NCERT Solutions Class 7th Geography Chapter – 6 मानव-पर्यावरण अन्योन्यक्रिया: उष्णकटिबंधीय एवं उपोष्ण प्रदेश (Human Environment Interactions The Tropical and The Subtropical Region) Question & Answer in Hindi

NCERT Solutions Class 7th Geography Chapter – 6 मानव-पर्यावरण अन्योन्यक्रिया: उष्णकटिबंधीय एवं उपोष्ण प्रदेश (Human Environment Interactions The Tropical and The Subtropical Region)

TextbookNCERT
Class 7th
Subject Social Science (भूगोल)
Chapter6th
Chapter Nameमानव-पर्यावरण अन्योन्यक्रिया: उष्णकटिबंधीय एवं उपोष्ण प्रदेश (Human Environment Interactions The Tropical and The Subtropical Region)
CategoryClass 7th Social Science (भूगोल)
Medium Hindi
SourceLast Doubt
NCERT Solutions Class 7th Geography Chapter – 6 मानव-पर्यावरण अन्योन्यक्रिया: उष्णकटिबंधीय एवं उपोष्ण प्रदेश (Human Environment Interactions The Tropical and The Subtropical Region) Question & Answer in Hindi जिसमें हम Class 7 Geography Chapter 8 question answer, भूगोल कक्षा 7 पाठ 8, मानव पर्यावरण निपटान परिवहन और संचार, कक्षा 7 हमारा पर्यावरण पाठ 9, कक्षा 7 भूगोल अध्याय 8 नोट्स, कक्षा 7 हमारा पर्यावरण पाठ 7, भूगोल पाठ 8, कक्षा 7 सामाजिक विज्ञान पाठ 8 के प्रश्न उत्तर, कक्षा 7 हमारा पर्यावरण पाठ 8, अमेजन बेसिन में घने वन को क्या कहते हैं, अमेजन बेसिन में प्रतिदिन वर्षा होती है, आदि इसके बारे में हम विस्तार से पढ़ेंगे।

NCERT Solutions Class 7th Geography Chapter – 6 मानव-पर्यावरण अन्योन्यक्रिया: उष्णकटिबंधीय एवं उपोष्ण प्रदेश (Human Environment Interactions The Tropical and The Subtropical Region)

Chapter – 6

मानव-पर्यावरण अन्योन्यक्रिया: उष्णकटिबंधीय एवं उपोष्ण प्रदेश

प्रश्न – उतर

अभ्यास

प्रश्न 1. निम्न प्रश्नों के उत्तर दीजिए –

(क) उस महाद्वीप का नाम बताएँ जो अमेज़न बेसिन में स्थित है?
उत्तर –
 अमेज़न बेसिन दक्षिणी अमेरिका महाद्वीप में स्थित है।

(ख) अमेज़न बेसिन के लोग कौन-सी फ़सल उपजाते है?
उत्तर –
 यहाँ के लोग छोटे-से क्षेत्र में वन के कुछ वृक्षों को काटकर अपने भोजन के लिए फसल उगाते हैं। यहाँ के पुरुष शिकार करते हैं तथा नदी में मछली पकड़ते हैं जबकि महिलाएँ फसलों का ध्यान रखती हैं। वे मुख्यतः टेपियोका, अनन्नास एवं शकरकंद उगाते हैं। यहाँ कॉफी, मक्का, एवं कोको जैसी नकदी फ़सल भी उगाई जाती है।

(ग) अमेज़न के वर्षावन में कौन-से पक्षी पाए जाते हैं?
उत्तर –
 यहाँ टूकन, गुंजन पक्षी, रंगीन पक्षत्ति वाले पक्षी एवं भोजन के लिए बड़ी चोंच वाले विभिन्न प्रकार के पक्षी जो भारत में पाए जाने वाले सामान्य पक्षियों से भिन्न होते हैं यहाँ पाए जाते हैं।

(घ) गंगा नदी के तट पर कौन से प्रमुख शहर स्थित हैं?
उत्तर –
 आबादी वाले शहर गंगा नदी के तट पर स्थित है। यहाँ बढ़े शहर एवं कस्बे स्थित है जिसमें हरिद्वार, इलाहबाद, कानपुर, वाराणसी, लखनऊ,पटना शामिल है।

(ड़) एक सींग वाले गैंडे कहाँ पाए जाते है?
उत्तर –
 एक सींग वाले गैंडे ब्रह्मपुत्र के मैदानों में पाया जाता है।

प्रश्न 2सही (√) उत्तर चिह्नित कीजिए –  

(क) टूकन क्या हैं?


(i) पक्षी
(ii) पशु
(iii) फसलें

उत्तर – पक्षी

(ख) मैनियाँक कहाँ का प्रमुख भोजन है?

(i) गंगा बेसिन
(ii) अफ्रीका
(iii) अमेज़न

उत्तर – अमेज़न

(ग) कोलकाता किस नदी के तट पर स्थित है?

(i) ऑरेंज
(ii) हुगली
(iii) भागीरथी

उत्तर – हुगली

(घ) देवदार एवं फ़र किसके प्रकार है?

(i) शंकुधारी वृक्ष
(ii) पर्णपाती वृक्ष
(iii) क्षूप

उत्तर – शंकुधारी वृक्ष

(ड़) बंगाल टाईगर कहाँ मिलते हैं?

