NCERT Solutions Class 7th Geography Chapter – 3 हमारी बदलती पृथ्वी (Our Changing Earth) Question & Answer in Hindi

NCERT Solutions Class 7th Geography Chapter – 3 हमारी बदलती पृथ्वी (Our Changing Earth)

TextbookNCERT/CBSE
Class 7th
Subject Social Science (भूगोल)
Chapter3rd
Chapter Nameहमारी बदलती पृथ्वी (Our Changing Earth)
CategoryClass 7th Social Science (भूगोल)
Medium Hindi
SourceLast Doubt
NCERT Solutions Class 7th Geography Chapter – 3 हमारी बदलती पृथ्वी (Our Changing Earth) Question & Answer in Hindi इस अध्याय में हम, हमारी बदलती पृथ्वी क्या है?, पृथ्वी की सतह में परिवर्तन का क्या कारण है?, क्षरण क्या है?, 100 साल में दुनिया कैसी होगी?, हमारे वर्तमान युग के दौरान पृथ्वी कैसे बदली थी?, पृथ्वी में कौन सा परिवर्तन सबसे तेज होता है?, हम पृथ्वी की कौन सी सतह पर रहते हैं?, पृथ्वी में कितनी सतह होती है?, पृथ्वी का असली नाम क्या है?, 2050 में पृथ्वी का क्या होगा?, पानी कैसे आया?, पृथ्वी किस चीज से बनी है?, पृथ्वी पर सबसे पुरानी चीज क्या है?, पृथ्वी 1 घंटे में कितनी बार घूमती है?, पृथ्वी का पहला प्राणी कौन है?, धरती का सबसे पहला जीव कौन सा है?, ब्रह्मांड कब तक रहेगा? इत्यादि के बारें में पढ़ेंगे।

NCERT Solutions Class 7th Geography Chapter – 3 हमारी बदलती पृथ्वी (Our Changing Earth)

Chapter – 3

हमारी बदलती पृथ्वी

प्रश्न – उतर

अभ्यास

प्रश्न 1. निम्न प्रश्नों के उत्तर दीजिए–

(क) प्लेटें क्यों घूमती है?
उत्तर
– पृथ्वी के अंदर पिघले हुए मैग्मा में होने वाली गति के कारण पृथ्वी के अंदर पिघला हुआ मैग्मा एक वृत्तीय रूप में घूमती रहती है। ये प्लेट हमेशा धीमी गति से चारों तरफ प्रत्येक वर्ष केवल कुछ मिलीमीटर (mm) के लगभग घूमती रहती है।

(ख) बहिर्जनिक एवं अंतर्जनित बल क्या है?
उत्तर
– जो बल पृथ्वी के आंतरिक भाग में घटित होते हैं, उन्हें अंतर्जनित बल कहते हैं। अंतर्जनित बल कभी आकस्मिक गति उत्पन्न करते हैं तो कभी धीमी गति उत्पन्न करते हैं।

(ग) अपरदन क्या है?
उत्तर
– पृथ्वी पर बहता हुआ जल, पवन, हिम जैसे विभिन्न घटकों के द्वारा होने वाले कटाव-छटाँव को अपरदन कहते हैं। जैसे – नदियों द्वारा V आकार की घाटी का निर्माण करना। पवनों द्वारा बरखान एवं छत्रक शैल का निर्माण करना।

(घ) बाढ़कृत मैदान का निर्माण कैसे होता है?
उत्तर
– कभी- कभी नदी अपने तटों से बाहर बहने लगती है। फलस्वरूप निकटवर्ती क्षेत्रों में बाढ़ आ जाती है। बाढ़ के कारण नदी के तटों के निकट वाले क्षेत्रों में महीन मिट्टी एवं निक्षेपण करती है। ऐसी मिट्टी एवं पदार्थों को अवसाद कहते हैं, इससे समतल उपजाऊ बाढकृत मैदान का निर्माण भी होता है।

(च) बालू टिब्बा क्या है?
उत्तर
– मरुस्थलीय भागों में पवनों के द्वारा रेत को एक स्थान से दूसरे स्थान पर बहाकर ले जाती है। जब पवन का बहाव रुकता है तो यह रेत गिरकर छोटी पहाड़ी बनाती है। इनको बालू टिब्बा कहते हैं।

(छ) समुद्री पुलिन का निर्माण कैसे होता है?
उत्तर
– समुद्री तरंगे (लहरें) किनारों पर अवसाद जमा करती रहती हैं। इन अवसादों के जमा होने से समुद्री पुलिन का निर्माण होता है।

(ज) चापझील क्या है?
उत्तर
– जब नदी टेढ़ी-मेढ़ी साँप के आकार में बहती है और जब नदी का बहाव तेज हो जाता है तो कुछ स्थानों में नदी कठोर चट्टान को भी काटकर सीधी बहने लगती है, जिससे विसर्प लूप नदी से कट जाते हैं और अलग झील बनाते हैं, जिसे चापझील या गोखुर झील कहते हैं।

प्रश्न 2. सही (√) उत्तर चिह्नित कीजिए–

(क) इनमें से कौन–सी समुद्री तरंग की विशेषता नहीं है?

(i) शैल
(ii) किनारा
(iii) समुद्री गुफा

उत्तर – (i) शैल

(ख) हिमनद की निक्षेपण विशेषता है-

(i) बाढ़कृत मैदान
(ii) पुलिन
(iii) हिमोढ़

उत्तर – (iii) हिमोढ़

(ग) पृथ्वी की आकस्मिक गतियों के कारण कौन – सी घटना होती है?

