ब्रिक्स (BRICS) क्या है? स्थापना और इसका उद्देश्य

ब्रिक्स (BRICS) क्या है? स्थापना और इसका उद्देश्य
ब्रिक्स (BRICS) क्या है? – ब्रिक्स (BRICS) एक ऐसा संगठन है जिसके अंतर्गत वर्तमान में 5 देश जुड़े हुए हैं। इन 5 देशों का नाम ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका है। आज के समय में ब्रिक्स (BRICS) का इतना ज्यादा चर्चा इसलिए है क्योंकि इससे जितने भी देश जुड़े हुए हैं उनके क्षेत्रीय कार्यों में ब्रिक्स (BRICS) अपना महत्वपूर्ण योगदान निभा रहा है। सबसे पहले ब्रिक्स (BRICS) शिखर सम्मेलन 2009 में हुआ था। इसके बाद प्रत्येक वर्ष इन 5 देशों के सर्वोच्तम नेताओं के द्वारा इस सम्मेलन को आयोजित किया जाता है। भारत ने भी 9 सितंबर 2021 को ब्रिक्स (BRICS) शिखर सम्मेलन के 13 सम्मेलन की मेजबानी किया था। ये सम्मेलन डिजिटल माध्यम से किया गया था।
ब्रिक्स (BRICS) एक संक्षिप्त नाम है। इसके नाम की रचना इस संगठन से जुड़े सभी देशों के नाम से बनाया गया है। ब्रिक्स (BRICS) संगठन का निर्माण दुनिया के पांच उभरती हुई अर्थव्यवस्थाओं वाले देश के साथ निर्माण किया गया है। इसमें ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका जैसे विकासशील देशों को जोड़ा गया है। ब्रिक्स (BRICS) संगठन पूरे दुनिया के जनसंख्या का 41% हिस्सेदारी रखता है। अर्थात आप यह भी कह सकते हैं कि पूरी दुनिया में जितनी भी जनसंख्या है उसका 41% सिर्फ और सिर्फ ब्रिक्स (BRICS) देशों के साथ जुड़ा हुआ है। सकल घरेलू उत्पाद की बात की जाए तो 24% की हिस्सेदारी केवल ब्रिक्स (BRICS) देशों के साथ ही माना जाता है। एवं विश्व व्यापार में ब्रिक्स (BRICS) देशों की साझेदारी 16% मानी जाती है। इस प्रकार से आप देख सकते हैं कि वर्तमान समय में ब्रिक्स (BRICS) का कितना ज्यादा महत्व पूरे विश्व के लिए माना जाता है।
ब्रिक्स (BRICS) के स्थापना की यदि बात की जाए तो इसकी स्थापना जून 2006 में हुआ था। शुरुआत समय में इसमें केवल 4 देश ही शामिल थे। जिनका नाम ब्राजील, भारत, रूस, और चीन है। लेकिन आगे चलकर 2010 ईस्वी में दक्षिण अफ्रीका को भी इसमें शामिल किया गया। और दक्षिण अफ्रीका के नाम S को इसमें जोड़ दिया गया। पहले इस संगठन का नाम केवल ब्रिक (BRIC) हुआ करता था लेकिन दक्षिण अफ्रीका के जुड़ने के बाद इस संगठन का नाम ब्रिक्स (BRICS) हो गया है। ब्रिक्स (BRICS) के Full Form की बात करें तो B से ब्राजील है R से रूस I इंडिया है C से चीन है और S से साउथ अफ्रीका है।

ब्रिक्स (BRICS) के वर्तमान में नेता कौन कौन है?

1. ब्राजील के राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो ब्राजील के तरफ से वर्तमान में प्रमुख नेता है।

2. रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन रूस के तरफ से वर्तमान में प्रमुख नेता है।

3. भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत के तरफ से वर्तमान में प्रमुख नेता है।

4. चीन के राष्ट्रपति झी जिनपिंग चीन के तरफ से वर्तमान में प्रमुख नेता है।

5. दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा दक्षिण अफ्रीका के तरफ से वर्तमान में प्रमुख नेता है।

ब्रिक्स संगठन के मुख्य तीन स्तंभ

राजनीति और सुरक्षा
आर्थिक और वित्तीय
संस्कृति और लोगों का आदान-प्रदान

ब्रिक्स (BRICS) के उद्देश्य

शिक्षा में सुधार करना
विकसित और विकासशील देशों के बीच में सामंजस्य बनाए रखें
आपसी देशों के अंदर राजनीतिक व्यवहार बना के रखना
दूसरे देशों के साथ आर्थिक मदद और सुरक्षा का व्यवहार बना के रखना
देशों के अंदर विवादों का निपटारा करना
एक दूसरे देश की सांस्कृतिक रक्षा करना

