NCERT Solution Class 6th Maths Chapter – 9 आँकड़ों का प्रबंधन (Data Handling) Examples in Hindi

NCERT Solutions Class 6th Maths Chapter – 9 आंकड़ों का प्रबंधन (Data Handling)

TextbookNCERT
Class 6th
Subject गणित (Mathematics)
Chapter9th
Chapter Nameआँकड़ों का प्रबंधन (Data Handling)
CategoryClass 6th गणित Example
Medium Hindi
SourceLast Doubt

NCERT Solutions Class 6th Maths Chapter – 9 आंकड़ों का प्रबंधन (Data Handling) हम इस अध्याय में आँकड़ों का अभिलेखन, आँकड़ों का संगठन, चित्रालेख व चित्रालेख की व्याख्या, दंड आरेख और दंड आलेख इत्यादि के बारे में पढ़ेंगे और जानने के साथ-साथ NCERT Solutions Class 6th Maths Chapter – 9 आंकड़ों का प्रबंधन प्रश्नावली के सभी प्रश्न उत्तर को करेंगे।

NCERT Solutions Class 6th Maths Chapter – 9 आंकड़ों का प्रबंधन (Data Handling)

Chapter – 9

आँकड़ों का प्रबंधन

Examples

उदाहरण 1. दोपहर के भोजन योजना के लिए एक शिक्षक प्रत्येक विद्यार्थी के भोजन की रुचि जानना चाहता है। शिक्षक इस सूचना को एकत्रित करने का कार्य मारिया को सौंपता है। मारिया इसे एक कागज़ और एक पेंसिल लेकर करती है। भोजन की रुचियों को एक स्तंभ में लिखकर वह प्रत्येक विद्यार्थी की रुचि के लिए उस रुचि के सामने एक खड़ी लकीर (|) अंकित करती है।

भोजन – रुचिविद्यार्थियों की संख्या
केवल चावल| | | | | | | | | | | | | | | | | 
केवल रोटी| | | | | | | | | | | | | 
चावल और रोटी दोनों| | | | | | | | | | | | | | | | | | | | 

हल: उपरोक्त सारणी को देखकर, उमेश ने विद्यार्थियों को गिनने की एक बेहतर विधि का सुझाव दिया। उसने मारिया से चिह्नों (|) को दस-दस के समूहों में निम्न प्रकार व्यवस्थित करने को कहा :

भोजन – रुचिविद्यार्थियों की संख्या 
केवल चावल||||| |||||  ||||| ||17
केवल रोटी||||| |||||  |||13
चावल और रोटी दोनों||||| |||||  ||||| |||||20

राजन ने इसको और अधिक सरल बनाने के लिए उससे कहा कि वह दस-दस के समूहों के स्थान पर पाँच-पाँच के समूह बनाए, जैसा नीचे दिखाया जा रहा है:

भोजन – रुचिविद्यार्थियों की संख्या 
केवल चावल||||| ||||| ||||| ||17
केवल रोटी||||| ||||| |||13
चावल और रोटी दोनों||||| ||||| ||||| ||||| 20

शिक्षक ने सुझाव दिया कि पाँच-पाँच के प्रत्येक समूह में पाँचवाँ चिह्न एक तिरछी रेखा के रूप में प्रयोग किया जाए, जैसा कि “||||‘ में दर्शाया गया है। इन चिह्नों को मिलान चिह्न (Tally Marks) कहते हैं। इस प्रकार, |||| || यह दर्शाता है कि गिनने पर यह पाँच जमा दो (अर्थात् सात) है। और ||||, |||| यह दर्शाता है कि यह पाँच जमा पाँच (अर्थात् दस) है।

इसके साथ, सारणी निम्न प्रकार की दिखती है:

उदाहरण 2. एकता से उसकी कक्षा VI के विद्यार्थियों के जूतों के माप के बारे में आँकड़े एकत्रित करने के लिए कहा गया। उसने नीचे दर्शाए अनुसार अपने आँकड़े लिखे:

जावेद निम्नलिखित सूचना जानना चाहता थाः

(i) अधिकतम विद्यार्थियों द्वारा पहने जाने वाले जूते का नाप

(ii) न्यूनतम विद्यार्थियों द्वारा पहने जाने वाले जूते का नाप। क्या आप इस सूचना को ज्ञात कर सकते हैं?

हल: एकता ने मिलान चिह्नों का प्रयोग करके एक सारणी तैयार की:

अब पहले पूछे गए प्रश्नों का उत्तर सरलता से दिया जा सकता है। आप इसी प्रकार का क्रियाकलाप अपनी कक्षा में मिलान चिह्नों के प्रयोग द्वारा कर सकते हैं।

उदाहरण 3. पिछले सप्ताह में 30 विद्यार्थियों वाली एक विशिष्ट कक्षा में अनुपस्थित रहने वाले विद्यार्थियों की संख्या निम्न चित्रालेख द्वारा विस्तृत रूप से दर्शाई गई है:

(a) किस दिन सबसे अधिक विद्यार्थी अनुपस्थित थे?

