NCERT Solutions Class 8th Science Chapter- 3 संश्लेषित रेशे और प्लास्टिक (Synthetic Fibres and Plastics) Question & Answer in Hindi

NCERT Solutions Class 8th Science Chapter – 3 संश्लेषित रेशे और प्लास्टिक (Synthetic Fibres and Plastics)

TextbookNCERT
Class 8th
Subject Science
Chapter3rd
Chapter Nameसंश्लेषित रेशे और प्लास्टिक (Synthetic Fibres and Plastics)
CategoryClass 8th Science
Medium Hindi
SourceLast Doubt

NCERT Solutions Class 8th Science Chapter – 3 संश्लेषित रेशे और प्लास्टिक (Synthetic Fibres and Plastics) Question & Answer in Hindi जिसमे हम संश्लेषण क्या है, और इसके प्रकार हैं, संश्लेषण को अंग्रेजी में क्या कहते हैं, संश्लेषण कहाँ पाया जाता है, संश्लेषण कहाँ होता है, संश्लेषण क्यों महत्वपूर्ण है, संश्लेषण विधि क्या है, संश्लेषण के लिए परिचय कैसे लिखते हैं, क्लोरोप्लास्ट को हिंदी में क्या कहेंगे, रेशे का सबसे अच्छा स्रोत कौन सा है, कपास कौन सा रेशा होता है, दुनिया में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाने वाला फाइबर क्या है, क्लोरोप्लास्ट के खोजकर्ता कौन है, क्लोरोप्लास्ट का रंग क्या है, हरित क्रांति के जनक कौन थे?, भारत का जनक कौन है?, लाल क्रांति के जनक कौन है?, भारत में श्वेत क्रांति के जनक कौन है?, सूती कपड़ा टिकाऊ है?, प्राकृतिक रेशों के दो प्रकार कौन से हैं, बेहतर कपास या पॉलिएस्टर क्या है, क्लोरोप्लास्ट हरे रंग में क्यों होते हैं क्लोरोप्लास्ट कितने प्रकार के होते हैं, क्लोरोप्लास्ट कितने प्रकार के होते हैं?, क्या 100% पॉलिएस्टर खराब है?, क्या 100% पॉलिएस्टर अच्छा है?, 100% पॉलिएस्टर क्या है?, आपको पॉलिएस्टर क्यों नहीं पहनना चाहिए, क्या पॉलिएस्टर एक सांस लेने वाला कपड़ा है, पॉलिएस्टर कपड़े की पहचान कैसे करें, इतियादी के बारे में विस्तार से पढ़ेंगे।

NCERT Solutions Class 8th Science Chapter – 3 संश्लेषित रेशे और प्लास्टिक (Synthetic Fibres and Plastics)

Chapter – 3

संश्लेषित रेशे और प्लास्टिक

प्रश्न उतर

पाठ्य -पुस्तक के प्रश्न अभ्यास

प्रश्न 1. कुछ रेशे संश्लेषित क्यों कहलाते हैं?

उत्तर – कुछ रेशे संश्लेषित कहलाते हैं क्योंकि ये प्राकृतिक स्रोतों द्वारा प्राप्त नहीं होते। उन्हें मानव द्वारा बनाया जाता है। संश्लेषित रेशों की कच्ची सामग्री पेट्रो-रसायनों से मिलती है, जो जीवाश्म ईंधन, पेट्रोलियम आदि से बनते हैं।

प्रश्न 2. सही उत्तर को चिह्नित (√) कीजिए-
रेयॉन एक संश्लेषित रेशा नहीं है,क्योंकि:
(क) इसका रूप रेशम समान होता है।
(ख) इसे काष्ठ लुगदी से प्राप्त किया जाता है।
(ग) इसके रेशों को प्राकृतिक रेशों के समान बुना जा सकता है।

उत्तर – (ख) इसे काष्ठ लुगदी से प्राप्त किया जाता है।

प्रश्न 3. उचित शब्दों द्वारा रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-
(क) संश्लेषित रेशे …………… अथवा …………… रेशे भी कहलाते हैं।
(ख) संश्लेषित रेशे कच्चे माल से संश्लेषित किये जाते हैं, जो …………… कहलाता है।
(ग) संश्लेषित रेशे की भांति प्लास्टिक भी एक …………… है।

उत्तर – (क) मानव निर्मित, कृत्रिम रेशे (ख) पेट्रोरसायन । (ग) संश्लेषित रेशा।।

प्रश्न 4. नाइलॉन रेशों से निर्मित दो वस्तुओं के नाम बताइए जो नाइलॉन रेशे की प्रबलता दर्शाती हों।

