इस कारण जल में आक्सीजन स्तर कम हो जाता है, जिससे जलीय जीवों की उत्तरजीविता प्रभावित होती है।

अति लघु उत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1. पर्यावरण की गुणवत्ता में कमी का उत्तरदायी कौन है ?

उत्तर- मानव और उसकी गतिविधियाँ

प्रश्न 2. वातावरण की कौन-सी परिस्थितियाँ आजकल उपलब्ध नहीं हैं ?

उत्तर- साफ़ आकाश, ताजी हवा, साफ़ जल आदि।

प्रश्न 3. वायु के संघटक क्या हैं ?

उत्तर- वायु के संघटक-वायु गैसों का मिश्रण है, जिसमें 78% नाइट्रोजन, 21% ऑक्सीजन, 1% अन्य गैसें । जैसे-कार्बन डाइऑक्साइड, कार्बन मोनोऑक्साइड, जल-कण, आर्गन, ओजोन, मैथेन आदि।

प्रश्न 4. कौन-सा पदार्थ मुख्य वायु प्रदूषक है ?

उत्तर- धुआँ

प्रश्न 5. धुएँ का मुख्य कारण है ?

उत्तर- धुएँ का कारण(i) वाहन (ii) ईंधनों का जलना

प्रश्न 6. कुछ प्राकृतिक वायु प्रदूषकों के नाम लिखिए।

उत्तर- धुआँ, धूल

प्रश्न 7. वायु प्रदूषण से कौन-सा रोग फैलता है ?

उत्तर- श्वसन संबंधी रोग (Respiratory Problems)

प्रश्न 8. वाहनों से कौन-सी गैसें उत्सर्जित होती हैं ?

उत्तर- कार्बन डाइऑक्साइड, कार्बन मोनोऑक्साइड, नाइट्रोजन ऑक्साइड, धुआँ आदि

प्रश्न 9. कौन-सी गैस रक्त में ऑक्सीजन ग्रहण करने की क्षमता को कम करती है ?

उत्तर- कार्बन मोनोऑक्साइड (Carbon Monoxide)

प्रश्न 10. धूम-कोहरा (Smog) क्या है ?

उत्तर- स्मोग, धुआँ और धुंध का मिश्रण है

प्रश्न 11. श्वसन संबंधी कुछ समस्याओं के नाम लिखिए।

उत्तर- श्वसन समस्याएँदमा, खाँसी, बच्चों में छाती की छाँ-छाँ

प्रश्न 12. रेफ्रीजेनेरेट्स, वातानुकूल, इत्रों में कौन-से रसायन उपयुक्त होते हैं ?

उत्तर- क्लोरोफ्लोरो कार्बन

प्रश्न 13. क्लोरोफ्लोरो कार्बन के दुष्प्रभाव क्या हैं ?

उत्तर- क्लोरोफ्लोरो (CFC) कार्बन ओजोन परत को नष्ट करते हैं

प्रश्न 14. ओजोन परत क्यों महत्त्वपूर्ण है ?

उत्तर- यह पृथ्वी को सूर्य की UV किरणों से बचाती है

प्रश्न 15. वायु में निलंबित ठोस कणों के स्रोत क्या हैं ?

उत्तर- (i) वाहनों में पेट्रोल, डीजल आदि का जलना। (ii) औद्योगिक प्रक्रियाएँ जैसे-स्टील उत्पादन और खाने खोदना। (iii) शक्ति घर

प्रश्न 16. निलंबित ठोस कणों के दुष्प्रभाव क्या हैं ?

उत्तर- दृष्टयता को कम करते हैं

प्रश्न 11. आगरे में स्थित ताज को कौन-से उद्योग अम्ल वर्षा से नष्ट करने में उत्तरदायी हैं ?
उत्तर- रबड़ प्रक्रमण, स्वचालित वाहन, रसायन, मथुरा तेल परिष्करणी
प्रश्न 18. अम्ल-गैसें कौन-सी हैं ?

उत्तर- सल्फर डाइऑक्साइड, सल्फर ट्राइऑक्साइड, नाइट्रस ऑक्साइड

प्रश्न 19. दो साफ़ ईंधनों के नाम लिखिए।

उत्तर- CNG और LPG.

