NCERT Solution Class 7th Social Science (Civics) Chapter – 3 राज्य शासन कैसे काम करता है (How The State Government Works) Notes in Hindi

NCERT Solution Class 7th Social Science (Civics) Chapter – 3 राज्य शासन कैसे काम करता है (How The State Government Works)

TextbookNCERT
Class 7th
Subject Civics
Chapter3rd
Chapter Nameराज्य शासन कैसे काम करता है (How The State Government Works)
CategoryClass 7th social science (civics)
MediumHindi
SourceLast Doubt
NCERT Solution Class 7th Social Science (Civics) Chapter – 3 राज्य शासन कैसे काम करता है (How the State Government Works) Notes in hindi राज्य सरकार कैसे काम करती है?, राज्य शासन कैसे काम करता है नोट्स?, राज्य सरकार कक्षा 7 कैसे काम करती है?, विधायक कक्षा 7 क्या है?, राज्य सरकार को कौन चलाता है?, आदि इसके बारे में हम विस्तार से पढ़ेंगे।

NCERT Solution Class 7th Social Science (Civics) Chapter – 3 राज्य शासन कैसे काम करता है (How the State Government Works)

Chapter – 3

राज्य शासन कैसे काम करता है

Notes

विधायक (MLA)

• विधायक का चुनाव जनता करती है, इसलिए यह कहा जाता है कि विधायक जनता के प्रतिनिधि होते हैं।

• भारत के हर राज्य में एक विधानसभा होती है। हर राज्य को विभिन्न निर्वाचन क्षेत्रों में बाँटा गया है।

• हर निर्वाचन क्षेत्र की जनता अपने विधायक का चुनाव करती है।

• जिस राजनीतिक दल के विधायक बहुमत में होते हैं उस दल की सरकार बनती है। अन्य राजनीतिक दल मिलकर विपक्ष का गठन करते हैं।

• इसे समझने के लिए दिल्ली का उदाहरण लेते हैं। दिल्ली विधानसभा में विधायकों की कुल संख्या 70 है। 70 का आधा 35 होता है।

• जिस राजनीतिक दल के 35 से अधिक विधायक होंगे उसी राजनीतिक दल की सरकार बनेगी।

निर्वाचन क्षेत्र – इसका तात्पर्य एक निश्चित क्षेत्र से है, जहाँ रहने वाले सभी मतदाता अपना प्रतिनिधि चुनते हैं। उदाहरण के लिए यह कोई पंचायत का वार्ड या वह क्षेत्र हो सकता है, जो विधान सभा सदस्य चुनता है।

बहुमत – जब किसी समूह के आधे से अधिक संख्या में लोग किसी निर्णय या विचार से सहमत हों। इसे साधारण बहुमत भी कहा जाता है।

विरोधी दल क्या है – इसका अर्थ उन चुने हुए प्रतिनिधियों से है, जो सत्ता पक्ष के सदस्य नहीं हैं और जिनकी भूमिका सरकारी निर्णयों और कार्यों पर प्रश्न उठाने और विधानसभा में विचार के लिए नए मुद्दे उठाने की होती है।

मुख्यमंत्री (CM)

जिस राजनीतिक दल की सरकार बनती है उसके विधायक मिलकर अपने नेता का चुनाव करते हैं।

सत्ताधारी दल के विधायकों का नेता मुख्यमंत्री बनता है।

मुख्यमंत्री की नियुक्ति राज्यपाल करता है लेकिन राज्यपाल उसी व्यक्ति को सरकार बनाने का न्यौता दे सकता है जिसके पास बहुमत का समर्थन हो।

मुख्यमंत्री अपने मंत्रियों की नियुक्ति करके मंत्रीपरिषद का गठन करता है।

मंत्रीपरिषद का मुखिया, मुख्यमंत्री होता है। विधायक ही मंत्री बनते हैं।

विधानसभा – जिस स्थान पर सभी विधायक शासन संबंधी मंत्रणा करने के लिए, नये कानून बनाने या पुराने कानून में बदलाव के लिए नियमित रूप से इकट्ठा होते हैं उस स्थान को विधानसभा कहते हैं।

विधानसभा में विभिन्न मुद्दों पर बहस होती है, सवाल पूछे जाते हैं और सलाह दी जाती है। संबंधित मंत्री को उन सवालों के जवाब देने होते हैं।

सरकार – सरकार एक विशाल संस्था होती है जिसके विभिन्न अंग होते हैं। यहाँ पर हम दो मुख्य अंगों, विधायिका और कार्यपालिका के बारे में जानेंगे।

हिमाचल प्रदेश में 2017 में हुए विधानसभा चुनाव के परिणाम

राजनीतिक दल ………………… चुने गए सदस्यों की संख्या
भारतीय जनता पार्टी (बी.जे.पी.) ………………… 44
इंडियन नेशनल काँग्रेस (आई. एन.सी.) ………………… 21
कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्ससिस्ट) ………………… 1
निर्दलीय (जो किसी पार्टी के नहीं हैं।) ………………… 2
कुल योग ………………………………… 68