(i) पर्वतों में
(ii) डेल्टा क्षेत्रों में
(iii) अमेज़न में

उत्तर – डेल्टा क्षेत्रों में

प्रश्न 3. निम्नलिखित स्तंभों को मिलाकर सही जोड़े बनाइए

(क) सूती कपड़े(i) असम
(ख) मलोका(ii) वेदिक कृषि
(ग) पिरान्या(iii) रेशम कीटपालन
(घ) रेशम कीट(iv) ढालू छत
(च) काजीरंगा(v) गंगा के मैदान
(vi) वाराणसी
(vii) मत्स्य

उत्तर –

(क) सूती कपड़े(v) गंगा के मैदान
(ख) मलोका(iv) ढालू छत
(ग) पिरान्या(vii) मत्स्य
(घ) रेशम कीट(i) असम
(च) वाराणसी(ii) वेदिक कृषि

प्रश्न 4. कारण बताइए –  

(क) वर्षावन लुप्त हो रहे हैं।
उत्तर –
 वर्षावन अमेज़न बेसिन में पाए जाते हैं। अमेजन बेसिन के लोगों का जीवन धीरे-धीरे बदल रहा है। पुराने समय में वन के अंदर पहुँचने के लिए नदी मार्ग ही एकमात्र उपाय था। 1970 में ट्रांस अमेज़न महामार्ग बनने से वर्षावन के सभी भागों तक पहुँचना संभव हो गया। अनेक स्थानों पर पहुँचने के लिए हवाईजहाजों तथा हेलीकॉप्टरों का उपयोग किया जाता है। इस प्रक्रिया के फलस्वरूप वहाँ की मूल आबादी को उस क्षेत्र से बाहर निकलकर नए क्षेत्र में बसना पड़ा, जहाँ वे अपने पौराणिक तरीके से खेती करते रहे। विकास की गतिविधियों के कारण जैविक विविधता वाले वर्षावन धीरे-धीरे नष्ट हो रहे हैं, ऐसा अनुमान है कि प्रतिवर्ष अमेज़न बेसिन के वर्षावन का बड़ा भाग लुप्त होता जा रहा है।

(ख) गंगा-ब्रह्मपुत्र के मैदानों में धान की कृषि होती है।
उत्तर –
 गंगा ब्रह्मपुत्र के मैदानों में धान की कृषि होती है क्योंकि यहाँ की मिट्टी बहुत उपजाऊ है। तथा धान यहाँ की मुख्य फसल है क्योंकि धान की खेती के लिए पर्याप्त जल की आवश्यकता होती है, यह उसी क्षेत्र में उगाया जाता है जहाँ अधिक वर्षा होती हैं। यहाँ उगायी जाने वाली अन्य फसलें गेहूँ, मक्का, ज्वार, चना एवं बाजरा हैं। गन्ना एवं जूट जैसी नगदी फसलें भी उगायी जाती हैं। मैदान के कुछ क्षेत्रों में केले के बागान भी देखे जाते हैं।

प्रश्न 5. मानचित्र कौशल –

(क) भारतीय प्रायद्वीप के रेखा मानचित्र पर गंगा, ब्रह्मपुत्र नदियों को उद्गम से मुहाने तक दर्शाएँ। दोनों नदियों की महत्वपूर्ण सहायक नदियों को भी दर्शाएँ।
उत्तर 

(ख) दक्षिण अमेरिका के राजनीतिक मानचित्र पर भूमध्य रेखा खींचें। उन देशो को चिह्नित करें जहाँ से भूमध्य रेखा गुजरती है।
उत्तर 

NCERT Solution Class 7th भूगोल Question Answer in Hindi
अध्याय – 1 पर्यावरण
अध्याय – 2 हमारी पृथ्वी के अंदर
अध्याय – 3 हमारी बदलती पृथ्वी
अध्याय – 4 वायु
अध्याय – 5 जल
अध्याय – 6 मानव-पर्यावरण अन्योन्यक्रिया : उष्णकटिबंधीय एवं उपोष्ण प्रदेश
अध्याय – 7 रेगिस्तान में जीवन
NCERT Solution Class 7th भूगोल MCQ in Hindi
अध्याय – 1 पर्यावरण
अध्याय – 2 हमारी पृथ्वी के अंदर
अध्याय – 3 हमारी बदलती पृथ्वी
अध्याय – 4 वायु
अध्याय – 5 जल
अध्याय – 6 मानव-पर्यावरण अन्योन्यक्रिया : उष्णकटिबंधीय एवं उपोष्ण प्रदेश
अध्याय – 7 रेगिस्तान में जीवन
NCERT Solution Class 7th भूगोल Notes in Hindi
अध्याय – 1 पर्यावरण
अध्याय – 2 हमारी पृथ्वी के अंदर
अध्याय – 3 हमारी बदलती पृथ्वी
अध्याय – 4 वायु
अध्याय – 5 जल
अध्याय – 6 मानव-पर्यावरण अन्योन्यक्रिया : उष्णकटिबंधीय एवं उपोष्ण प्रदेश
अध्याय – 7 रेगिस्तान में जीवन

You Can Join Our Social Account

YoutubeClick here
FacebookClick here
InstagramClick here
TwitterClick here
LinkedinClick here
TelegramClick here
WebsiteClick here