(b) किस दिन उपस्थिति पूर्ण रही?

(c) इस सप्ताह में कुल अनुपस्थिति कितनी रही?

हल: (a) सबसे अधिक विद्यार्थी शनिवार को अनुपस्थित रहे। (इन आँकड़ों को निरूपित करने वाली शनिवार की पंक्ति में 8 चित्र हैं, अन्य दिनों के लिए चित्रों की संख्या कम है।)

(b) बृहस्पतिवार की पंक्ति में कोई चित्र नहीं है। इसका अर्थ है कि इस दिन कोई विद्यार्थी अनुपस्थित नहीं था। अर्थात् उस दिन कक्षा में पूर्ण उपस्थिति रही।

(c) कुल मिलाकर यहाँ 20 चित्र हैं। इसलिए, इस सप्ताह में कुल अनुपस्थिति 20 रही।

उदाहरण 4. किसी मोहल्ले के व्यक्तियों द्वारा पसंद किए गए फ्रिज़ों (Fridges) के रंगों की सूचना निम्न चित्रालेख द्वारा दर्शाई गई है :

(a) नीले रंग को पसंद करने वाले व्यक्तियों की संख्या ज्ञात कीजिए।

(b) कितने व्यक्ति लाल रंग पसंद करते हैं?

हल: (a) नीला रंग पसंद करने वाले 50 व्यक्ति हैं? [⚘ = 10 व्यक्ति। इसलिए ऐसे 5 चित्र 5 x 10 व्यक्ति दर्शाते हैं।]

(b) लाल रंग पसंद करने वाले व्यक्तियों की संख्या ज्ञात करने के लिए, कुछ सोचना पड़ेगा। 5 पूरे चित्रों के लिए, हमें 5 × 10 = 50 व्यक्ति प्राप्त होते हैं। अंतिम अधूरे चित्र के लिए हम इसे अनुमानित रूप से 5 व्यक्ति मान सकते हैं।

अतः लाल रंग पसंद करने वाले व्यक्तियों की संख्या 55 है।

उदाहरण 5. किसी स्कूल में एक सर्वेक्षण द्वारा यह पता लगाया गया कि प्रतिदिन स्कूल आने के लिए विद्यार्थी यातायात के किस साधन का प्रयोग करते हैं। कक्षा VI के 30 विद्यार्थियों से क्षात्कार किया गया और प्राप्त आँकड़ों को एक चित्रालेख के रूप में निम्न प्रकार प्रदर्शित किया गया :

इस चित्रालेख से आप क्या निष्कर्ष निकाल सकते हैं?

(a) निजी कार से आने वाले विद्यार्थियों की संख्या 4 है।

(b) अधिकतम विद्यार्थी (11) स्कूल बस से स्कूल आते हैं। यह यातायात का सर्वाधिक लोकप्रिय साधन है।

(c) साइकिल का प्रयोग केवल तीन विद्यार्थी ही करते हैं।

(d) अन्य साधनों का प्रयोग करने वाले विद्यार्थियों की संख्या भी इसी प्रकार ज्ञात की जा सकती है।

उदाहरण 6. किसी सप्ताह में, एक फैक्टरी द्वारा निर्मित कलाई घड़ियों की संख्या निम्न चित्रालेख द्वारा प्रदर्शित है।

(a) किस दिन न्यूनतम कलाई घड़ियाँ निर्मित की गईं?

(b) किस दिन निर्मित कलाई घड़ियों की संख्या अधिकतम थी?

(c) इस विशेष सप्ताह में निर्मित कलाई घड़ियों की सन्निकट संख्या ज्ञात कीजिए?

हल: हम एक सारणी बनाकर गिनती कर सकते हैं।

दिननिर्मित कलाई घड़ियों की संख्या
सोमवार600
मंगलवार700 से अधिक और 800 से कम
बुधवार……………..
बृहस्पतिवार……………..
शुक्रवार……………..
शनिवार……………..

उपरोक्त सारणी को पूरा कीजिए और उत्तर ज्ञात कीजिए।

प्रश्नावली – 9.1
NCERT Solution Class 6th Maths All Chapters In Hindi
Chapter – 1 अपनी संख्याओं की जानकारी
Chapter – 2 पूर्ण संख्याएँ
Chapter – 3 संख्याओं के साथ खेलना
Chapter – 4 आधरभूत ज्यामितीय अवधरणाएँ
Chapter – 5 प्रारंभिक आकारों को समझना
Chapter – 6 पूर्णांक
Chapter – 7 भिन्न
Chapter – 8 दशमलव
Chapter – 9 आँकड़ों का प्रबंधन
Chapter – 10 क्षेत्रमिति
Chapter – 11 बीजगणित
Chapter – 12 अनुपात और समानुपात

You Can Join Our Social Account

YoutubeClick here
FacebookClick here
InstagramClick here
TwitterClick here
LinkedinClick here
TelegramClick here
WebsiteClick here