प्रश्न 20. कौन-सी गैस सूर्य की विकिरणों को पकड़ कर पर्यावरण को गर्म करती है ?

उत्तर- कार्बन डाइऑक्साइड

प्रश्न 21. कुछ पौधा-घर गैसों के नाम लिखिए।

उत्तर- मैथेन, ओजोन, जल-कण, कार्बन डाइऑक्साइड

प्रश्न 22. पौधा-घर प्रभाव कम करने के लिए कौन-सा अनुबंध किया है ?

उत्तर- क्योटो प्रोटोकॉल (Kyoto Protocol)

प्रश्न 23. कुछ वैकल्पिक ऊर्जा स्रोतों के नाम लिखिए।

उत्तर- सूर्य ऊर्जा, जल शक्ति, पन ऊर्जा

प्रश्न 24. भारत में वन-महोत्सव कब मनाया जाता है ?

उत्तर- प्रतिवर्ष जुलाई में

प्रश्न 25. सूखे पत्तों का क्या करना चाहिए ?

उत्तर- सूखे पत्तों को कंपोस्ट गड्ढों में डालकर कंपोस्ट तैयार करनी चाहिए

प्रश्न 26. पानी के कौन-से गुणों में परिवर्तन होता है ?

उत्तर- गंध, रंग तथा अम्लीयता

प्रश्न 27. जल प्रदूषकों के नाम लिखिए।

उत्तर- सीवेज, जहरीले तत्व, कीटनाशक, खरपतवार नाशक आदि

प्रश्न 28. गंगा कार्य परियोजना कब आरंभ की गई ?

उत्तर- सन् 1985 में

प्रश्न 29. गंगा नदी निर्जीव किन स्थानों पर है ?

उत्तर- जिन स्थानों पर प्रदूषण स्तर अत्यधिक बढ़ने से, जल जीवन नष्ट हो गया है

प्रश्न 30. कौन-से शहर में गंगा अत्यधिक प्रदूषित है ?

उत्तर- कानपुर में

प्रश्न 31. जल में ऑक्सीजन स्तर कम होने के क्या कारण हैं ?

उत्तर- शैवाल की वृद्धि और मृत्यु

प्रश्न 32. कुछ जल वाहक रोगों के नाम लिखो।

उत्तर- हैजा, टायफॉइड, पीलिया

प्रश्न 33. जल-वाहक सूक्ष्मजीव कौन-कौन से हैं ?

उत्तर- जल-वाहक सूक्ष्मजीव-जीवाणु, विषाणु, कवक, मृतजीवी आदि

प्रश्न 34. पेयजल को परिभाषित करें।

उत्तर- पेयजल-पीने योग्य जल को पेयजल कहते हैं

प्रश्न 35. पेयजल के गुणों के बारे लिखो।

उत्तर- रंगरहित, गंधरहित, घुलनशील, अशुद्धियों और सूक्ष्मजीवों के बिना

प्रश्न 36. क्या जल संरक्षण की आवश्यकता है ?

उत्तर- हाँ

प्रश्न 37. एक आम प्रचलित घरेलू फिल्टर कौन-सा है ?

उत्तर- कैंडल फिल्टर

प्रश्न 38. किस प्रक्रिया से जल में उपस्थित जीवाणु भर जाते हैं ?

उत्तर- उबालने से

प्रश्न 39. कुछ रसायनों के नाम लिखिए जिनसे जल शुद्ध किया जाता है ?

उत्तर- विरंजक चूर्ण अथवा क्लोरीन, ओजोन और आयोडीन गैस

प्रश्न 40. 3R सिद्धांत क्या है ?

उत्तर- 3R सिद्धांत-कम उपयोग (Reduce), पुनः उपयोग (Reuse), पुनः चक्रण (Recycle)

प्रश्न 41. वाहित मल का उपचार क्यों करना चाहिए ?

उत्तर- शुद्ध और साफ़ जल के लिए

प्रश्न 42. संदूषित जल पीने में क्या नुकसान है ?

उत्तर- बीमारी का होना

प्रश्न 43. घरों में स्वच्छ जल की आपूर्ति के लिए कौन-सी संस्था उत्तरदायी है?

उत्तर- नगर-निगम अथवा नगरपालिकाएँ

NCERT Solution Class 8th विज्ञान सभी अध्याय प्रश्न उत्तर