भारत का संविधान किसने लिखा था Who wrote the Constitution of India?

भारत का संविधान किसने लिखा था? Who wrote the Constitution of India?

  1. सरदार वल्लभभाई पटेल
  2. डॉक्टर सच्चिदानंद सिन्हा
  3. डॉक्टर भीमराव अंबेडकर
  4. पंडित जवाहरलाल नेहरू

Ans – डॉक्टर भीमराव अंबेडकर

भारत का संविधान लिखने का श्रेय डॉ. भीमराव अंबेडकर को दिया जाता है, जो संविधान सभा की प्रारूप समिति (Drafting Committee) के अध्यक्ष थे। उन्हें “संविधान के जनक” के रूप में भी जाना जाता है।

हालांकि, संविधान को भौतिक रूप से अपने हाथ से लिखने वाले व्यक्ति प्रेम बिहारी नारायण रायजादा थे। उन्होंने इसे इटैलिक शैली में लिखा था।

संविधान सभा में कुल 389 सदस्य थे. इनमें से 292 प्रतिनिधि ब्रिटिश भारत के 11 प्रांतों से, 4 प्रतिनिधि चीफ कमीश्नरी के चार प्रांतों (दिल्ली, अजमेर-मारवाड़, कुर्ग और ब्रिटिश बलूचिस्तान) से, और 93 प्रतिनिधि भारतीय रियासतों से थे.

संविधान सभा की प्रमुख समितियों में शामिल सदस्य और उनके अध्यक्ष निम्नलिखित थे

  • प्रारूप समिति: डॉ. भीमराव अंबेडकर (अध्यक्ष)
  • संघ शक्ति समिति: पंडित जवाहरलाल नेहरू
  • प्रांतीय संविधान समिति: सरदार वल्लभभाई पटेल
  • मौलिक अधिकार समिति: सरदार वल्लभभाई पटेल
  • प्रक्रिया समिति: डॉ. राजेंद्र प्रसाद
  • राज्य समिति: पंडित जवाहरलाल नेहरू