उत्तर – नायलॉन रेशों से पैराशूट, रस्सी, मोजे, ब्रश, परदे आदि बनाए जाते हैं।

प्रश्न 5. खाद्य पदार्थों का संचयन करने हेतु प्लास्टिक पात्रों के उपयोग के तीन प्रमुख लाभ बताइए।

उत्तर – खाद्य पदार्थ संचायन हेतु प्लास्टिक पात्रों के लाभ
(i) यह भोजन, पानी और वायु से क्रिया नहीं करते।
(ii) यह मजबूत और हल्के होते हैं।
(iii) यह विभिन्न आकार, रूप और रंग में उपलब्ध हैं।

प्रश्न 6. थर्मोप्लास्टिक और थर्मोसेटिंग प्लास्टिक के मध्य अंतर को स्पष्ट कीजिए।

उत्तर –थर्मोप्लास्टिक और थर्मोसेटिंग प्लास्टिक में अंतर

थर्मोप्लास्टिकथर्मोसेटिंग प्लास्टिक

(i) यह आसानी से मुड़ सकता है।

(ii) गर्म करने पर इसका आकार बदल जाता है।

(iii) इसका पुनः उपयोग किया जा सकता है।

(iv) गर्म करने पर इसे किसी भी साँचे में ढाला जा सकता है। उदाहरण-पी वी सी (PVC), पॉलिथीन।

(i) यह आसानी से मुड़ नहीं सकता।

(ii) उष्मा का इस पर कोई प्रभाव नहीं होता।

(Iii) इसका पुन: उपयोग नहीं होता।

(iv) इसको गर्म करने पर केवल एक बार ही साँचे में ढाला जा सकता है। उदाहरण-बेकलॉइट, मैलामाइन।

प्रश्न 7. समझाइए, थर्मोसेटिंग प्लास्टिक से निम्नलिखित क्यों बनाए जाते हैं-
(क) डेगची के हत्थे
(ख) प्लग/ स्विच/ प्लग बोर्ड

उत्तर –
(क) डेगची के हत्थे- डेगची के हत्थे थर्मोसेटिंग प्लास्टिक से बनाए जाते हैं, क्योंकि प्लास्टिक विद्युत का कुचालक, अग्नि और उष्मा को सह लेते हैं।
(ख) विद्युत प्लग/ स्विच/ प्लग बोर्ड- विद्युत प्लग/ स्विच/ प्लग बोर्ड थर्मोसेटिंग प्लास्टिक से बनाए जाते हैं, क्योंकि यह प्लास्टिक विद्युत कुचालक और चिरस्थायी होता है।

प्रश्न 8. निम्नलिखित पदार्थों को “पुनः चक्रित किये जा सकते हैं” और” पुनः चक्रित नहीं किये जा सकते हैं’ में वर्गीकृत कीजिए-
टेलीफोन यंत्र, प्लास्टिक खिलौने, कुकर के हत्थे, सामग्री लाने वाले थैले, बाल प्वाइंट पेन, प्लास्टिक के कटोरे, विद्युत तारों के प्लास्टिक आवरण, प्लास्टिक की कुर्सियाँ, विद्युत स्विच।

उत्तर –
पुनः चक्रित किए जा सकते हैं- खिलौने, सामग्री लाने वाले थैले, बाल प्वाइंट पेन, प्लास्टिक के कटोरे, प्लास्टिक की कुर्सियाँ, विद्युत तारों के प्लास्टिक आवरण।
पुनः चक्रित नहीं किए जा सकते हैं- टेलीफोन यंत्र, कुकर के हत्थे, विद्युत् स्विच।

प्रश्न 9. राणा गर्मियों के लिए कमीजें खरीदना चाहता है। उसे सूती कमीजें खरीदनी चाहिए या संश्लेषित ? कारण सहित राणा को सलाह दीजिए।

उत्तर – राणा को सूती कमीजें खरीदनी चाहिए। क्योंकि
(i) सूती कमीजें छिद्र युक्त होती हैं।
(ii) सूती कमीजें पसीना सोखकर शरीर को सूखा रखती हैं जबकि संश्लेषित कमीजें न तो पसीना सोखती हैं और न ही छिद्रयुक्त होती हैं।

प्रश्न 10. उदाहरण देकर प्रदर्शित कीजिए कि प्लास्टिक की प्रकृति असंक्षारक होती है।

उत्तर – प्लास्टिक असंक्षारक है- यह हवा, पानी आदि से क्रिया नहीं करता अर्थात् संक्षारक नहीं है। उदाहरण के लिए-
(i) विभिन्न रसायन प्लास्टिक बोतलों में संचयित किए जाते हैं।
(ii) पानी, प्लास्टिक की बोतलों में रखा जाता है।
(iii) आचार और खाद्य पदार्थ प्लास्टिक पात्रों में भंडारित किए जाते हैं।

