NCERT Solutions Class 7th गृह विज्ञान (Home Science) Chapter – 2 हमारा भोजन Question Answer

NCERT Solutions Class 7th गृह विज्ञान (Home Science) Chapter – 2 हमारा भोजन

TextbookNCERT
Class  7th
Subject गृह विज्ञान
Chapter 2nd
Chapter Nameहमारा भोजन
CategoryClass 7th गृह विज्ञान
Medium Hindi
SourceLast Doubt
NCERT Solutions Class 7th गृह विज्ञान (Home Science) Chapter – 2 हमारा भोजन Question Answer इस अध्याय में हम हमारा भोजन, आहार आयोजन क्यों किया जाता है?, भोजन में विभिन्नता कैसे लाई जाती है?, तुम दोपहर के भोजन में स्कूल के लिए क्या-क्या लाते है?, बाज़ार का चुनाव, खाद्य पदार्थ की आवश्यकता, क्रय सूची, क्रय सूची बनाना क्यों आवश्यक है?,रसोईघर में सुरक्षा के नियमों का पालन करना क्यों आवश्यक है? आदि इसके बारे में हम विस्तार से पढ़ेंगे।

NCERT Solutions Class 7th गृह विज्ञान (Home Science) Chapter – 2 हमारा भोजन

Chapter – 2

हमारा भोजन

प्रश्न – उत्तर

प्रश्न 1. आहार-आयोजन क्यों किया जाता है?
उत्तर- (1) आहार आयोजन इसलिए किया जाता है कि गृहिणी घर के सब सदस्यों को संतुष्ट कर सके और उनकी आवश्कतानुसार उन्हें उपयुक्त भोजन प्रदान कर सके।

(2) आहार आयोजन से धन की बचत होती है क्योंकी अधिक मात्रा मे वस्तुएं खरीदने से सस्ती मिलती हैं और उन्हें लाने के लिए एक ही बार किराया खर्च होता है।

प्रश्न 2. भोजन में विभिन्नता कैसे लाई जा सकती है?
उत्तर- भोजन मे विभिन्नता लाने के लिए भोजन पकाने की विभिन्न विधियाँ प्रयोग में लानी चाहिए। अलग-अलग समय के लिए भिन्न-भिन्न भोज्य पदार्थों का होना भी आवश्यक है।

प्रश्न 3. तुम दोपहर के भोजन में स्कूल के लिए क्या-क्या लाते हो तथा क्यों?
उत्तर- हम दोपहर के भोजन में रोटी, पराठे, चावल, दाल, सब्जी तथा ब्रेड लाते है क्योंकि आपका रक्त शर्करा का स्तर बढ़ जाता है, जिससे आपको शेष दिन के लिए आवश्यक ऊर्जा मिलती है।

प्रश्न 4. खाद्य सामग्री खरीदते समय बाजार का चुनाव कैसे करोगे?
उत्तर- खाद्य सामग्री खरीदते समय हमे निम्नलिखित बातों का ध्यान रखना चाहिए।

(1) बाज़ार का चुनाव – परिवार की आवश्यकता, सुविधा, पसन्द और खाद्य पदार्थ की किस्म के अनुसार बाज़ार का चुनाव करना चाहिए।

(2) खाद्य पदार्थ की आवश्यकता – खाद्य पदार्थ केवल आवश्यकता होने पर ही खरीदना चाहिए।

(3) क्रय सूची – आवश्यकता से अधिक खरीदारी से बचने के लिए आहार योजना के आधार पर क्रय सूची बनाना आवश्यक है।

प्रश्न 5. क्रय सूची बनाना क्यों आवश्यक है?
उत्तर- खाद्य पदार्थों की खरीदारी से पहले आहार योजना के आधार पर क्रय सूची बनानी आवश्यक है क्योंकी क्रय सूची न बनाने पर कभी-कभी कम आवश्यकता के खाद्य पदार्थ खरीद लिए जाते हैं तथा आवश्यकता के खाद्य पदार्थ नहीं खरीद पते हैं।

प्रश्न 6. अनाज व दालें खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
उत्तर- अनाज व दालें खरीदते समय हमे यह ध्यान रखना चाहिए की इनके दाने साफ चमकदार, धब्बों व कीड़े रहित होने चाहिए। कीड़े लगे दानों में छेद होते हैं। इनमे मिट्टी, रेत, पत्थर, तिनके नही होने चाहिए आदि।

