NCERT Solutions Class 7th Geography Chapter – 4 वायु (Air) Notes in Hindi

NCERT Solution Class 7th Geography Chapter – 4 वायु (Air)

TextbookNCERT
Class 7th
Subject Geography Social Science
Chapter4th
Chapter Nameवायु (Air)
CategoryClass 7th Social Science Geography 
Medium Hindi
SourceLast Doubt
NCERT Solutions Class 7th Geography Chapter – 4 वायु (Air) Notes in Hindi जिसमे हम वायु के गुण क्या है?, वायु का दूसरा नाम क्या है?, शरीर में कितने वायु है?, मनुष्य का वायु कितना होता है?, वायु कौन सा तत्व है?, वायु के पांच उपयोग क्या है?, वायु से हल्का क्या होता है?, वायु के देवता कौन है?, वायु के 5 घटक कौन से हैं?, वायु किसका पुत्र था?, शरीर में हवा कहां होती है?, क्या हमारे शरीर के अंदर हवा है?, शरीर में प्राण कहाँ रहता है?, वायु में सबसे ज्यादा क्या होता है?, शरीर के लिए वायु का क्या महत्व है?,शुद्ध हवा को क्या कहते हैं?, हवा में कितनी गैसें हैं?, वायु का प्रमुख भाग क्या हैं?, वायु के चार प्रकार क्या है?, वायु देव का जन्म कैसे हुआ?, ऊपर से कोई हवा में क्या देख सकता , छाती से हवा कैसे निकलती है? हवा में दिखाई क्यों नहीं देता?, शरीर में वायु का मार्ग क्या है?, हमें हवा का भार क्यों महसूस नहीं होता है? इत्यादि के बारे में विस्तार से पढेंगें।

NCERT Solution Class 7th Geography अध्या Chapter – 4 वायु (Air)

Chapter – 4

वायु

Notes

वायुमंडल किसे कहते है? – हमारी पृथ्वी चारों ओर से वायु घनी चादर से ही है जिसे वायुमंडल कहते हैं पृथ्वी पर सभी जीव जीवित रहने के लिए वायुमंडल पर निर्माण है। यह हमें सांस लेने के लिए वायु प्रदान करता है एवं सूर्या की किरणों के हानिकारक प्रभाव से हमारी रक्षा करता है। यदि सुरक्षा की यह चादर ना हो तो हमारी दिन के समय सूर्य की गर्मी के तापमान से जल सकते हैं।

हवा के घटक कौन-कौन से हैं? – हवा कई गैसों का मिश्रण है, जैसे ऑक्सीजन, कार्बन डाइऑक्साइड, नाइट्रोजन, आदि। वायुमंडल का अधिकांश हिस्सा नाइट्रोजन (78%) और ऑक्सीजन (21%) से बना है। बाकी बचे हुए 1 प्रतिशत में कार्बन डाइऑक्साइड (0.03%), आर्गन (0.93%) और अन्य गैसें रहती हैं। इन गैसों के अलावा, हवा में धूलकण और जलवाष्प रहती है।

नाइट्रोजन क्या होता है? – यह गैस वायुमंडल में सबसे प्रचुर मात्रा में रहती है। पादपों को प्रोटीन बनाने के लिए नाइट्रोजन की जरूरत पड़ती है। पादप हवा से गैसीय नाइट्रोजन नहीं ले पाते हैं। कुछ पादपों की जड़ों में कुछ बैक्टीरिया रहते हैं जो नाइट्रोजन को उस रूप में बदल देते हैं ताकि पादप मिट्टी से नाइट्रोजन ले सकें।

ऑक्सीजन क्या होता है? – यह वायुमंडल की दूसरी सबसे प्रचुर मात्रा वाली गैस है। लगभग हर सजीव को सांस लेने के लिए ऑक्सीजन की जरूरत पड़ती है। हरे पादप प्रकाश संश्लेषण के दौरान ऑक्सीजन छोड़ते हैं।

कार्बन डाइऑक्साइड से आप क्या समझते है? – हरे पादप जब अपना भोजन बनाते हैं तो कार्बन डाइऑक्साइड का इस्तेमाल करते हैं। अधिकतर सजीव श्वसन के बाद कार्बन डाइऑक्साइड छोड़ते हैं।

आपने देखा कि अधिकतर सजीव श्वसन के लिए ऑक्सीजन इस्तेमाल करते हैं और उसके बाद कार्बन डाइऑक्साइड छोड़ते हैं। आपने यह भी देखा कि हरे पादप प्रकाश संश्लेषण के बाद ऑक्सीजन छोड़ते हैं। इस तरह हरे पादप, वायुमंडल में ऑक्सीजन और कार्बन डाइऑक्साइड के बीच संतुलन बनाए रखते हैं। यदि पृथ्वी पर पादपों की संख्या कम हो जाएगी तो यह संतुलन बिगड़ जाएगा। जब हम ईंधन का दहन करते हैं तो भारी मात्रा में कार्बन डाइऑक्साइड उत्पन्न करते हैं। इससे वायुमंडल में कार्बन डाइऑक्साइड की मात्रा बढ़ जाती है जिससे मौसम पर बुरे असर पड़ते हैं।

वायुमंडल की कितने परतें होती है?