प्रश्न 11. क्या दाँत साफ करने के बुश का हैंडल और शूक (ब्रिस्टल) एक ही पदार्थ के बनाने चाहिए ? अपना उत्तर स्पष्ट करिए।

उत्तर – शूक दाँतों की सफ़ाई के लिए है जबकि हैंडल सहारे के लिए है। शूक नरम लचकीले, मजबूत होने चाहिए, जबकि हैंडल सख्त और मजबूत होना चाहिए। इसलिए, ब्रुश का हैंडल और शूक विभिन्न पदार्थों के बनाने चाहिए।

प्रश्न 12. “जहाँ तक संभव हो प्लास्टिक के उपयोग से बचिए” ,इस कथन पर सलाह दीजिए।

उत्तर – प्लास्टिक, एक बहुत ही उपयोगी पदार्थ है, परंतु यह पर्यावरण हितैषी नहीं है क्योंकि न तो यह जल्दी जलता है और न ही प्राकृतिक जीवाणुओं द्वारा आसानी से अपघटित होता है। पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए इसका उपयोग जहां तक संभव हो कम करना चाहिए।

प्रश्न 13 कॉलम A के पदों का कॉलम B मैं दिए गए वाक्य खंडों से सही मिलान करिए।
कॉलम Aकॉलम B
पॉलिएस्टरकाष्ठ लुगदी का उपयोग कर तैयार किया जाता है।
टेफलॉनपैराशूट और मोजा बनाने में उपयोग किया जाता है।
रेयानना चिपकने वाले भोजन बनाने के पत्रों में निर्माण में उपयोग किया जाता है।
नायलॉनकपड़े में आसानी से बल नहीं पड़ते।
 उत्तर –
कॉलम Aकॉलम B
पॉलिएस्टरकपड़े में आसानी से बल नहीं पड़ते।
टेफलॉनना चिपकने वाले भोजन बनाने के पत्रों में निर्माण में उपयोग किया जाता है।
रेयानकाष्ठ लुगदी का उपयोग कर तैयार किया जाता है।
नायलॉनपैराशूट और मोजा बनाने में उपयोग किया जाता है।
प्रश्न 14 ” संश्लेषित रेशो का औद्योगिक निर्माण वास्तव में वनों के संरक्षण में सहायक हो रहा है।” टिप्पणी कीजिए।

उत्तर- ऐसे रेशे जो पौधों अथवा जंतुओं से प्राप्त नहीं किए जाते हैं या मानव निर्मित है वे रेशे कृत्रिम या मानव निर्मित या संश्लेषित रेशे कहलाते हैं। ये रासायनिक पदार्थों का उपयोग कर बनाए जाते हैं। इसलिए इनके निर्माण में पौधों या पेड़ों को काटने की आवश्यकता नहीं होती। दूसरे शब्दों में हम कह सकते हैं कि जहाँ प्राकृतिक रेशों के प्राप्त करने के लिए पेड़ो को काटना पड़ता है, वहीं संश्लेषित रेशों के लिए इसकी जरूरत नहीं होती। इसलिए यह कहना सही है कि संश्लेषित रेशों का औद्योगिक निर्माण वास्तव में वनों के संरक्षण में सहायक हो रहा है।

प्रश्न 15. यह प्रदर्शित करने हेतु एक क्रियाकलाप का वर्णन करिए कि थर्मोप्लास्टिक विद्युत् का कुचालक है।

उत्तर – क्रियाकलाप- कुछ थर्मोप्लास्टिक की वस्तुएँ लीजिए जैसे ( A पॉलिथीन, पी०वी०सी०, नाइलॉन, पॉलिसटाइरीन आदि। चित्र में दर्शाए परिपथ को पूर्ण कीजिए और दोनों टर्मिनलों के बीच नाइलॉन का टुकड़ा रखिए। यदितांबे की बल्ब प्रकाशित हो जाये तो समझ लें कि विद्युत् को सुचालक है, नहीं तो कुचालक। अब यह क्रिया अन्य पदार्थों के साथ दोहराएं। प्रत्येक पदार्थ से बल्ब प्रकाशित नहीं होता है। इससे यह सिद्ध होता है कि थर्मोप्लास्टिक विद्युत् का कुचालक है।

अति लघु उत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1. कुछ प्राकृतिक रेशों के नाम लिखिए।

उत्तर – कपास, ऊन, रेशम

प्रश्न 2. एक प्राकृतिक बहुलक का नाम लिखो।

उत्तर – सेलूलोज

प्रश्न 3. उस रेशे का नाम बताएँ जो कि रेशम जैसा है परंतु मानव निर्मित है।

उत्तर – रेयॉन

प्रश्न 4. काष्ठ लुगदी से कौन-सा रेशा प्राप्त होता है ?