प्रश्न 7. जड़ वाली तथा हरी पत्तेदार सब्जियाँ खरीदते समय किन बातों को ध्यान मे रखना आवश्यक है?
उत्तर- (1) जड़ वाली सब्जियां खरीदते समय यह ध्यान में रखना चाहिए की सब्जियां जैसे आलु, प्याज, गाजर, मूली आदि ठोस, कड़ी व भारी होनी चाहिए।

(2) हरी पत्तेदार सब्ज़ियाँ जैसे पालक, सरसो, मेथी धनिया आदि के पत्ते चमकीले, गहरे हरे रंग के, साफ, कड़े व ताज़े होने चाहिए।

प्रश्न 8. रसोईघर में सुरक्षा के नियमों का पालन करना क्यों आवश्यक है?
उत्तर- रसोईघर मे काम करते समय कई बार जरा सी असावधानी के कारण दुर्घटना घट जाती हैं जो जानलेवा हो सकती हैं। अत: रसोईघर में काम करते समय सुरक्षा सम्बन्धी नियमों का पालन करना अति आवश्यक है।

प्रश्न 9. गैस (ईंधन) का प्रयोग करते समय क्या-क्या सावधानियां रखना आवश्यक है?
उत्तर- गैस का प्रयोग करते समय निम्नलिखित सावधानियाँ रखना आवश्यक है –

1. गैस सिलेंडर को हमेशा सीधा खड़ां रखना चाहिए।
2. सिलेंडर को चूल्हे अंगीठी व स्टोव जलने के स्थान पर नहीं रखना चाहिए।
3. गैस चूल्हा हमेशा सिलेंडर से अधिक ऊँचाई पर रखना चाहिए।
4. गैस का प्रयोग करते समय ही नॉब को खोलना चाहिए।
5. काम करने के बाद रेगुलेटर नॉब अवश्य बंद करना चाहिए।

प्रश्न 10. प्रेशर कुकर का प्रयोग करते समय किन किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?

उत्तर- प्रेशर कूकर का प्रयोग करते समय कुछ विशेष सावधानियां रखना आवश्यक है-

1. प्रेशर कूकर 2/3 भाग से अधिक नही भरना चाहिए।

2. इसे प्रयोग में लाने से पहले रबड़ के छल्ले व सुरक्षा वाल्ब का निरीक्षण करना चाहिए।

3. आग से उतारने के बाद प्रेशर कूकर को भाप निकलने के बाद ही खोलना चाहिए।

NCERT Solution Class 7th गृह विज्ञान All Chapters Question Answer
Chapter – 1 वातावरण की स्वच्छता
Chapter – 2 हमारा भोजन
Chapter – 3 वस्त्रो की स्वच्छता
Chapter – 4 सिलाई कढ़ाई एवं बुनाई
Chapter – 5 गृह परिचर्या
Chapter – 6 उपभोक्ता संरक्षण
Chapter – 7 विद्यालय में आपसी सम्बन्ध
NCERT Solution Class 7th गृह विज्ञान (Home Science) All Chapters Notes
Chapter – 1 वातावरण की स्वच्छता
Chapter – 2 हमारा भोजन
Chapter – 3 वस्त्रो की स्वच्छता
Chapter – 4 सिलाई कढ़ाई एवं बुनाई
Chapter – 5 गृह परिचर्या
Chapter – 6 उपभोक्ता संरक्षण
Chapter – 7 विद्यालय में आपसी सम्बन्ध
NCERT Solution Class 7th गृह विज्ञान (Home Science) All Chapters MCQ
Chapter – 1 वातावरण की स्वच्छता
Chapter – 2 हमारा भोजन
Chapter – 3 वस्त्रो की स्वच्छता
Chapter – 4 सिलाई कढ़ाई एवं बुनाई
Chapter – 5 गृह परिचर्या
Chapter – 6 उपभोक्ता संरक्षण
Chapter – 7 विद्यालय में आपसी सम्बन्ध

You Can Join Our Social Account

YoutubeClick here
FacebookClick here
InstagramClick here
TwitterClick here
LinkedinClick here
TelegramClick here
WebsiteClick here