वायुमंडल की पाँच परतें होती हैं:

1. क्षोभमंडल (troposphere)
2. समतापमंडल (stratosphere)
3. मध्यमंडल (Mesosphere)
4. वाह्य वायुमंडल (Thermosphere)
5. बहिर्मंडल (Exosphere)

क्षोभमंडल किसे कहते है? – यह परत वायुमंडल की सबसे महत्त्वपूर्ण परत है। इसकी औसत ऊँचाई 13 किलोमीटर है। हम इसी मंडल में मौजूद वायु में साँस लेते हैं। मौसम की लगभग सभी घटनाएँ जैसे- वर्षा, कुहरा एवं ओलावर्षण इसी परत के अंदर होती हैं।

समतापमंडल किसे कहते है? – क्षोभमंडल के ऊपर का भाग समताप मंडल कहलाता है। यह लगभग 50 किलोमीटर की ऊँचाई तक फैला है। यह परत बादलों एवं मौसम संबंधी घटनाओं से लगभग मुक्त होती है। इसके फलस्वरूप यहाँ की परिस्थितियाँ हवाई जहाज़ उड़ाने के लिए आदर्श होती हैं। समताप मंडल की एक महत्त्वपूर्ण विशेषता यह है कि इसमें ओज़ोन गैस की परत होती है। यह परत सूर्य से आने वाली हानिकारक गैसों से हमारी रक्षा करती है।

मध्यमंडल किसे कहते है? – यह वायुमंडल की तीसरी परत है। यह समताप मंडल के ठीक ऊपर होती है। यह लगभग 80 किलोमीटर की ऊँचाई तक फैली है। अंतरिक्ष से प्रवेश करने वाले उल्का पिंड इस परत में आने पर जल जाते हैं।

बाह्य वायुमंडल किसे कहते है? – बाह्य वायुमंडल में बढ़ती ऊँचाई के साथ तापमान अत्यधिक तीव्रता से बढ़ता है । आयन मंडल इस परत का एक भाग है। यह 80 से 400 किलोमीटर तक फैला है। रेडियो संचार के लिए इस परत का उपयोग होता है। वास्तव में पृथ्वी से प्रसारित रेडियो तरंगें इस परत द्वारा पुनः पृथ्वी पर परावर्तित कर दी जाती हैं।

बहिर्मंडल किसे कहते है? – वायुमंडल की सबसे ऊपरी परत को बहिर्मंडल के नाम से जाना जाता है। यह वायु की पतली परत होती है। हल्की गैसें जैसे- हीलियम एवं हाइड्रोजन यहीं से अंतरिक्ष में तैरती रहती हैं।

मौसम एवं जलवायु किसे कहते हैं?
मौसम किसी स्थान के वातावरण की सूचना देती है जैसे कि वह की मौसम गर्म ,ठंडा और शुष्क है आई है। तो उस स्थान की जानकारी हमें मौसम के द्वारा प्राप्त होती है। यह दिन प्रतिदिन बदल सकता है।

जलवायु स्थान पर लंबे समय तक पाए जाने वाले तापमान वर्षा, आर्द्रता, शुष्कता आदि का औसत उस स्थान की जलवायु कहलाती है।

तापमान किसे कहते हैं? – आप प्रतिदिन जिस तापमान का अनुभव करते हैं वह वायुमंडल का तापमान होता है बाजू में ताप एवं शीतलता के परिणाम को तापमान कहते है

NCERT Solution Class 7th भूगोल Notes in Hindi
अध्याय – 1 पर्यावरण
अध्याय – 2 हमारी पृथ्वी के अंदर
अध्याय – 3 हमारी बदलती पृथ्वी
अध्याय – 4 वायु
अध्याय – 5 जल
अध्याय – 6 मानव-पर्यावरण अन्योन्यक्रिया : उष्णकटिबंधीय एवं उपोष्ण प्रदेश
अध्याय – 7 रेगिस्तान में जीवन
NCERT Solution Class 7th भूगोल Question Answer in Hindi
अध्याय – 1 पर्यावरण
अध्याय – 2 हमारी पृथ्वी के अंदर
अध्याय – 3 हमारी बदलती पृथ्वी
अध्याय – 4 वायु
अध्याय – 5 जल
अध्याय – 6 मानव-पर्यावरण अन्योन्यक्रिया : उष्णकटिबंधीय एवं उपोष्ण प्रदेश
अध्याय – 7 रेगिस्तान में जीवन
NCERT Solution Class 7th भूगोल MCQ in Hindi
अध्याय – 1 पर्यावरण
अध्याय – 2 हमारी पृथ्वी के अंदर
अध्याय – 3 हमारी बदलती पृथ्वी
अध्याय – 4 वायु
अध्याय – 5 जल
अध्याय – 6 मानव-पर्यावरण अन्योन्यक्रिया : उष्णकटिबंधीय एवं उपोष्ण प्रदेश
अध्याय – 7 रेगिस्तान में जीवन

You Can Join Our Social Account

YoutubeClick here
FacebookClick here
InstagramClick here
TwitterClick here
LinkedinClick here
TelegramClick here
WebsiteClick here