उत्तर – रेयॉन

प्रश्न 5. नाइलॉन कौन-से वर्ष में बनाया गया ?

उत्तर – 1931 में

प्रश्न 6. कोयला, वायु और जल से कौन-सा रेशा निर्मित किया जाता है ?

उत्तर – नाइलॉन 

प्रश्न 7. किस रेशे से पैराशूट और तंबू बनाए जाते हैं ?

उत्तर – नाइलॉन 

प्रश्न 8. PET क्या है ?

उत्तर – यह पॉलिएस्टर की एक किस्म है जिसका उपयोग बोतलें, बर्तन, फिल्म तार के निर्माण में किया जाता है।

प्रश्न 9. पैराशूट और चट्टानों पर चढ़ने वाले रस्से नाइलॉन से क्यों बनाए जाते हैं ?

उत्तर – अपनी प्रबलता के कारण

प्रश्न 10. प्लास्टिक की कुछ विशेषताएँ बताइए।

उत्तर – प्लास्टिक में पुनर्चक्रण, पुन:उपयोग, रंगने, पिघलने, शीटें और तारे बनाने वाले गुण होते हैं।

प्रश्न 11. पॉलिथीन और PVC क्या है ?

उत्तर – यह एक थर्मोप्लास्टिक है

प्रश्न 12. बेकलाइट किस प्लास्टिक का उदाहरण है ?

उत्तर – थर्मोसेटिंग प्लास्टिक का

प्रश्न 13. टेफ्लॉन कहाँ उपयोग होता है ?

उत्तर – टेफ्लॉन का उपयोग न चिपकने वाले भोजन बनाने के पात्रों में होता है

प्रश्न 14. थर्मोप्लास्टिक की दो उदाहरण दीजिए।

उत्तर – (i) पॉलिथीन (ii) पी० वी० सी०

प्रश्न 15. गर्म पानी से प्लास्टिक की बोतलों का आकार क्यों बिगड़ जाता है ?

उत्तर – प्लास्टिक की बोतलें थर्मोप्लास्टिक की बनी होती हैं, जो गर्म करने से पिघल जाती हैं

प्रश्न 16. कौन-सा थर्मोसेटिंग प्लास्टिक वाष्पनशील, उष्मारोधक और अग्नि पूफ है ?

उत्तर – मेलामॉइन

प्रश्न 17. कारों, वायुयानों आदि में धातुओं की जगह प्लास्टिक क्यों उपयोग किया जाता है ?

उत्तर – क्योंकि यह धातुओं की अपेक्षा हल्का होता है

प्रश्न 18. प्लास्टिक पात्र उपयोग करने में आसान क्यों है ?

उत्तर – प्लास्टिक पात्र हल्के, सस्ते, मजबूत और आसानी से संभाले जा सकते हैं।

प्रश्न 19. किन्हीं दो अनिम्नकरणीय पदार्थों के नाम बताओ।

उत्तर – (1) प्लास्टिक (2) धातु के बर्तन

प्रश्न 20. प्राकृतिक रेशों की जगह कृत्रिम रेशों का उपयोग करने के दो कारण लिखिए।

उत्तर – चिरस्थायित्व और उपलब्धता

प्रश्न 21. कृत्रिम रेशों का एक मुख्य हानिकारक गुण क्या है ?

उत्तर – यह गर्म करने पर पिघल जाता है

प्रश्न 22. निम्नीकरण पदार्थ क्या है ?

उत्तर – निम्नीकरण पदार्थ-वे पदार्थ जिनका जीवाणुओं द्वारा अपघटन नहीं होता, उन्हें अविघटनशील पदार्थ कहते हैं।

प्रश्न 23. शाकाहारी की मौत और नालियों का अवरुद्ध करने के लिए कौन-सा पदार्थ उत्तरदायी है ?

उत्तर – प्लास्टिक के थैले

प्रश्न 24. 4R सिद्धांत क्या है ?

उत्तर – उत्पादन कम करना (Reduce), पुनः उपयोग (Reuse), पुन:चक्रण (Recycle) और पुनः प्राप्ति (Recover) 

प्रश्न 25. प्लास्टिक अविघटनकारी है। क्या यह पर्यावरण हितैषी है अथवा पर्यावरण शत्रु है ?

उत्तर – पर्यावरण शत्रु

NCERT Solution Class 8th विज्ञान सभी अध्याय प्रश्न उत्तर

You Can Join Our Social Account

YoutubeClick here
FacebookClick here
InstagramClick here
TwitterClick here
LinkedinClick here
TelegramClick here
WebsiteClick here