विधायिका – सभी विधायक मिलकर विधायिका का गठन करते हैं। विधायिका की जवाबदेही जनता के प्रति होती है क्योंकि विधायक जनता द्वारा चुनकर आते हैं। विधायिका के दो काम होते हैं। एक काम है सरकार के कामकाज की समीक्षा करना और दूसरा काम है कानून बनाना।

विधानसभा में बहस कैसे और क्यों होती हैं

• विधानसभा की बहसों में विधायक अपनी राय व्यक्त कर सकते हैं, संबंधित विषय पर प्रश्न पूछ सकते हैं या सुझाव दे सकते हैं कि सरकार को इस संबंध में क्या करना चाहिए।

• सदस्य इस विषय पर जो भी प्रतिक्रिया व्यक्त करना चाहें, कर सकते हैं।

• इसके बाद मंत्री प्रश्नों के उत्तर देते हैं और सदन को आश्वस्त करते हैं कि ज़रूरी कदम उठाए जा रहे हैं।

शासन की कार्यप्रणाली

• केवल विधानसभा में ही सरकार के काम के बारे में टीका-टिप्पणी और सरकार से कार्रवाई करने की माँग नहीं की जाती।

• आप नियमित रूप से अखबारों, टी.वी. चैनलों और अन्य संगठनों को सरकार के बारे में बातें करते देखते हैं।

• लोकतंत्र में अनेक माध्यमों द्वारा लोग “अपने विचार व्यक्त करते हैं और कार्रवाई करते हैं।

कार्यपालिका – सरकार के काम को अमल में लाना ही कार्यपालिका का काम है।

कार्यपालिका के दो मुख्य अंग होते हैं-

1. मंत्रीपरिषद
2. नौकरशाही

• मंत्रीपरिषद शासन के बारे में अहम फैसले लेता है और जरूरी निर्देश जारी करता है।

• नौकरशाही का काम है उन निर्देशों को मूर्तरूप देना। विभिन्न कामों को मूर्त रूप देने के लिए सरकार में कई विभाग होते हैं।

• हर विभाग में नौकरशाहों की टीम होती है। हर विभाग में एक मुख्य नौकरशाही होता है जिसे कैबिनेट सेक्रेटरी कहते हैं।

• इन सभी कैबिनेट सेक्रेटरी का मुखिया चीफ सेक्रेटरी कहलाता है।

• इन नौकरशाहों का मुखिया संबंधित मंत्री के अधीन होता है।

• विभिन्न विभागों के कुछ उदाहरण हैं: लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी), स्वास्थ्य विभाग, कृषि विभाग, शिक्षा विभाग, आदि।

प्रेस कॉन्फ्रेंस

कई बार मंत्री या मुख्यमंत्री मीडिया कर्मियों को संबोधित करते हैं। इस बैठक को प्रेस कॉन्फ्रेंस कहते हैं।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में मीडिया कर्मी सवाल पूछते हैं और मंत्री उन सवालों के जवाब देते हैं।

मीडिया कर्मी जनता की जरूरतों के मुद्दों पर सवाल पूछकर अपनी पूरी जिम्मेदारी निभाते हैं।

प्रेस कॉन्फ्रेंस विपक्ष के नेताओं द्वारा भी की जाती है।

NCERT Solution Class 7th राजनीतिक शास्त्र All Chapter’s Notes in Hindi
अध्याय – 1 समानता
अध्याय – 2 स्वास्थ्य में सरकार की भूमिका
अध्याय – 3 राज्य शासन कैसे काम करता है
अध्याय – 4 लड़के और लड़कियों के रूप में बड़ा होना
अध्याय – 5 औरतों ने बदली दुनिया
अध्याय – 6 संचार माध्यमों को समझना
अध्याय – 7 हमारे आस-पास के बाजार
अध्याय – 8 बाजार में एक कमीज
NCERT Solution Class 7th राजनीतिक शास्त्र All Chapter’s Question & Answer in Hindi
अध्याय – 1 समानता
अध्याय – 2 स्वास्थ्य में सरकार की भूमिका
अध्याय – 3 राज्य शासन कैसे काम करता है
अध्याय – 4 लड़के और लड़कियों के रूप में बड़ा होना
अध्याय – 5 औरतों ने बदली दुनिया
अध्याय – 6 संचार माध्यमों को समझना
अध्याय – 7 हमारे आस-पास के बाजार
अध्याय – 8 बाजार में एक कमीज
NCERT Solution Class 7th राजनीतिक शास्त्र All Chapter’s MCQ in Hindi
अध्याय – 1 समानता
अध्याय – 2 स्वास्थ्य में सरकार की भूमिका
अध्याय – 3 राज्य शासन कैसे काम करता है
अध्याय – 4 लड़के और लड़कियों के रूप में बड़ा होना
अध्याय – 5 औरतों ने बदली दुनिया
अध्याय – 6 संचार माध्यमों को समझना
अध्याय – 7 हमारे आस-पास के बाजार
अध्याय – 8 बाजार में एक कमीज

You Can Join Our Social Account

YoutubeClick here
FacebookClick here
InstagramClick here
TwitterClick here
LinkedinClick here
TelegramClick here
WebsiteClick here