(i) ज्वालामुखी
(ii) वलन
(iii) बाढ़कृत मैदान

उत्तर – (i) ज्वालामुखी

(घ) छत्रक शैलें पाई जाती है-

(i) रगिस्तान में
(ii) नदी घाटी में
(iii) हिमनद में

उत्तर – (i) रेगिस्तान में

(च) चापझील कहाँ पाई जाती हैं-

(ii) हिमनद
(ii) नदी घाटी
(iii ) रेगिस्तान

उत्तर – (ii) नदी घाटी

प्रश्न 3. निम्नलिखित स्तंभों को मिलाकर सही जोड़े बनाइए–

(क) हिमनद(i) समुद्री तट
(ख) विसर्प(ii) छत्रक शैल
(ग) पुलिन(iii) बर्फ की नदी
(घ) बालू टिब्बा(iv) नदियाँ
(च) जलप्रपात(v) पृथ्वी का कंपन
(छ) भूकंप(vi) समुद्र भृगु
 (vii ) कठोर संस्तर शैल
 (viii) रेगिस्तान

उत्तर–

(क) हिमनद(iii) बर्फ की नदी
(ख) विसर्प(iv) नदियाँ
(ग) पुलिन(i) समुद्री तट
(घ) बालू टिब्बा(viii) रेगिस्तान 
(च) जलप्रपात(vii) कठोर संस्तर शैल
(छ) भूकंप(v)  पृथ्वी का कंपन

प्रश्न 4. कारण बताइए–

(क) कुछ शैल छत्रक के आकार में होते हैं।
उत्तर
– बहती हुई पवन में रेत के कण निचले भाग अर्थात पृथ्वी के सतह के साथ उड़ते है। ये कण रास्ते में आने वाली चट्टान का अपरदन करते हैं। इसलिए पवन के रास्ते में आने वाली शैल के निचले भाग का अपरदन ज्यादा होता है और शैल छतरी के आकार की होती है। इसे छत्रक शैल कहते है।

(ख) बाढ़कृत मैदान बहुत उपजाऊ होते हैं।
उत्तर
– बाढ़ के कारण नदी के तटवर्ती भागों में महीन मिट्टी एवं अन्य पदार्थों का निक्षेपण होता है। इन्हें अवसाद कहते हैं। इन अवसादों से बनी मिट्टी बहुत उपजाऊ होती है। इसलिए बाढ़कृत मैदान बहुत उपजाऊ होते हैं।

(ग) समुद्री गुफा स्टैक के रूप में परिवर्तित हो जाती है।
उत्तर
– समुद्री गुफा स्टैक के रूप में परिवर्तित हो जाती है। समुद्री गुफाओं के बड़े होते जाने पर इनमें केवल छत ही बची रह जाती है। लगातार अपरदन होते रहने से छत भी टूट जाती है। केवल दीवार बची रह जाती है। इस बची दीवार को स्टैक कहते हैं।

(घ) भूकंप के दौरान इमारतें गिरती हैं।
उत्तर
– भूकंप के दौरान इमारतें गिरती हैं। भूकंप के समय भूकंपीय तरंगे केंद्र से बाहर की ओर गमन करती हैं। इन तरंगों के कंपन से इमारतें काँपने लगती हैं और गिरने लगती हैं।

प्रश्न 5. क्रियाकलाप

नीचे दिए गए चित्रों को देखें। यह नदी द्वारा निर्मित स्थलाकृतियाँ है। इन्हें पहचानिए एवं बताइए कि ये नदी के अपरदन एवं निक्षेपण अथवा दोनों का परिणाम है।
उत्तर
– पहले चित्र की स्थलाकृति जल प्रपात है अथवा अपरदन का प्रकार है।
दूसरा चित्र की स्थलाकृति नदी विसर्प है अथवा अपरदन एवं निक्षेपण का प्रकार है।
तीसरे चित्र की स्थलाकृति मैदान है अथवा निक्षेपण का प्रकार है।

NCERT Solution Class 7th भूगोल Question Answer in Hindi
अध्याय – 1 पर्यावरण
अध्याय – 2 हमारी पृथ्वी के अंदर
अध्याय – 3 हमारी बदलती पृथ्वी
अध्याय – 4 वायु
अध्याय – 5 जल
अध्याय – 6 मानव-पर्यावरण अन्योन्यक्रिया : उष्णकटिबंधीय एवं उपोष्ण प्रदेश
अध्याय – 7 रेगिस्तान में जीवन
NCERT Solution Class 7th भूगोल MCQ in Hindi
अध्याय – 1 पर्यावरण
अध्याय – 2 हमारी पृथ्वी के अंदर
अध्याय – 3 हमारी बदलती पृथ्वी
अध्याय – 4 वायु
अध्याय – 5 जल
अध्याय – 6 मानव-पर्यावरण अन्योन्यक्रिया : उष्णकटिबंधीय एवं उपोष्ण प्रदेश
अध्याय – 7 रेगिस्तान में जीवन
NCERT Solution Class 7th भूगोल Notes in Hindi
अध्याय – 1 पर्यावरण
अध्याय – 2 हमारी पृथ्वी के अंदर
अध्याय – 3 हमारी बदलती पृथ्वी
अध्याय – 4 वायु
अध्याय – 5 जल
अध्याय – 6 मानव-पर्यावरण अन्योन्यक्रिया : उष्णकटिबंधीय एवं उपोष्ण प्रदेश
अध्याय – 7 रेगिस्तान में जीवन

You Can Join Our Social Account

YoutubeClick here
FacebookClick here
InstagramClick here
TwitterClick here
LinkedinClick here
TelegramClick here
WebsiteClick here