ब्रिक्स (BRICS) शिखर सम्मेलन सूची

6 जून 2009 रूस देश में येकातेरिनबर्ग नामक जगह पे दिमित्री मेदवेदेव जो वहाँ के नेता थे उनके उपस्थिति में किया गया था
5 अप्रैल 2010 ब्राज़िल के ब्रासीलिया में लुइज़ इनासियो लूला दा सिल्वा के उपस्थिति में किया गया था
14 अप्रैल 2011 चीन के सान्या नामक जगह पे हू जिंताओ नामक नेता की उपस्थिति में किया गया था
29 मार्च 2012 को भारत के नेता मनमोहन सिंह ने नई दिल्ली में इसकी मेजवानी की थी
26-27 मार्च 2013 को दक्षिण अफ्रीका में जैकब जुमा डरबन के द्वारा इसकी मेजवानी की गई थी
14-17 जुलाई 2014 को ब्राज़िल के फ़ोर्टालेज़ा नामक जगह पे डिल्मा रूसेफ द्वारा किया गया था
8-9 जुलाई 2015 रूस के ऊफ़ा नामक जगह पे व्लादिमीर पुतिन के द्वारा इसकी मेजवानी की गई थी
15-16 अक्टूबर 2016 को भारत के मंत्री नरेंद्र मोदी ने बेनौलिम नामक जगह पे इसका मेजवानी किया था
3-5 सितंबर 2017 में चीन के मंत्री झी जिनपिंग के द्वारा ज़ियामेन नामक जगह पे किया गया था
25-27 जुलाई 2018 में दक्षिण अफ्रीका के नेता सिरिल रामफोसा के द्वारा जोहान्सबर्ग में इसकी मेजवानी की थी
13-14 नवंबर 2019 ब्राजील के ब्रासीलिया नामक जगह पे जायर बोल्सोनारो के द्वारा किया गया था
21-23 जुलाई 2020 को जो समेलन होने वाला था उसे स्थगित कर दिया गया था
9 सितंबर 2021 में Video conference के माध्यम से भारत के द्वारा नरेंद्र मोदी ने इसकी मेजवानी की थी
जून 2022 में चीन के द्वारा वहाँ के नेता झी जिनपिंग के द्वारा किया गया था
ब्रिक्स क्या है

ब्रिक्स (BRICS) उभरती हुए राष्ट्रीय अर्थव्यवस्थाओं का एक संघटन है। इसमें शामिल राष्ट्र ब्राज़ील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका हैं।

ब्रिक्स का क्या उद्देश्य है?

ब्रिक्स का उद्देश्य इसमें शामिल देशो की आर्थिक उनत्ति एवं उनकी गतिविधियों को गतिशीलता प्रदान करना है इसके अलावा ग़रीबी को दूर करना भी इनका प्रमुख काम है।

ब्रिक्स के वर्तमान अध्यक्ष कौन है?

ब्रिक्स के वर्तमान अध्यक्ष का नाम देवुसिंह चौहान है

ब्रिक्स की स्थापना कब हुई?

इस संगठन की स्थापना वर्ष 2006 के जून महीने में हुई थी इसका पहला सिखर सम्म्मेलन वर्ष 2009 में रूस में आयोजित किया गया था।

ब्रिक्स का मुख्य स्रोत क्या है?

ब्रिक्स का मुख्य स्रोत ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका है।

भारत ब्रिक्स में कब शामिल हुआ?

ब्रिक्स की स्थापना जून 2006 में हुई थी और 2006 से ही भारत इस संघठन का हिस्सा है

ब्रिक्स क्यों उपयोगी है?

वैश्विक विकास और व्यापार में ब्रिक्स से जुड़े देशों का बहुत बड़ा योगदान है, इसे वैश्विक व्यवस्था का एक महत्त्वपूर्णअंग मन जाता है

ब्रिक्स कैसे काम करता है?

ब्रिक्स संघटन में शामिल देशो को आर्थिक मदद दिया जाता है एवं इनके आपसी विवदों को भी बिना लड़ाई के सुलझाया जाता है

ब्रिक्स का गठन क्यों हुआ?

2001 में ब्रिटिश अर्थशास्त्री जिम ओ’नील ने ब्राज़ील, रूस, भारत और चीन की चार उभरती अर्थव्यवस्थाओं के लिये BRIC का निर्माण किया था

भारत ब्रिक्स में क्यों शामिल हुआ?

भारत का इस संघठन में शामिल होने का एकमात्र कारन अपने देश की आर्थिक स्थिति को मजबूत करना था एवं अपने व्यापर को पुरे विश्व के साथ जोड़ सके

ब्रिक्स का नवीनतम सदस्य कौन है?

2010 में दक्षिण अफ्रीका को इस संघठन में शामिल किया गया था ब्रिक्स का नवीनतम सदस्य दक्षिण अफ्रीका है

ब्रिक्स का मुख्यलय कहा है ?

ब्रिक्स का मुख्यालय शंघाई में स्थित है।

You Can Join Our Social Account

YoutubeClick here
FacebookClick here
InstagramClick here
TwitterClick here
LinkedinClick here
TelegramClick here
WebsiteClick here